Posts

Showing posts from October, 2017

भाजपा प्रदेश के डॉक्यूमेंटेशन डिपार्टमेंट का एक दिवसीय प्रक्षिण वर्ग

Image
प्रलेखन , ग्रंथालय विभाग एवं प्रकल्प की कार्यशाला संपन्न) हमारी वैचारिक विरासत नए कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने में ग्रंथालय विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका: सुहास भगत                 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कहा कि हम एक वैचारिक दल के कार्यकर्ता है। जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक हमारे संगठन की एक वैभवशाली यात्रा रही है। इस गौरवमयी यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व समर्पण किया है। समय के साथ हमारे परिवार का विस्तार हुआ है। हमारी वैचारिक विरासत नए कार्यकर्ताओं तक पहंुचे इसमें ग्रंथालय व प्रलेखन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बात श्री भगत ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित डाक्यूमेंटेशन , ग्रंथालय विभाग एवं प्रकल्प की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला में विभाग के राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. सुनील पाण्डे और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री अरविन्द कवठेकर ने संबोधित किया।                 श्री भगत ने कहा कि हम जिस विचार के साथ भारतीय जनता पार्टी से जुड़े है। उस वैचारिक अधिष्ठान