नरेन्द्रसिंह तोमर - युवा मोर्चा पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा





युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक पाठशाला है,

युवा मोर्चा पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा,

मिशन-2013 की चुनौती का सामना करेगा - नरेन्द्रसिंह तोमर





मध्यप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों के प्रथम सत्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का आगामी स्वरूप है। पार्टी के लिए यह मोर्चा एक पाठशला है, पार्टी ने जिन्हें राष्ट्र का और प्रदेश का तथा संगठन का नेतृत्व सौंपा है और वे अपने दायित्व में सफल हुए है सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रहे है। उन्होनें कहा कि मिशन - 2013 में युवा मोर्चा की निर्णायक भूमिका रहेगी, उन्हें विस्तृत सोच के साथ पार्टी के विस्तार और आने वाली चुनौतियों के लिए समय रहते सज्जित होना है और संगठन के कार्य में प्राण-पण से जुट जाना है। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, पार्टी के प्रदेष प्रवक्ता और युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेष अध्यक्ष विश्वास सारंग, संजीव कांकर और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन कुलदीप खरे ने किया।
 
नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि राजनैतिक निर्णय तात्कालिक रूप से परिणामदायक हों और कार्यकर्ता लंबे समय तक पार्टी को नेतृत्व दें सकें इस दिशा में विचार करके लिये जाते है। अमरदीप मौर्य पूर्णकालिक कार्यकर्ता है और डील-डौल के साथ कम आयु के होते हुए भी दूरदर्षी संगठन कर्ता युवा है। उनमें युवाओं को जोड़ने की चंुबकीय शक्ति है। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेश में नई ऊंचाईयांे का स्पर्ष करेगा।
 
नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय ने की थी तब अटल जी, आडवाणी जी सभी युवा थें। उन्होनें राष्ट्रीयता के जज्बें के साथ पार्टी का कार्य संभाला और लोकतंत्र तथा राजनीति में परिपक्वता का परिचय दिया, बाद में 1972-73 में युवा संघ की आवष्यकता महसूस होने पर भारतीय युवा संघ का गठन किया गया। जनता पार्टी के समय युवा जनता के रूप में संगठित हुए। अब हम भारतीय जनता पार्टी के अचंल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के रूप में प्रदेश भर में विस्तार कर चुके है। हमें राजनीति के क्षेत्र में विस्तृत दष्टिकोण को अपनाना है। संकीर्ण दृष्टिकोण से महान कार्य नहीं हो सकता है। कांगे्रस ने जो गलतियां की है हमें उनसे सावधान रहना है। हमारे सामने चाणक्य का संदेष है। समाज और राष्ट्र का हितचिंतन हमारी प्रतिबद्धता है। कांगे्रस ने अंगे्रजों की औपनिवेषिक सोच को अपनाया, ‘बांटो और राज करों’ की नीति अपनाई, जिसका कांगे्रस को खामियाजा भुगतना पड़ा है। हम एक राष्ट्रीय सजग राजनैतिक दल के रूप में कार्य करते है इसलिए हमें समाज के सामने एक आदर्ष उपस्थित करना है। सत्ता हमें साध्य नहीं, समाज के सुखद परिवर्तन का साधन मात्र है। समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा लक्ष्य है।
 
उन्होनें कहा कि युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को समाज के युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए खुले मन से काम करना है। युवा पार्टी के साथ जुड़ जाये और योग्य कार्यकर्ता का निर्माण हो यह लक्ष्य सामने रखना है। काम, आचरण और परिणाम ही हमारी सफलता की कसौटी होगी और युवा को नेतृत्व प्रदान करने का अवसर देगी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। धैर्यपूर्वक अपनी मंजिल का इंतजार करते काम में जुटे रहना है। आपने अमरदीप मौर्य, विष्वास सारंग, संजीव कांकर के यशस्वी जीवन की कामना करते हुए आषा व्यक्त की कि इनके नेतृत्व में युवा मोर्चा मिषन-2013 और लोकसभा चुनाव-2014 में सफलता सुनिष्चित करेगा। प्रदेश प्रवक्ता विष्वास सारंग ने बैठक को संबोधित करते हुए अमरदीप मौर्य को बधाई दी और कहा कि पहली बार युवा मोर्चा को इतनी कम आयु और उंचाई का व्यक्तित्व मिला है जो मोर्चे को बुलंदी पर ले जायेगा।
 
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह नरेन्द्रसिंह तोमर ने युवा मोर्चा को प्रदेशव्यापी बनाया है यह टीम उनका अनुशरण करेगी और गली मोहल्ला तक पहुंचकर प्रदेश के प्रत्येक मतदान केन्द्र तक युवा मोर्चा का कार्यकर्ता मुस्तैदी से पहुंचेगा और पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
 
प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने युवा मोर्चा के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा दल है जहां कार्यकर्ता की भूमिका की समय-समय पर समीक्षा की जाती है और उसे समुचित उत्तरदायित्व देकर गौरवांवित किया जाता है। युवा मोर्चा पार्टी की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर हमेशा खरा उतरा है और हमारी ये उम्मीदें भी सही साबित होगी कि अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में प्रदेश में नया नेतृत्व विकसित होगा। उन्होनें कहा कि युवा मोर्चा में काम करने वालें कार्यकर्ता ही प्रदेष में और देश में संगठन का नेतृत्व संभाल रहे है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में ंतो सरकार भी युवा मोर्चा का ही चेहरा है। आपने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से प्राण-पण से जुट जाने और मिशन-2013 की चुनौती के प्रति सजग रहने का आव्हान किया। उन्होनें कार्यकर्ताओं को आष्वस्त किया कि हर कार्यकर्ता को दायित्व मिलेगा और उसकी क्षमता का संगठन भरपूर उपयोग करेगा। युवा साथी धैर्य और साहस का परिचय देकर पार्टी, संगठन की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रयासवान हों। इस अवसर पर संगठनात्मक जिलों से आए मोर्चा के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।

















Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है