शिवराजसिंह चैहान - जलवृष्टि और ओला पीडि़त किसानों को राहत दी जायेगी, पं. दीनदयाल के सपनों की सरकार, जनता की उम्मीदों, आशा और विश्वास पर खरे उतरे

 

 

 

जलवृष्टि और ओला पीडि़त किसानों को राहत दी जायेगी, पं. दीनदयाल के सपनों की सरकार, जनता की उम्मीदों, आशा  और विश्वास पर खरे उतरे - शिवराजसिंह चैहान


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने प्रदेश के मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियो के सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने में सरकार पूर्ण मनोयोग से जुटी हुई है। जनता की उम्मीदों, आशा और विश्वास पर हमें खरे उतरना है। भारतीय जनता पार्टी को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाएं। जनता की निगाहें भारतीय जनता पार्टी पर केन्द्रित है। देश के अन्य सभी राजनैतिक दलों ने जनता का विश्वास खो दिया है, क्योंकि वे विचार शून्य हो गए है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसमें ध्येय के प्रति निष्ठा और मूल्य आधारित राजनीति जिसका मिषन है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मंडल पदाधिकारी ही पार्टी का चेहरा है। जनमानस का निर्माण करने में वे समर्थ है। पार्टी कार्यकर्ता हमेशा इस बात को ध्यान में रखें कि हम किसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते है। हमारा उद्देश्य एकात्म मानवदर्षन पर जीना राष्ट्रीय पुननिर्माण, दरिद्र नारायण की सेवा और वैभवशाली भारत का निर्माण करना है।
 
शिवराजसिंह चैहान ने अपने प्रारंभिक राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान के लिए पदयात्रा आरंभ की। जनता उनके साथ जुटी और जनता में उनकी स्वीकार्यता बढ़ी। मंडल स्तरीय कार्यकर्ता जनता में अपनी स्वीकार्यता का विस्तार करें। सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, पार्टी अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा, रघुनंदन शर्मा, डाॅ. गौरीषंकर शेजवार, अजयप्रताप सिंह, नंदकुमारसिंह चैहान, विश्वास सारंग, दीपक विजयवर्गीय, बंशीलाल गुर्जर, अमरदीप मौर्य, लता वानखेडे, ओमप्रकाष खटीक, गजेन्द्र पटेल, हिदायतुल्ला शेख, डाॅ. हितेष वाजपेयी, आलोक संजर, आलोक शर्मा, संजय कुमार खोचें उपस्थित थे। मुख्यमंत्री का प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने स्वागत किया और सम्मेलन के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मंडल पदाधिकारियों के सम्मेलन में संत रविदास जयंती से आरंभ हो रहे प्रदेश व्यापी महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर मंडल पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया है। महाअभियान 20 मार्च तक चलेगा। सम्मेलन का संचालन नंदकुमारसिंह चैहान ने किया।
 
शिवराजसिंह चैहान ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए अनुकूल परिस्थितियां है। जनता में उत्साह है। कार्यकर्ता सक्रिय और उर्जावान है। हमें मिशन 2013 को दृष्टि में रखते हुए परिस्थितियों की अनुकूलता जनता के उत्साह और कार्यकर्ता की सक्रियता को जनसमर्थन में बदलना है, जिससे प्रदेश में तीसरी बार पार्टी की सरकार बने। उन्होंने कहा कि 2003 में जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आयी तब प्रदेश की विकास का परिदृश्य धूमिल था। सड़क, बिजली, सिंचाई की स्थिति बेहद खराब थी। राज्य सरकार ने 84 हजार कि.मी. सड़कों का निर्माण किया। 7 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता को बढ़ाकर 21 लाख हेक्टैयर किया है और जल्दी ही 25 लाख हेक्टैयर पर सिंचाई होगी। इसी तरह 2900 मेगावाट से बिजली का उत्पादन 10200 मेगावाट हो चुका है। अप्रैल तक इसे बढ़ाकर 14000 मेगावाट कर दिया जायेगा। कांग्रेस शासन में जो विकास दर 2 प्रतिशत अमूमन रहती थी पिछले 9 वर्षों में बढ़कर यह 12 प्रतिशत हो गयी है।

कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेष देष का अव्वल राज्य हो गया है। विकास दर 18.91 प्रतिषत दर्ज हुई है। खेती का व्यवसाय लाभ का धंधा बन चुका है। देष में मध्यप्रदेष ही एकमात्र राज्य है जहां किसानों को जीरो प्रतिषत ब्याज पर कर्ज और गेहू, धान के समर्थन मूल्य पर 1500 रू. बोनस दिया जा रहा है।
किसानों के बिजली के बिलों में करंट नहीं लगेगाशिवराजसिंह चैहान ने कहा कि कार्यकर्ता किसानों को आश्वस्त कर दें कि बिजली के बिलों में अब करंट नहीं लगेगा। अप्रैल से सरचार्ज माफ होगा। मूल बिल का आधा भाग किसान को चुकाना है शेष सरकार भरेगी। बिल का भुगतान किष्तों में भी किया जा सकेगा। 

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, लेकिन राज्य सरकार अपने बलबूते पर इससे निपटना जानती है। जब केन्द्र ने खाद का संकट पैदा किया हमने खाद का अग्रिम भंडार कर लिया और किसानों को भी बिना ब्याज के अग्रिम भंडार करने में अनुमति दे दी जिससे किसानों को पहले तो खाद के बढे हुए मूल्य नहीं चुकाना पडे और ब्याज से भी मुक्ति मिली। कुल मिलाकर 300 करोड़ रू. का उन्हें लाभ पहंुचा। मध्यप्रदेश सरकार जनता और किसानों को जितनी राहत दे रही है उसके कारण शिवराजसिंह सरकार केन्द्र सरकार की आंखों में कांटों की तरह खटक रही है और पक्षपात करने से केन्द्र बाज नहीं आ रहा है। प्रदेश की जनता 2013 चुनाव में कांग्रेस को पराजित कर सबक सिखाए। उन्होंने कहा कि ड्रिप इरिकेशन के बजट को पांच गुना बढ़ा दिया गया है। खेती के उन्नत शिल्प का किसान अध्ययन करने के लिए विदेश यात्रा करेंगे। गांव में मई से 24 घंटे बिजली दी जायेगी। मध्यप्रदेश का एक एक गांव में पांच पांच उद्योग लगेंगे जिससे गांव औद्योगिक केन्द्रों मे बदलेगा। जिससे हर परिवार की माली हालत सुधरेगी। युवकों को स्वरोजगार के लिए कर्ज मार्जिन मनी और गारंटी की सुविधा दी जायेगी। ग्रामीण कारीगरों को 50 हजार रू. तक का सस्ते ब्याज पर कर्ज और व्यवसाय करने के लिए भूखण्ड सुलभ कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जब उद्योग लगेंगे तो दुनिया के बाजारों में मध्यप्रदेश का ब्रांड लोकप्रिय होगा और घर-घर की आय बढ़ेगी।
 
उन्होंने महाजनसंपर्क अभियान को कार्यकर्ताओं के लिए सुनहरा अवसर और चुनौती बताते हुए कहा कि इस अभियान के अतंर्गत सभी के घरों में दस्तक दें। हमारी नियत और नियती साफ है। प्रदेश में सभी वर्गो, समुदायों और सभी प्रकार के विचारों से जुड़े लोगों को लाभान्वित किया गया है। वे हमारी ओर टकटकी लगाए देखते है हमें उन्हें भारतीय जनता पार्टी के अंचल में लाने में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। जो कल तक हमारे साथ नहीं थे वे हमारे साथ होंगे और पार्टी का जनाधार बढेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी एकजुट संगठन है। उन्होंने कहा कि हम सत्ताधारी दल के सदस्य है हमारी जनसंवेदना का विस्तार होना चाहिए। ऐसा करके ही हम पांच वर्षो में मध्यप्रदेश को देश का अव्वल दर्जे का अग्रणी राज्य बनाने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश का राजा नहीं प्रथम सेवक है। हमें भी इसी मानसिकता के साथ जन जन के आदर और विश्वास का पात्र बनना है।
 
पार्टी के मंडल अध्यक्ष और महामंत्रियों के सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेष अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि अब प्रदेश कार्यालय से जारी होने वाले परिपत्र जिलों के अध्यक्षों के साथ मंडल अध्यक्षों को भी एकसाथ भेजें जायेंगे जिससे कार्यक्रमों के अमल में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना बताते हुए कहा कि 21 फरवरी को सभी मंडलों में महाजनसंपर्क अभियान के स्वरूप को अंतिम रूप देने के लिए तृतीय चरण की बैठक होगी और इसके साथ ही महाजनसंपर्क अभियान 25 फरवरी को संत रविदास जयंती के साथ आरंभ हो जायेगा जो 20 मार्च तक चलेागा।                  

28, 29 और 30 मार्च को सभी मंडलों में होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किए जायेेगे जिसमें सभी को आमंत्रित कर पर्व के आनंद में भागीदार बनाया जायेगा। 6 अप्रेल को पार्टी का स्थापना दिवस स्थानीय समिति के स्तर पर आयोजित किया जायेगा। 14 अप्रैल को डाॅ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंडल स्तर पर बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। अप्रैल, मई माह में मतदान केन्द्र पदाधिकारियों के जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित होंगे। ग्राम, नगर केन्द्रों के संयोजकों के सम्मेलन संभाग स्तर पर आयोजित किए जायेंगे। 23 जून को बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। जुलाई में विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों के पदाधिकारियों की बैठकें होगी। दस दस सदस्यों की समितियां बनायी जायेगी। मतदान केन्द्र की टोलियों और सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा।
अगस्त, सिंतबर, अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री जी के निर्देषन में आशीर्वाद यात्राएं आयोजित की जायेगी। 25 सितंबर को पं. दीनदयाल जयंती का भव्य आयोजन किया जायेगा। भोपाल में एक कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन होगा, जिसमें मतदान केन्द्र तक की टोली के कार्यकर्ता भोपाल में आमंत्रित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में प्रदेश से वरिष्ठ नेता पहंुचेंगे, जो जिला और सुविधानुसार विधानसभा क्षेत्र में भी भाग लेंगे।
प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों के सम्मेलन में आए पदाधिकारियों से 25 फरवरी से आरंभ महाजनसंपर्क अभियान की तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि मतदान केन्द्र की संरचना में मातृषक्ति, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ों को प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। मंडल स्तर से 25 फरवरी को महाजनसंपर्क अभियान यात्रा सभी 741 मंडलों में आरंभ होगी। टोली के प्रमुख के साथ दस कार्यकर्ता, 10-10 पंचायतों में पहंुचेंगे और पार्टी की रीति नीति एकात्म मानवदर्शन  के अंतर्गत हो रहे कार्यो की जानकारी देंगे तथा प्रदेश सरकार की समाजोन्मुखी नीतियांे उपलब्धियों से जन जन को अवगत करायेंगे। केन्द्र सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे। महाजनसंपर्क अभियान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के पक्ष में जनमानस तैयार करने में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21 वीं शताब्दी भारत की होगी। भारत का दुनिया में वर्चस्व बढ़ेगा। मध्यप्रदेश में जिस तरह से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने जनता को केन्द्र बिन्दु बनाकर लोकोन्मुखी कार्यक्रम संचालित किए है और बिना भेदभाव के सभी को लाभ पहंुचा है। प्रदेश में किसान, गांव, गरीब की खुशहाली आयी है, उससे इस बात का संकेत मिलता है कि 21 वीं शताब्दी में भारत की प्रगति में मध्यप्रदेश का उल्लेखनीय योगदान रहेगा। मध्यप्रदेश की जनोन्मुखी योजनाएं देश के 11 राज्यों में अपनायी जा रही है इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि शिवराजसिंह चैहान की नीतियां क्रांतिकारी और गतिशील है। उन्होंने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान में हम पार्टी संगठन से लोगों को जोडे और राष्ट्रीय अध्यक्ष का 10 से 12 प्रतिशत वोट बढाने के लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रेरणा, विचार, कार्यपद्धति और आचरण से ही कार्यकर्ताओं का आंकलन होता है हमें इस कसौटी पर खरा उतरने की आवश्यकता है।
 
सम्मेलन के समापन के अवसर पर भोपाल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष भक्तपाल सिंह ने आभार प्रदर्शन किया।



HINDUSTAN VICHAR

 

Political News Section


www.hindustanvichar.blogspot.in

 

 

 

 

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

युवाओं पर छाया टी.वी. पर आने का क्रेज

BEFORE WE HAD 4 TIGERS & NOW WE HAVE 6 TIGERS: Mr Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding & Fitness Association)