नरेन्द्रसिंह तोमर (बीजेपी) - ग्राम केन्द्र और नगर केन्द्रों के शक्तिकरण से मतदान केन्द्र शक्त होगा





 

ग्राम केन्द्र और नगर केन्द्रों के शक्तिकरण से मतदान केन्द्र शक्त होगा - नरेन्द्रसिंह तोमर


 
भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ जिले की जिलाध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पालक संयोजकों की बैठक को आज छतरपुर जिले के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद बुन्देलखण्ड की सतत उपेक्षा हुई जिससे विकास का चक्र थमकर रह गया था, गत 9 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बुन्देलखण्ड के सामाजिक, आर्थिक उत्थान का बीड़ा उठाया। 200 करोड़ रू. की लागत से सागर में मेडीकल कॉलेज की स्थापना की गयी। छतरपुर के नौगांव में इंजीनियरिंग कॉलेज खोला गया। टीकमगढ़, पन्ना जिलों में महाविद्यालयों तकनीकी संस्थाओं का जाल बिछाया गया। बुन्देलखण्ड अंचल में पावर सेंटर की नींव रखी गयी। 40 हजार हैक्टेयर रकबे पर सिंचन सुविधा का विस्तार किया गया। उन्होंने मिशन 2013 की तैयारी में जुटने का आव्हान किया और कहा कि मध्यप्रदेश में तीसरी बार शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में सरकार का गठन बुन्देलखण्ड की तरक्की की शत प्रतिशत गारंटी होगी। बैठक के अवसर पर घासीराम पटेल, अभयप्रताप सिंह, सदानंद गौतम, मंत्री विजेन्द्रप्रताप सिंह, हरिशंकर खटीक, सांसद वीरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र सिंह बुन्देला, उमेश शुक्ला, ललिता यादव, रेखा यादव, अनीता नायक सहित बड़ी संख्या में विधायक, पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि भाजपा की विकास यात्रा मंडल से आगे अब ग्राम और नगर केन्द्र की ओर बढ़ी है। मतदान केन्द्रों को जागरूक बनाना है, मंडल अध्यक्ष स्थानीय समितियों को सक्रिय करें और नगर ग्राम केन्द्र की नियमित बैठकें सुनिश्चित करें। नगर ग्राम केन्द्र के पालक और संयोजक मतदान केन्द्रों तक लगातार प्रवास कर बैठकें ले। इससे पार्टी की मतदान केन्द्र तक संरचना शक्त होगी। उन्होंने कहा कि नगर और ग्राम केन्द्र का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। प्रदेश में संगठनात्मक दृष्टि से जो चार कार्यक्रम हाथ में लिए गए थे उनमें आशातीत उपलब्धियां हासिल हुई है। महा जनसंपर्क अभियान में साढ़े चार हजार टोलियों ने 50 हजार कार्यकर्ताओं के साथ करीब सवा 2 करोड़ लोगों से संवाद कर सरकार की उपलब्धियां और पार्टी की रीति नीति जन जन तक पहंुचायी है। स्थापना दिवस को सफलतापूर्वक विकास पर्व के रूप में मनाकर 230 विधानसभा क्षेत्रों में लोकार्पण और शिलान्यास के जो कार्य हुए है उससे जनता में रचनात्मक प्रतिक्रिया हुई है। ज्योतिबा फुले जयंती और डाॅ. अंबेडकर की जयंती पर पार्टी मंडल स्तर तक पहंुची है। पार्टी ने सर्वस्पर्षी और सर्वग्राही होने का लक्ष्य पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस के टिकट पर लोग चुनाव लड़ने से हिचक रहे है। झूठ की बैसाखियों पर कांग्रेस कितने दिन चलेगी। नवंबर 2013 तक का कार्यक्रम हाथ में लेकर कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में पार्टी के प्रचार कार्य के लिए जुट जाए।














 

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने किया मुंबई के श्री माधवाचार्य महाराज का स्वागत सम्मान