Posts

Showing posts from January, 2018

दुर्गेश केसवानी ने कालाणी रखने की मांग - हिन्दुस्तान विचार

Image
मुख्यमंत्री को लिखा सांसद श्री आलोक संजर ने पत्र  लालघाटी स्थित निर्माणाधिन सेतु का नाम हेमु कालाणी रखने की मांग   - दुर्गेश केसवानी 27 जनवरी 2018। भोपाल के सांसद आलोक संजर ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान को पत्र लिखकर लालघाटी स्थित निर्माणाधिन सेतु का नाम अमर शहीद हेमु कालाणी रखने की मांग की है। सेवा संस्था सेवा के अध्यक्ष दुर्गेश केसवानी ने सांसद को पूर्व मंे सौपे दो सुत्रीय ज्ञापन में कहा था कि लालघाटी स्थित निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का नाम सिन्धु वीर अमर शहीद हेमु कालाणी के नाम पर रखने एवं उनकी जीवनी को मध्यप्रदेश के पाठ्यक्रम मंे शामिल करवाने की मांग की गई थी।  दुर्गेश केसवानी ने कहा कि सिन्धु वीर अमर शहीद हेमु कालाणी ने जो त्याग और वलिदान दिया है उससे युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए।  हिन्दुस्तान विचार
Image
मेरे दीनदयाल अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बना  विश्व कीर्तिमान  वर्ल्ड  बुक ऑफ रिकॉर्ड ने दिया प्रमाण पत्र भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रचिन्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मेरे दीनदयाल ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।  वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की और से आधिकारिक रूप से प्रमाणित करते हुए सूचित किया है कि भाजयुमो द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के साथ ही 40 देशों से 30 लाख से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए यह विश्व कीर्तिमान में दर्ज किया जाता है। क्योंकि एक समय मे 30 लाख से अधिक युवाओं को एक साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल करवाना ऐतिहासिक महत्व का कार्य है जो आने वाले समय मे अनुकरणीय होगा। उन्होंने कहा कि यह रिकाॅर्ड भारतीय जनता युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत परिश्रम और प्रतिभागियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।