Posts

Showing posts from June, 2018

राकेश सिंह भाजपा - हिन्दुस्तान विचार

Image
वोटर लिस्ट की घर-घर जांच में भी कांग्रेस के आरोप धराशायी यह कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा है ,  वे ही बताए कि जनता को क्या जवाब देंगे  :  राकेश सिंह                   भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा है कि मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियों के गंभीर आरोप लगाने वाले कांग्रेस के नेताओं को अब तो शर्म आनी चाहिए ,  जब चुनाव आयोग ने घर-घर जाकर मतदाता सूची का परीक्षण करके भी यह बता दिया है कि मध्यप्रदेश में मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।                  श्री राकेश सिंह ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस के नेता जो निर्लज्जता की पराकाष्ठा पार कर चुके हैं ,  वे प्रदेशवासियों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनकी शिकायतों से ऐसा प्रतीत होता है कि मध्यप्रदेश की जनता गड़बड़ियों में भरोसा करती है। कांग्रेस ने  60  लाख फर्जी वोटर की शिकायत की थी। तब चुनाव आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच दल भेजा और तत्परता से जांच रिपोर्ट जारी कर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी नहीं पाए जाने की घोषणा की ,  लेकिन कांग्रेस को उस

राहुल कोठारी - कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का तोहफा

Image
( कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का तोहफा) शासकीय सेवकों को भाजपा सरकार ने गरिमा और प्रामाणिकता प्रदान कीः राहुल कोठारी                  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राहुल कोठारी ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ के आरोप को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि अपने शासनकाल में कांग्रेस ने शासकीय सेवा में भर्ती और पद मुक्ति को राजनैतिक लाभ हानि से जोड़ा जिससे पद गरिमा और सेवा की प्रामाणिकता काफूर हो गयी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार 18  हजार से अधिक वेतनभोगियों को एक कलम से बाहर कर उनके चूल्हे बुझा दिए थे। आज जब शिवराजसिंह चैहान सरकार ने पूरी संवेदना के साथ  4  लाख  90  हजार कर्मचारियों की सेवा शर्तो में सुधार कर राहत दी है।  2.37  लाख अध्यापक संवर्ग को नियमित किया है और  1.84  संविदा पदों को नियमित किया है। श्री कमलनाथ को इसमें धोखा दिखाई दे रहा है ,  तो इसे उनका दृष्टिदोष ही कहा जायेगा। वास्तविकता तो यह है कि कर्मचारियों के साथ जो बेइन्साफी कांग्रेस ने की थी ,  भाजपा सरकार ने शासकीय सेवकों के साथ न्याय कर नैतिकता का सबूत दिया है।                  उन्होंने कह