Posts

Showing posts from June, 2016

अजय धीर - मध्यप्रदेश में मंत्री मण्डल का विस्तार या विस्पोर्ट ?

Image
मध्यप्रदेश में मंत्री मण्डल का विस्तार या विस्पोर्ट ? आज मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगभग ढाई साल बाद एक भर फिर से मंत्रिमण्डल  का विस्तार किया है। इस विस्तार के साथ साथ आज दिन भर  भोपाल में राजनीती का माहो ल काफी गर्माया नज़र आया। सूत्रों से प्राप्त खबर के अनुसार हिन्दु स्तान विचार को पता लगा की  एक तरफ तो भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष नंदू भैया, जब मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाबूलाल गौर  जो पूर्व में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे चुके है से मिलने गए और उनसे इस्तीफा देने का निवेदन किया तो बाबूलाल गौर ने अपने तेवर दिखा दिए और नंदू भैया के विनर्म  आग्रह करने पर भी यही कहा की मैं इस्तीफा नहीं दूंगा मुझे हटाना है तो मुझे पार्टी से बर्खास्त करदो   यह  बात यही खत्म नहीं हुई बाबूलाल गौर ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक और संघ से लेकर संगठनो  तक  सबसे संपर्क किया मगर उनकी दाल नहीं गल पाई और पार्टी के फैसले मानते हुए  उन्हें इस्तीफा देना ही पड़ा। कुछ ऐसा ही नज़ारा था  मध्यप्रदेश के  पी.डब्लू.डी  मंत्री सरताज सिंह के साथ भी देखने को मिला यहाँ भी मंत्रीजी कुर्सी से हटने को तैयार  नही

संघ शिक्षा वर्ग

Image
एक तपस्या है संघ शिक्षा वर्ग  ग्रीष्म की छूट्टियों में जब कि सामान्यतः लोग किसी पहाड़ पठार या ठंडे स्थान पर जाकर आराम करना पसंद करते हैं। तब देश का एक बड़ा वर्ग अपनी स्वरुचि से संघ के अभ्यास वर्गों में जाकर कड़ा श्रम करता है और अपना स्वेद बहाता है किसी गुरुकूल के विद्यार्थी की भांतिए यहां व्यक्ति व्यक्तित्व विकास व राष्ट्र चिंतन हेतु कष्टप्रद परिस्थितियों में रहता है आचार्य चाणक्य ने अपनें राजनीति शास्त्र में कहा था कि किसी भी देश में शांति काल में जितना स्वेद बहेगाए उस देश मेंए युद्ध काल में उससे दूना रक्त बहनें से बचेगा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इन संघ शिक्षा वर्गों में आये शिक्षार्थी, आचार्य चाणक्य की कल्पना पर ही देश के शांति काल में कल्पना योजना निर्माण रचना पर अथक परिश्रम करते हुए सतत कर्मशील रहनें का व अपना स्वेद बहानें का संकल्पित प्रशिक्षण लेतें हैं आश्चर्य चकित कर देनें वाला तथ्य है कि प्रतिवर्ष चरम गर्मी के दिनों में देश भर के 61 स्थानों पर आयोजित होनें वालेए इन शिक्षा वर्गों में संघ के 15000 से अधिक स्वयंसेवक प्रशिक्षण लेतें हैं ये प्रशिक्षण उनके रोजी. रोजगार आजीविक

हिन्दुस्तान विचार - आलोक शर्मा - सुरजीत सिंह चौहान

Image
शहर के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु भोपाल महापौर आलोक शर्मा ने की जलप्रदाय व्यवस्था की जोन स्तरीय समीक्षा पूर्व में की गई समीक्षा के दौरान दिए गए निर्देशों के परिपालन में  की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जलापूर्ति  व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के  महापौर आलोक शर्मा ने निगम परिषद अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह चौहान की उपस्थिति में ग्रीष्म काल में शहर के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत जलकार्य विभाग की जोन स्तरीय समीक्षा की और पूर्व में की गई समीक्षा के दौरान दिए गए निर्देशों के परिपालन में की गई कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर शर्मा ने जोन क्र. 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08 एवं 09 की समीक्षा की।  समीक्षा के दौरान महापौर परिषद में जलकार्य विभाग के प्रभारी सदस्य सुरेन्द्र बाड़ीका, मुख्य अभियंता ए.आर. पवार के अलावा नेता प्रतिपक्ष सगीर