नरेन्द्रसिंह तोमर - मुरेना मध्यप्रदेश के द्वोरा के दोरान

गांव, गरीब और किसान की खुषहाली से प्रदेश और देश समृद्ध बनेगा,

मध्यप्रदेश में कृषि का रिकार्ड उत्पादन किसान के परिश्रम और

राज्य सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं का परिणाम - नरेन्द्रसिंह तोमर


मुरेना मध्यप्रदेश के द्वोरा के दोरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि का रिकार्ड उत्पादन किसानों के परिश्रम और राज्य सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं का परिणाम है। यही कारण है कि मध्यप्रदेष को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कृषि कर्मण अवार्ड को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने प्रदेश के अन्नदाताओं, किसानों को विनम्रतापूर्वक समर्पित करते हुए इस ऐतिहासिक सफलता का सेहरा किसानों के माथे पर बांध दिया। उन्होनें कहा कि गत 9 वर्षो में ग्वालियर - चंबल अंचल सहित मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड और बघेलखंड में खेती लाभ का धंधा बना है और कृषि शिल्प में उन्नत बदलाव आने से किसान की खुषहाली का नया युग आरंभ हुआ है। मुरैना में संभागीय कृषि मेला सह कृषि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि खेती में आयी बेहतरी और चंबल की घाटी में शांति से यह अंचल अपनी उर्वरा शक्ति से समूचे देष का ध्यान आकर्षित कर रहा है। औद्योगिक क्रांति दस्तक दे रही है। इसमंे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में राज्य सरकार की नीतियां उत्प्रेरक का काम रही है। समारोह की अध्यक्षता राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विष्वविद्यालय के कुलपति एके सिंह ने की। सत्यपाल सिंह सिकरवार, अनुपम भदौरिया, षिवमंगल सिंह तोमर, रूस्तम सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कृषि वैज्ञानिक भी समारोह में भाग ले रहे थे।

नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि गत 9 वर्षो में ग्वालियर-चंबल अंचल ने तरक्की की कई मंजिले पार की है। जहां कभी बारूदी गंध उड़ती थी आज यहां पीले सोने की फसल लहलहा रही है। गेंहू की फसल का कीर्तिमान बनने के साथ समर्थन मूल्य पर दिये गये 100 रू. के राज्य सरकार के बोनस ने किसानों को भरपूर प्रोत्साहन दिया है। किसानों की मेहनत ने प्रदेष में कृषि विकास दर को 18.91 प्रतिषत पहुंचाकर देश में मध्यप्रदेश को अव्वल नंबर का उत्पादक राज्य बना दिया है। खेती की उन्नति और साथ में कृषि आधारित उद्योगों की श्रृंखला आरंभ होने से इस क्षेत्र में संतुलित विकास का मार्ग प्रषस्त हुआ है। आपने किसानों को अन्नदाता बताते हुए कहा कि वास्तव में वे देश के भाग्य-विधाता है, उन्हीं के बलबूते पर प्रदेश और देश खुषहाल होगा।
 
आपने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने प्रदेश में जीरों प्रतिशत ब्याज पर फसल कर्ज, गेंहू-धान पर 150 रू. क्विंटल बोनस, बिजली बिलों में राहत, प्रति हॉर्स पॉवर मोटर पर 1200 रू. शुल्क और वर्ष में दो बार भुगतान की सुविधा देकर किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। आने वाले वर्षो में हर वर्ष 6 लाख हेक्टैयर पर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता बढ़ाने और प्रदेश को बिजली में सरप्लस राज्य बनाने का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम राज्य सरकार ने अमलीभूत किया है। हमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के हाथ मजबूत करना है और आने वाले विधानसभा चुनाव में मिषन-2013 को सफल बनाना है। भाजपा ने ही प्रदेश को राजनैतिक और आर्थिक स्थिरता सुनिशचित की है। 
 
नरेन्द्रसिंह तोमर ने पोरसा में अंत्योदय मेला का उद्घाटन करते हुए कहा कि कमजोर व्यक्ति को अपने पैरों पर खड़ा करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और अंत्योदय मेला उनके लिए वरदान साबित होगा। आपने बाद में मुरैना संसदीय क्षेत्र में गावों को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया। नवनिर्मित सड़क और नवस्थापित विद्युत सब स्टेशन भी जनता को समर्पित किया और बधाई दी।













Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है