Posts

Showing posts from 2017
Image
ऐतिहासिक आर्थिक दृश्य उभरेगा : चौहान                 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि नीतिगत पंगुता से उबरकर जिस तरह भारत ने आर्थिक सुधार कर प्रगति के मार्ग पर भारत अग्रसर हुआ है उसने दुनिया की आर्थिक शक्ति फ्रांस और ब्रिटेन के पीछे धकेल कर पांचवी शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाई है। श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के आर्थिक सुधारों का नतीजा सामने आने लगा है।        श्री चौहान ने कहा कि 2014 तक आर्थिक दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था की गणना नगण्य था। लेकिन अब अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष , विश्व बैंक , विश्व की आर्थिक शोध संस्थाओं ने भारत की पूछ परख आरंभ कर दी है ओर विश्व की सबसे तीव्र गति से उभरती अर्थ व्यवस्था माना है। सेन्टरफार इकानामिक एंड बिजनेस रिसर्च संस्था ने कहा कि आर्थिक सुधारों के कारण भारत आगे बढ़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी से तात्कालिक झटका लगने के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था 2018 में विश्व की पांचवीं नंबर की अर्थव्यवस्था होगी। ब्रिटेन और फ्रांस से आगे निकल जायेगी।        उन्होंने कहा कि जहा

कालेधन पर स्विजरलैंड की सहमति मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी

कालेधन पर स्विजरलैंड की सहमति  मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी: गुप्ता भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि स्विजरलैंड में धन जमा करते हुए उसका संकेत भारत में काउन्टर पार्ट को मिल जायेगा और सरकार संज्ञान ले लेगी। ऐसी सहमति बनना जहाॅ कालेधन की व्यवस्था पर करारी चोट है वहीं श्री नरेंद्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी कामयाबी भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर स्विजरलैंड की संसदीय समिति ने बैंकिंग आदान-प्रदान संबंधी प्रस्ताव को अपनी सहमति दे दी है। परिणाम स्वरूप स्वचालित व्यवस्था क्रियान्वित होने का मार्ग खुल गया है। उच्च सदन में इसी आशय की अन्य 40 देशों के साथ यह व्यवस्था अंजाम देने का फैसला किया है। जल्दी ही इसे कानूनी जामा पहना दिया जायेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि इस तरह से कालेधन के लिए स्वर्ग बने स्विजरलैंड को भारत को निरन्तर ब्यौरा हासिल होता रहेगा। उनका खाता क्रमांक, पता, पहचान संख्या और लाभांश की जानकारी मिलेगी जिससे टैक्स वसूलने और आवश्यकतानुसार दंाडिक कार्यवाही करने में सरकार सफल होगी। श्री गुप्ता ने कहा कि यह व्यवस्था आने वा

भाजपा प्रदेश के डॉक्यूमेंटेशन डिपार्टमेंट का एक दिवसीय प्रक्षिण वर्ग

Image
प्रलेखन , ग्रंथालय विभाग एवं प्रकल्प की कार्यशाला संपन्न) हमारी वैचारिक विरासत नए कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने में ग्रंथालय विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका: सुहास भगत                 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कहा कि हम एक वैचारिक दल के कार्यकर्ता है। जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक हमारे संगठन की एक वैभवशाली यात्रा रही है। इस गौरवमयी यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व समर्पण किया है। समय के साथ हमारे परिवार का विस्तार हुआ है। हमारी वैचारिक विरासत नए कार्यकर्ताओं तक पहंुचे इसमें ग्रंथालय व प्रलेखन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बात श्री भगत ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित डाक्यूमेंटेशन , ग्रंथालय विभाग एवं प्रकल्प की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला में विभाग के राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. सुनील पाण्डे और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री अरविन्द कवठेकर ने संबोधित किया।                 श्री भगत ने कहा कि हम जिस विचार के साथ भारतीय जनता पार्टी से जुड़े है। उस वैचारिक अधिष्ठान

विष्णुदत्त शर्मा ने क्या बताया हिन्दुस्तान विचार को

Image
सौभाग्य योजना से मध्यप्रदेश में 25 लाख परिवारों के घर रोशन होंगे , रोजगार के अवसर बढ़ने से खुशहाली आयेगीः विष्णुदत्त शर्मा                 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 4 करोड़ ऐसे परिवार जिन्हें आजादी के बाद से बिजली की रोशनी नसीब नहीं हुई है उनके घर रोशन करने के लिए प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली (सौभाग्य योजना) मंजूर की है जो 15 माह में पूरी कर ली जायेगी। मध्यप्रदेश के 25 लाख परिवार जो दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करते है उनके घर रोशन होंगे। इससे काम के घंटों में वृद्धि होने से रोजगार धंधों की दिशा खुलेगी। आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा।                  उन्होंने कहा कि देश भर में चार करोड़ परिवार सौभाग्य योजना की परिधि में आयेंगे। योजना पर 16320 करोड़ रूपए लागत आयेगी। दिसंबर 2018 तक पूरी होने वाली इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 28000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन बढ़ाना होगा। इन समूची गतिविधियों के संचालन के लिए 10 करोड़ रोजगार के अवसर सृजित होंगे। गांवों में सूचना क्रांति का
Image
कमलनाथ अपने पौने चार दशक की संसदीय कार्यकाल की उपलब्धियां बतायें : डॉ. विजयवर्गीय             भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि लोकतंत्र में देश के हर नागरिक को सरकार की सक्रियता की निगरानी करने और सवाल पूछने का हक है , लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ जिन्हें प्रदेश की जनता ने संसद में भेजा , अड़तीस साल की उनकी संसदीय यात्रा में उनका मंत्री बना रहना भी शामिल है। उन्हंे अधिकार के साथ कत्र्तव्यबोध होगा ऐसी जनता ने अपेक्षा की हैं वे मध्यप्रदेश की जनता की उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं यह उन्हें बताना चाहिए। श्री कमलनाथ ने इन 38 वर्षों में सिर्फ अपना और अपने कारोबार की बरकत की और मध्यप्रदेश की जनता के साथ छल किया है। उन्हें दूसरे से सवाल पूछने के पहले इस बात का जवाब देना चाहिए कि उन्होंने मध्यप्रदेश का इस दौरान क्या भला किया।             डॉ. विजयवर्गीय ने कहा कि पिछले तेरह वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जिस प्रदेश को कांग्रेस ने बीमारू राज्य बनाकर लावारिस छोड़ दिया था उसे देश का प्रगतिशील विकास के क्षेत्र में अव्वल

नंदकुमार सिंह चौहान ने हिन्दुस्तान विचार को बताया

Image
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब कियाः नंदकुमार  सिंह चौहान               भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज की संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से अपने 22 मिनिट के भाषण में जहाॅ पाकिस्तान को आतंकवाद की फैक्ट्री बताकर बखिया उधेड़ दी वहीं जो मुल्क आतंकवाद को अपनी सुविधा से परिभाषित करते हैं उनकी (अमेरिका , चीन) की भी पोल खोल दी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्बासी बगले झाकते रहे। श्रीमती स्वराज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत और पाकिस्तान साथ-साथ आजाद हुए। भारत ने जहा दुनिया को विलक्षण वैज्ञानिक , नवीनतम प्रौद्योगिकी का उपहार देकर एक बेहतर भविष्य बनाने का सौंपान दिया , पाकिस्तान ने दुनिया में नरसंहार के लिए दहशतगर्द पैदा किये। पाकिस्तान को आतंकवाद की फैक्ट्री में तब्दील कर अपने देश में ही खून खराबा दैनंदिन जीवन का कर्मकांड बना दिया।             उन्होंने कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज ने जिस तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मैत्री शांति की पहल की सराहना की वहीं बताया कि भारत

वैंकेया नायडू देश के 13 वे उपराष्ट्रपति - हिन्दुस्तान विचार

श्री वैंकेया नायडू के मार्गदर्शन में लोकतंत्र परिपक्व होगा -  नंदकुमारसिंह चौहान                  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री वैंकेया नायडू के देश के  13  वे उपराष्ट्रपति की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि श्री वैंकेया नायडू के लंबे संसदीय अनुभव और उनकी कुशाग्र बुद्धि से देश का लोकतंत्र परिपक्व होगा।                  उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और राजनीति ने विकासोन्मुखी सकारात्मक पहल से देश की जनता की आकांक्षाएं बढ़ी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में  1942  के क्विट इंडिया के जज्बे को ताजा तरीन रखने और  2017  में लिए गए संकल्प के अनुरूप  2022  तक देश को भ्रष्टाचार मुक्त ,  आतंकवाद से मुक्त और जाति वंश परंपरा से मुक्त करने के लक्ष्य को पूर्ण करने की प्रतिबद्धता उनके नेतृत्व में सार्थक होगी।                  श्री चौहान ने आशा व्यक्त की है कि उपराष्ट्रपति के रूप में श्री वैंकेया नायडू का मार्गदर्शन सोने में सोहागा सिद्ध होगा। उन्होंने श्री वैंकेय

हिन्दुस्तान विचार - राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द

Image
कोविन्द जी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर प्रदेश भर में जश्न  सर्वोच्च पद पर दलित के बेटे का निर्वाचन होने से लोकतंत्र की श्रेष्ठता साबित हुई - चैहान                  भोपाल। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी श्री रामनाथ कोविन्द की जीत पर आज प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्तियों में आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया।                  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चैहान ने सेकंड स्टाॅप स्थित अंबेडकर चैराहा पर डाॅ. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री नंदकुमारसिंह चैहान ने कहा कि एक दलित परिवार के बेटे का राष्ट्रपति पद के लिए चुना जाना देश के लोकतांत्रिक श्रेष्ठता को साबित करता है। उन्होेने श्री रामनाथ कोविन्द को राष्ट्रपति चुने जाने पर प्रदेश के लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई दी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बधाई दी है।        

हिन्दुस्तान विचार - अमरनाथ हमले ने दुनिया का माथा शर्म से झुका दिया - नंदकुमार सिंह चौहान

Image
अमरनाथ तीर्थ यात्रियों पर दहशतगर्द हमले ने दुनिया का माथा शर्म से झुका दिया - नंदकुमार सिंह चौहान                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने भगवान अमरनाथ के पवित्र दर्शन करने के बाद लौट रहे तीर्थ यात्रियों पर आतंकी हमले में काल कवलित हुए तीर्थ यात्रियों की दुखद मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए इस बर्बरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने कहा कि इस अमानवीय कृत्य ने इन्सानियत पर धब्बा लगा दिया है। श्री चौहान और श्री भगत ने दिवंगत यात्रियों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी है और घायल तीर्थ यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।              श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि आतंकवादियों की इस बर्बरतापूर्ण अमानवीय कार्यवाही के पीछे मंशा सरकार को अस्थिर करना और देश की समरसता को आघात पहुंचाना है ,  लेकिन आवाम ने इस वीभत्स घटना की तीव्र निन्दा की है और कहा है कि उनके इरादे कामयाब नहीं होने दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि तीर्थ

HINDUSTAN VICHAR - 'सेवागाथा' ( www.Sewagatha.org ) का किया लोकार्पण

Image
योजना करके नहीं की जाती सेवा : श्री भैय्याजी जोशी आंकड़ों में गिनने की बात नहीं ,  अनुभूति का विषय है सेवा : श्री भैय्याजी जोशी निष्काम भाव से काम कर रहा है संघ : मुख्यमंत्री संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की वेबसाइट  ' सेवागाथा '  का किया लोकार्पण श्री सतीश पिम्पलिकार , श्री भैयाजी जोशी , श्री शिवराज सिंह चौहान , श्री अशोक पण्डे  भोपाल , 09  जुलाई।  समाज के अपने बंधुओं की पीड़ा और वेदना को समझने के लिए मन संवेदनशील होना चाहिए। सेवा कोई स्पर्द्धा का विषय नहीं है। किसने अधिक सेवा की यह विचार करना निम्न स्तर की भावना है। सेवा आंकड़ों में गिनने की बात नहीं ,  अपितु अनुभूति का विषय है। सेवा के विषय में हमें यह समझना होगा कि सेवा कभी भी योजना करके नहीं की जाती है। जब हम समाज की वेदना और पीड़ा को समझ लेते हैं ,  सेवा कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की वेबसाइट  ' सेवागाथा '  के लोकार्पण कार्यक्रम यह विचार सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने व्यक्त

हिन्दुस्तान विचार - जम्मू कश्मीर - डाॅ. मुखर्जी ने प्राणों की आहुति

Image
जम्मू कश्मीर को भारतीय संविधान के  तहत लाने के लिए  डाॅ. मुखर्जी ने प्राणों की आहुति दी..... लम्हों ने खता की है सदियों ने सजा पायी। आजादी के बाद देश में गठित पहली राष्ट्रीय सरकार के अंतद्र्वंद का ही दुष्परिणाम है कि आज कश्मीर की मनोरमवादियां रक्तरंजित हो रही है। काश राष्ट्रीय सरकार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आव्हान पर शामिल होने वाले उस दूरदर्शी, दार्शनिक राजनेता डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की चेतावनी पर तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने ध्यान दिया होता किंतु सेकुलरवाद के पुरोधा बनने की चाहत में जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा और धारा 370 ईजाद करके न केवल भारत को लहुलुहान करने का साजो सामान दीर्घजीवी बना दिया अपितु भारत के अभिन्न अंग जम्मू कश्मीर में अलगाववाद के बीज बो दिए गए। पं. नेहरू से मतभेद उभरने और मंत्रिपद से इस्तीफा देने का वाजिब कारण यही था कि डाॅ. मुखर्जी ने कहा था कि पाकिस्तान से विस्थापित शरणार्थी जितनी भूमि छोड़कर आए है उतनी भूमि पाकिस्तान से ली जाए। तत्कालीन गृहमंत्री सरदार पटेल सहमत थे लेकिन पं. नेहरू ने बात अनसुनी कर दी। डाॅ. मुखर्जी की पहल पर आधा पंजाब ओर आ