Posts

Showing posts from July, 2018

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने जनता का भावनात्मक शोषण किया

Image
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां  पुनः सरकार बनाने में ब्रम्हास्त्र सिद्ध होंगीः राकेश सिंह                  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने जनता का भावनात्मक शोषण किया। इंदिरा जी ने गरीबी हटाओं का नारा दिया लेकिन गरीब के कल्याण की कभी चिंता नहीं की। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीब के कल्याण को ही अपने एजेंडा में सर्वोच्च स्थान दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने  2022  तक देश में कोई भी आवासहीन न रहे इसका संकल्प लिया और ठोस नतीजे सामने आ रहे हैं। हमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में जाना है। यही उपलब्धियां कार्यकर्ताओं के हाथ में ब्रम्हास्त्र सिद्ध होंगी। आप भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश जोशी ने प्रकोष्ठ की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए अतिथियों का स्वागत किया। बैठक को पार्टी के प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्य