Posts

Showing posts from February, 2017

हर घर में पानी का नल - शिवराज सिंह चौहान - हिन्दुस्तान विचार

Image
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के हर घर में नल से जल पहुँचाना है। इसका रोड मेप बनाया जाये। उन्होंने समय सारणी बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिये। चौहान आज मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा कर रहे थे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम महदेले, मुख्य सचिव बी.पी. सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्य समय-सीमा में पूर्ण होने चाहिए। कार्य-प्रणाली पारदर्शी और कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो। उन्होंने सतही जल प्रदाय योजनाओं के लिये निविदा कार्य समय-सारणी बना करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति की अग्रिम तैयारियों की आवश्यकता बतायी। पेयजल की कठिनाइयों के कारणों और स्रोतों का सर्वेक्षण करवाया जाये। उन्होंने फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों की पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन की समस्याओं के निराकरण में लोक स्वास्थ्य विभाग को प्रथम रहने पर बधाई दी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अल्प वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल संकट निराकरण के लिये कार्य-योजना बन गई है। ऊँचाई वाले

बैतूल में हिन्दू सम्मलेन 8 फरवरी 2017

Image
बैतूल हिन्दुस्तान विचार के रिपोर्टर से बात करते हुए श्री जितेन्द्र कपूर (भाजपा जिला अध्यक्ष बैतूल) ने बताया कि एक से एक लाख तक का सफर। 1949 में जब गुरूजी बैतूल जेल से रिहा हुए तब उन्हें स्टेशन तक छोड़ने बैतूल जिले से  मात्र एक स्वयंसेवक गया था और 68 वर्ष बाद यह आकड़ा 1 लाख स्वयंसेवक तक पहुच गया हे ,,,उन सबको नमन जिन्होंने संघ कार्य को यहाँ तक  पहुचाने में अपनी अपनी आहुति प्रदान की, बात चीत के दौरान श्री जितेन्द्र कपूर ने बताया के 8 फरवरी 2017 का हिन्दू सम्मलेन पूर्ण: प्लास्टिक रहित था और इस सम्मेलन में लगभग डेढ़ लाख से अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।