राकेश सिंह ( बीजेपी ) - मध्यप्रदेश में विकास के कीर्तिमान को दिग्विजय सिंह पचा नहीं पा रहे है





मध्यप्रदेश  में विकास के कीर्तिमान को

दिग्विजय सिंह पचा नहीं पा रहे है - राकेश सिंह


मध्यप्रदे
मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदे उपाध्यक्ष, सांसद राके सिंह ने कहा कि कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदे के विकास पर टिप्पणी करने का वैसे भी कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि मध्यप्रदे को उन्होनें ही बीमारू राज्य की श्रेणी में मुस्तकिल बना दिया था, उनके दस वर्षो के कार्यकाल में प्रदे में विकास नहीं विध्वंस की इबारत लिखी गयी। सामाजिक सद्भाव की जगह अगड़े-पिछड़े विवादों का जन्म हुआ। सड़क, बिजली, सिंचाई की चर्चा उन्होनें अप्रासंगिक बना दी थी। ऐसे में तब और आज की मध्यप्रदे पर कर्ज की बात करना निरर्थक है। राके सिंह ने कहा कि विचारणीय प्रश्न यह है कि 2003 में जहां (दिग्विजय सिंह की विदाई बेला में) विकास दर -4 प्रतिषत थी वह बढ़कर आज 11.98 प्रतिषत हो चुकी है। इस बीच एक भी बार ओव्हर ड्राफ्ट नहीं हुआ, जबकि कांग्रेस के समय हर माह ओव्हर ड्राफ्ट होता था। स्पष्ट है कि दिग्विजय सिंह खीज मिटाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की उपलब्धियां पचा नहीं पा रहे है। दिग्विजय सिंह की विफलताओं को प्रदे की जनता ही नहीं दे की जनता को बताने की जरूरत नहीं है। उनकी बंटाढार की ख्याति से सभी भलीभांति परिचित है।

उन्होनें कहा कि दिग्विजय सिंह का यह कथन कि उनके समय कर्ज कमोवे
37 हजार करोड़ था जिसमें अब वृद्धि हुई है। तर्क और न्याय संगत बात यह है कि उनके कार्यकाल में प्रदे में बिजली की जगह अंधकार था। आज प्रदे में बिजली का उत्पादन 4.6 हजार मेगावाट से बढ़कर 10.23 हजार मेगावाट हो चुका है। प्रदे के 10 जिलों में गांवो को 24 घंटे बिजली मिल रही है। मई-जून तक प्रदे अंधकार और बिजली कटौती से मुक्त हो जायेगा। चैबीसों घंटे बिजली मिलेगी। प्रदे में सिंचाई 9 लाख हैक्टेयर से बढ़कर 25 लाख हैक्टेयर हो गयी है। आजादी के बाद से 44.7 हजार कि.मी. सड़के बनी थी जो गढ्ढों में तब्दील हो चुकी थी। आज 9 वर्षों में 80 हजार कि.मी. सड़के बनायी गयी है। गेंहू का उत्पादन सवा 49 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 127 लाख मीट्रिक टन हो गया है।
 
राके सिंह ने कहा कि मध्यप्रदे में प्रगति और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की उपलब्धियो के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा में बधाई दे चुके है। योजना आयोग ने मध्यप्रदे को दे में अग्रगण्य विकसित राज्य के रूप में मान्यता दे दी है और राष्ट्रपति भी मुख्यमंत्री को कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित कर चुके है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, दिग्विजय सिंह के प्रमाण-पत्र के मुहताज नहीं है।

















Comments

Popular posts from this blog

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने किया मुंबई के श्री माधवाचार्य महाराज का स्वागत सम्मान