अरविन्द मेनन (बीजेपी) - महाजनसंपर्क अभियान ने मतदान केन्द्र प्रबंधन का ताना बाना बुना

महाजनसंपर्क अभियान ने मतदान केन्द्र प्रबंधन का ताना बाना बुना - अरविन्द मेनन


मध्यप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने प्रदेश के संगठनात्मक 10 संभागों के 55 जिलों में आयोजित महाजनसंपर्क अभियान की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए कहा कि प्रदेश में मतदान केन्द्र समितियों का गठन कर उन्हें उर्जित करने में अभियान सफल रहा है। इससे आने वाले आठ महीनो के लिए आचंलिक विकास की प्राथमिकताएं निर्धारित करने का रोड मैप तैयार करने में मदद मिलेगी। महाजनसंपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी तथा संयोजक सिंह ने 34 जिलों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश के 53184 मतदान केन्द्रों में हर केन्द्रवार 11 सदस्यीय समिति का गठन किया जा रहा है। मतदान केन्द्र समिति में दो महिलाएं और दो अनुसूचित जाति, जनजाति के सदस्य शामिल किए गए है। यह सामाजिक समीकरण का प्रतिनिधित्व करेंगे। महाजनसंपर्क अभियान में दो तरफा संवाद होने से जहां आंचलिक जनता प्रदेश में उपलब्धियों से अभिभूत हो रही है, वही क्षेत्रीय आकांक्षाओं से पार्टी रूबरू हो रही है। आने वाले दिनों में स्थानीय जनता को अधिक सुकून दिया जाने का प्रयास करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि 34 जिलों में 426 मंडल अभियान की कक्षा में आ चुके है। 2266 टोलियां यहां पहंुची है। इन मंडलों में 9597 ग्राम पंचायतें और 2643 नगरीय वार्ड समाहित है। इनमें से 7450 ग्राम पंचायतों और 1954 वार्डो में कार्यकर्ता जन जन तक घर घर तक पहंुचे और सीधा संवाद किया है। 14309 मतदान केन्द्रों पर मतदान केन्द्र समितियों का गठन पूर्ण कर लिया गया है और इनकी पता सहित सूचियां उपलब्ध है। इन जिलों में शेष रहे मतदान केन्द्रों में कमेटियों के गठन का कार्य 20 मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता जुटे हुए है।










 

Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है