Posts

Showing posts from 2023

Hindustan Vichar "विशेष जनसम्पर्क अभियान’ को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता" - हितानंद शर्मा - हिन्दुस्तान विचार

Image
" विशेष जनसम्पर्क अभियान’ को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता" -  हितानंद शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री ने अशोकनगर में बूथ कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्रीजी का मन की बात कार्यक्रम बूथ बैठक और विस्तारित पदाधिकारी बैठक में की आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा अशोकनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने रविवार को अशोकनगर जिले के संगठनात्मक प्रवास पर थे। श्री हितानन्द जी ने मुंगावली विधानसभा के बहादुरपुर मंडल के बूथ क्रमांक 244 पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 101वें  मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री जी के लाइव उद्बोधन के पश्चात श्री हितानंद जी ने बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री ने मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में आयोजित होने वाले विशेष जनसम्पर्क अभियान के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बूथ बैठक के पश्चात प्रदेश संगठन महामंत्री ने विस्तारित जिला पदाधिकारी बैठक में भाग लिया। श्री हितानंद जी ने बूथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित

Hindustan Vichar - यातायात पुलिस द्वारा जारी ई-चालानो के लिए आयोजित लोक अदालत - हिन्दुस्तान विचार

Image
यातायात पुलिस द्वारा जारी ई-चालानो के लिए आयोजित लोक अदालत  मध्यप्रदेश - भोपाल यातायात  पुलिस  द्वारा,  आई.टी.एम.एस. द्वारा  बनाये गये  ई-चालानों  में उल्लंघनकर्ताओं द्वारा  राशि  जमा  नहीं  करने  पर, दिनांक 13 मई 2023 की नेशनल लोक अदालत हेतु 20045 समन जारी कराये गये।  इस तारतम्य में लगभग 1649 व्यक्तियों के लगभग 2503 चालानों का ऑनलाईन/ऑफलाईन  निराकरण  किया गया।   लोक अदालत से लगभग  8,81,750/- समन शुल्क जमा कराया । नगरीय  यातायात  पुलिस  भोपाल  द्वारा  यातायात  नियमों  के उल्लंघनकर्ताओं पर ई-चालान का समन शुल्क जमा कराने की कार्यवाही न्यायालय के आदेश से निरंतर जारी रहेगी । इसके अन्तर्गत ई-चालान का  समन  शुल्क  जमा  नहीं  करने  वाले  उल्लंघनकर्ताओं  के  लिये  वारंट जारी करने की प्रक्रिया अपनायी जायेगी । हिन्दुस्तान विचार द्वारा जनहित में जरी - जनता  से  अनुरोध  है  कि  यातयात  नियमों  का  पालन  कर  यातायात  व्यवस्था  में सहयोग  करें ।  किसी  प्रकार  की  असुविधा  होने  पर  यातायात  दूरभाष  नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।