Posts

Showing posts from August, 2010

क्या मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री देगे तीन प्रशनो का उत्तर ?

Image
  मध्यप्रदेश  के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अभी हाल ही में विगत कुछ समय पूर्व शिवपुरी जिले की एक आम सभा में यह कहकर मध्यप्रदेश  की राजनीति में एक प्रशन चिन्ह लगा दिया कि मध्यप्रदेश  का भूमाफिया चंदा इकटठा कर उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाना चाहता हैं। मध्यप्रदेश  का  शिवपुरी  व  गुना जिला राजनैतिक दृष्ट्री से महत्वपूर्ण जिला एंव कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा हैं,  यहाँ से कांग्रेस के सांसद ज्योतिदित्य सिंधिया जो केन्द्र सरकार मे राज्य मंत्री भी हैं संसद का प्रतिनिधित्व करते हैं एंव गुना जिले के राघोगढ़ से ही मध्यप्रदेश  के पूर्व मुख्यमंत्री दिगविजय सिंह ने अपना राजनैतिक कैरियर शरू  किया था जो उनका गृह नगर भी हैं। वैसे देखा जाये तो वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चैहान भी एक बार राघोगढ़ से चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें वे हार गये थे और उसके बाद ही वे मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में भी शामिल हो गये थे और बाद में उन्हें बुधनी विधानसभा क्षेत्र से विजयश्री प्राप्त हुई थी। इसी राजनैतिक क्षेत्र का लाभ उठानें के लिए  शिवपुरी  जिले की आम सभा में मध्यप्रदेश  के मुख्यमंत्री द्वारा यह कहा गया की भूमाफ

क्या यही हैं हमारा लोकतंत्र ?

Image
  पिछले सप्ताह मिडिया में तीन घटनाएँ बड़ी प्रमुखता से छाई रही हैं। यह घटनाएँ भारत के तीन अलग अलग प्रदेशो से हैं मगर उनमें एक बात विशेष गौर करने योग्य हैं कि वह सत्तासीन लोगो द्वारा सत्ता के दुरुपयोग से संबधित हैं। मध्यप्रदेश  में एक विभाग की महिला अधिकारी द्वारा अपनें वरिष्ट अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया, जबकि उक्त अधिकारी द्वारा यह आरोप गलत बताया गया, सत्यता तो जाँच करने पर ही सामने आ सकती हैं जो शायद ही कभी हो, क्योंकि यह अधिकारी राजनैतिक पहुँच रखते हैं और वह शिक्षा से संबधित विभाग में लंबी सेवा दे चुका हैं मगर उसकी आंकक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा में विभागीय कोटे से आने की हैं। यह अधिकारी राजनैतिक परिवारों से संबध रखता हैं और अपनें संबधो का लाभ उठाकर समस्त नियमों को दरकिनार कर ताक पर रखकर खेल विभाग में आ गया हैं और यह भी तय हैं कि वह इन संबधो का राजनैतिक लाभ उठाकर वह अपनें ऊपर लगे आरोपो की निष्पक्ष जाँच कभी नही होनें देगा। इसी प्रकार झारखंड के विधायक राज्य सभा के चुनाव मे अपने वोट करोड़ो में बेचते हुए कैमरे पर दिखाई देते हैं। देश की आम जनता ने उनका चुनाव देश सेवा के लिए किया

क्यों चितिंत हैं मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी ?

Image
  मध्यप्रदेश के वरिष्ट आईएएस अधिकारी अरविन्द जोशी जो आयकर छापो के दौरान मिली अपार सम्पति के कारण निलंबित हैं वे अपनी कमाई का निवेष मुख्यत मध्यप्रदेश में ही किया करते थें, इसलिए वे मध्यप्रदेश  के लोगो की निगाह मे आ गये लेकिन विष्वस्त सूत्रों के अनुसार कुछ अन्य अधिकारी भी हैं जो मध्यप्रदेश  कैडर के ही हैं लेकिन वे अन्य राज्यों के मूलतः निवासी हैं इन अधिकारियो का काला धन कहाँ निवेष हो रहा हैं। यह मध्यप्रदेश  के लोगो को पता नही हैं और न ही मीडिया एंव राजनेताओं को इस संबध में अधिक जानकारी हैं इसलिए ये अधिकारी कथित ईमानदार श्रेणी के अधिकारियों में गिने जाते रहें हैं। अभी हाल ही में इन्दौर तथा भोपाल से प्रकाशित एक सांध्य दैनिक के अनुसार एक अन्य वरिष्ट आईएएस अधिकारी एस.आर.मोहंती ने अपनी पत्नी नन्दिनी के नाम से शेयर बजार मे 13 करोड़ रुपयों का निवेष किया हैं हालांकि एस.आर.मोहंती ने उक्त खबर का खंडन करते हुए इसें विरोधियो की चाल बताया हैं,  उक्त समाचार पत्र ने आयकर विभाग के सूत्रो का हवाला देते हुए प्रकाशित किया हैं कि नन्दिनी मोहन्ती ने फयूचर औप्षन के तहत 13 करोड़ रुपयो का निवेष किया हैं, जिसके सं