Posts

Showing posts from 2018

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे - हिन्दुस्तान विचार

Image
एकता की लंबी लकीर खींचकर विघटनकारी ताकतों   को जवाब दें पार्टी कार्यकर्ता- सहस्त्रबुद्धे                  ग्वालियर। सबका साथ ,  सबका विकास सिर्फ हमारा नारा नहीं है बल्कि हमारा विश्वास और हमारा सिद्धांत है इसलिए आज यह जरूरी है कि हमारा कार्यकर्ता एकता की लंबी लकीर खींचकर विघटनकारी ताकतों को जवाब देने के लिए तैयार रहे। सोशल मीडिया के माध्यम से समाज को तोडने का षडयंत्र कर रहे लोगों को सामने लाएं और राज्य व केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने बुधवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान ग्वालियर चंबल संभाग के मंत्री ,  सांसद ,  विधायक ,  जिलाध्यक्ष ,  जिला प्रभारी ,  विधानसभा प्रभारी को संबोधित करते हुए कही। होटल रमाया में आयोजित ग्वालियर व चंबल संभाग की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत जी ,  संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरूआ ,  प्रदेश के आईटी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा मंच पर उपस्थित थे।                  श्री सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि भाजपा एक संगठनधर्म

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने जनता का भावनात्मक शोषण किया

Image
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां  पुनः सरकार बनाने में ब्रम्हास्त्र सिद्ध होंगीः राकेश सिंह                  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने जनता का भावनात्मक शोषण किया। इंदिरा जी ने गरीबी हटाओं का नारा दिया लेकिन गरीब के कल्याण की कभी चिंता नहीं की। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीब के कल्याण को ही अपने एजेंडा में सर्वोच्च स्थान दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने  2022  तक देश में कोई भी आवासहीन न रहे इसका संकल्प लिया और ठोस नतीजे सामने आ रहे हैं। हमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में जाना है। यही उपलब्धियां कार्यकर्ताओं के हाथ में ब्रम्हास्त्र सिद्ध होंगी। आप भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश जोशी ने प्रकोष्ठ की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए अतिथियों का स्वागत किया। बैठक को पार्टी के प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्य

राकेश सिंह भाजपा - हिन्दुस्तान विचार

Image
वोटर लिस्ट की घर-घर जांच में भी कांग्रेस के आरोप धराशायी यह कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा है ,  वे ही बताए कि जनता को क्या जवाब देंगे  :  राकेश सिंह                   भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा है कि मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियों के गंभीर आरोप लगाने वाले कांग्रेस के नेताओं को अब तो शर्म आनी चाहिए ,  जब चुनाव आयोग ने घर-घर जाकर मतदाता सूची का परीक्षण करके भी यह बता दिया है कि मध्यप्रदेश में मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।                  श्री राकेश सिंह ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस के नेता जो निर्लज्जता की पराकाष्ठा पार कर चुके हैं ,  वे प्रदेशवासियों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनकी शिकायतों से ऐसा प्रतीत होता है कि मध्यप्रदेश की जनता गड़बड़ियों में भरोसा करती है। कांग्रेस ने  60  लाख फर्जी वोटर की शिकायत की थी। तब चुनाव आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच दल भेजा और तत्परता से जांच रिपोर्ट जारी कर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी नहीं पाए जाने की घोषणा की ,  लेकिन कांग्रेस को उस

राहुल कोठारी - कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का तोहफा

Image
( कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का तोहफा) शासकीय सेवकों को भाजपा सरकार ने गरिमा और प्रामाणिकता प्रदान कीः राहुल कोठारी                  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राहुल कोठारी ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ के आरोप को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि अपने शासनकाल में कांग्रेस ने शासकीय सेवा में भर्ती और पद मुक्ति को राजनैतिक लाभ हानि से जोड़ा जिससे पद गरिमा और सेवा की प्रामाणिकता काफूर हो गयी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार 18  हजार से अधिक वेतनभोगियों को एक कलम से बाहर कर उनके चूल्हे बुझा दिए थे। आज जब शिवराजसिंह चैहान सरकार ने पूरी संवेदना के साथ  4  लाख  90  हजार कर्मचारियों की सेवा शर्तो में सुधार कर राहत दी है।  2.37  लाख अध्यापक संवर्ग को नियमित किया है और  1.84  संविदा पदों को नियमित किया है। श्री कमलनाथ को इसमें धोखा दिखाई दे रहा है ,  तो इसे उनका दृष्टिदोष ही कहा जायेगा। वास्तविकता तो यह है कि कर्मचारियों के साथ जो बेइन्साफी कांग्रेस ने की थी ,  भाजपा सरकार ने शासकीय सेवकों के साथ न्याय कर नैतिकता का सबूत दिया है।                  उन्होंने कह

रक्षा उत्पादन का स्वदेशीकरण - विशेष लूणावत

Image
रक्षा मंत्रालय का टेक्नालाजी प्रोस्पेक्टिव मेप  मेक इन इंडिया मिशन की सफलता में मील का पत्थर बनेगाः विशेष लूणावत                  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लूनावत ने कहा कि मेक इन इंडिया मिशन के तहत निजी और सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों में रक्षा के  221  उपकरण तैयार करने का रोड मेप रक्षा मंत्रालय के टेक्नालाॅजी प्रोस्पेक्टिव एंड केपेसिटी अभियान के तहत क्रियान्वित किया जा रहा है। ये उपकरण उत्पादन के पश्चात्  2020  में फौज को इस्तेमाल के लिए सौंप दिये जायेंगे। इस मुहिम का उद्देश्य तीन अंगों को समुन्नत बनाना ,  स्तरोन्नयन के साथ सेना के आधुनिकीकरण की तैयारी को अंजाम देना है। इससे आधुनिकतम प्रौद्योगिकी का देश में विस्तार होने के साथ रक्षा उत्पादन का स्वदेशीकरण होगा और देश की आयात पर निर्भरता घटेगी।                  उन्होंने कहा कि उपकरणों के उत्पादन की सूची में सूचना प्रौ़द्योगिकीकरण के उपकरण से लेकर युद्धपोत ,  पनडुब्बियों का निर्माण ,  रायफल ,  लडाकू विमान ,  विध्वंसक ,  हथियार ,  मिसाईल ,  रोबोटिक उपकरण ,  नाईट विजन डिवाईस ,  भी शामिल हैं।   

दुर्गेश केसवानी ने कालाणी रखने की मांग - हिन्दुस्तान विचार

Image
मुख्यमंत्री को लिखा सांसद श्री आलोक संजर ने पत्र  लालघाटी स्थित निर्माणाधिन सेतु का नाम हेमु कालाणी रखने की मांग   - दुर्गेश केसवानी 27 जनवरी 2018। भोपाल के सांसद आलोक संजर ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान को पत्र लिखकर लालघाटी स्थित निर्माणाधिन सेतु का नाम अमर शहीद हेमु कालाणी रखने की मांग की है। सेवा संस्था सेवा के अध्यक्ष दुर्गेश केसवानी ने सांसद को पूर्व मंे सौपे दो सुत्रीय ज्ञापन में कहा था कि लालघाटी स्थित निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का नाम सिन्धु वीर अमर शहीद हेमु कालाणी के नाम पर रखने एवं उनकी जीवनी को मध्यप्रदेश के पाठ्यक्रम मंे शामिल करवाने की मांग की गई थी।  दुर्गेश केसवानी ने कहा कि सिन्धु वीर अमर शहीद हेमु कालाणी ने जो त्याग और वलिदान दिया है उससे युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए।  हिन्दुस्तान विचार
Image
मेरे दीनदयाल अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बना  विश्व कीर्तिमान  वर्ल्ड  बुक ऑफ रिकॉर्ड ने दिया प्रमाण पत्र भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रचिन्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मेरे दीनदयाल ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।  वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की और से आधिकारिक रूप से प्रमाणित करते हुए सूचित किया है कि भाजयुमो द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के साथ ही 40 देशों से 30 लाख से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए यह विश्व कीर्तिमान में दर्ज किया जाता है। क्योंकि एक समय मे 30 लाख से अधिक युवाओं को एक साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल करवाना ऐतिहासिक महत्व का कार्य है जो आने वाले समय मे अनुकरणीय होगा। उन्होंने कहा कि यह रिकाॅर्ड भारतीय जनता युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत परिश्रम और प्रतिभागियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।