Posts

Showing posts from August, 2021

कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर श्री विष्णु दत्त शर्मा विशेष लेख - हिन्दुस्तान विचार Hindustan Vichar

Image
संघर्ष के अनंत पथ का आचरण थे ठाकरे जी विष्णु दत्त शर्मा (लेखक भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हैं) भारतीय जनता पार्टी आज करीब 11 करोड़ सदस्यों वाला दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। यही नहींए बल्कि भाजपा सबसे अधिक सांसदोंए विधायकोंए पार्षदों वाली पार्टी भी हैए जिसकी देश के सबसे अधिक राज्यों में सरकारें हैं। 1980 में जनसंघ के आदर्शों पर स्थापित भारतीय जनता पार्टी आज एक विशाल वट वृक्ष बन चुकी है। पार्टी की इस विकास गाथा को समझने के लिए उस विचार को समझना तो जरूरी है हीए जिससे यह वट वृक्ष पल्लवित हुआ है। इसके साथ ही पार्टी के उन पूर्वजों को जानना भी आवश्यक हैए जिन्होंने अंकुरण की अवस्था से लेकर वटवृक्ष बनने तक इसकी देखभाल की। अपने खून.पसीने से इसे सींचा और इसकी जड़ों को इतनी मजबूती दी कि वह भविष्य में आने वाले हर झंझावात का सामना कर सके। स्वण् कुशाभाऊ ठाकरे पार्टी के उन्हीं महानायकों में से एक हैंए जिनका नाम पार्टी के विकास और विस्तार का पर्याय बन गया है। एक अभिभावक के रूप में उनके व्यक्तित्व की सारी विशेषताएं आज भी पार्टी की रग.रग में दिखाई देती हैं और पार्टी के हर अंग को ऊर्ज

कोरोना गाईड लाईन का उल्लंघन करने पर नगर निगम की सख्त कार्यवाही - हिन्दुस्तान विचार

Image
नगर निगम भोपाल अमले ने मास्क न पहनने पर 33 व्यक्तियों   पर किया 03 हजार 300 रूपये का जुर्माना सोशल डिस्टेसिंग एवं कोविड गाईड लाईन का उल्लंघन करने पर 12 व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही और 02 हजार 50 रूपये किया फाईन  फोटो - साभार   भोपाल, 27 अगस्त 2021 नगर निगम, भोपाल द्वारा कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन न करते हुए मास्क ना लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन ना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही निरंतर की जा रही है। निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अपने-अपने जोन क्षेत्रों के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मास्क ना पहनने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए 33 व्यक्तियों पर 03 हजार  300 रूपये का स्पॉट फाईन कर राशि वसूल की जबकि सोशल डिस्टेसिंग एवं कोविड गाईड लाईन का उल्लंघन करने पर 12 व्यक्तियों पर कार्यवाही कर 02 हजार 50 रूपये का फाईन किया गया। निगम अमले ने नागरिकों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाने की समझाइश दी और सोशल डिस्टेसिंग का हर हाल में पालन करने की भी समझाइश दी।  मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा मास्क न पहनने के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के आदेश के परिपालन में निगम