नरेन्द्रसिंह तोमर (बीजेपी) - नर्मदा-शिप्रा लिंक कलश यात्रा की गरिमा के साथ उसे जन कार्यक्रम के रूप में सफल बनायें





नर्मदा-शिप्रा लिंक कलश यात्रा की गरिमा के साथ उसे जन कार्यक्रम के रूप में सफल बनायें - नरेन्द्रसिंह तोमर


म.प्र. मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने मालवा अचंल के जिलों के पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और जन प्रतिनिधियों की बैठक में नर्मदा-शिप्रा लिंक कलश यात्रा की प्रारंभिक तैयारियों पर चर्चा की और आग्रह किया कि कलश यात्रा को पूर्ण गरिमा के साथ जन-जन का कार्यक्रम बनायें। अभी तक नर्मदा लाओं और मालवा को बचाओं के नारे लगते रहे है। अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पूर्ववर्ती एनडीए सरकार ने नदी जोड़ो योजना का सूत्रपात किया था। जिसे यूपीए सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में नदी जोड़ो परियोजना का सफल क्रियान्वयन आरंभ हुआ है। इससे जनता में आशाओं का नया संचार हुआ है। हम नर्मदा-शिप्रा लिंक कलश यात्रा के माध्यम से जन-जन को उसकी चिरपोशित अभिलाषाएं पूर्ण होने की गरिमा और गौरव प्रदान करें। प्रारंभिक रूप से कलश यात्रा 45 से 50 दिन की होगी। कलश यात्रा की तैयारियां इंदौर जिला नगर के ग्राम उज्जियनी से आरंभ हो गयी है। कलश यात्रा के लिए रथ सजाया जा रहा है। जिसका कलश और परियोजना का स्वरूप परिलक्षित होगा।

नरेन्द्रसिंह तोमर ने बताया कि यात्रा मई के प्रथम सप्ताह में 1 मई से आरंभ करने का प्रस्ताव है। इंदौर से देवास, देवास से सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, नीमच, मंदसौर होते हुए कलश यात्रा 4 जून को (संभावित) रतलाम पहुंचेंगी। इसके बाद 7 जून को उज्जैन पहुंचने का प्रांरभिक कार्यक्रम बनाया गया है। उज्जैन ग्रामीण जिला से यात्रा उज्जैन नगर में पहंुचेंगी जहां 54 वार्डो में 383 मतदान केन्द्रों पर कलश स्थापित किये जायेंगे और नगर की 101 सामाजिक संस्थाएं यात्रा का स्वागत करेंगी। कलश का पूजन किया जायेगा।

नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि नर्मदा-शिप्रा लिंक कलश यात्रा के सुचारू संचालन के लिए जिलें में जिला प्रभारी, कार्यक्रम प्रभारी और सभा प्रभारियों की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को संपूर्ण रूप दिया जाये। कलश यात्रा के साथ जहां पद यात्राएं, भजन मंडलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाना है उनका समय और कार्यक्रम तय कर उसका प्रभार सौंप दिया जाना चाहिए। 10 सदस्यीय एक टीम का गठन किया जाये जो यात्रा के अग्रिम कार्यक्रम की तैयारी से लेकर कार्यक्रम के अमल तक पूरी निगाह रखेगी और चलते-फिरते नियंत्रण कक्ष का दायित्व संभालेंगी। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता विजेन्द्रसिंह सिसौदिया, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष मोहन यादव, तेजसिंह सेंधव, रूप पमनानी, जिलाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, विधायकों ने भी यात्रा की सफलता के लिए जिलेवार बैठकों की जानकारी प्रस्तुत की और सुझाव दिए। द्वितीय सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने यात्रा की तैयारियों के बारे में विस्तृत संगठनात्मक चर्चा की।

इंदौर, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन के जिला अध्यक्षों ने जिलेवार यात्रा की तैयारियों का प्रारंभिक विवरण बैठक में प्रस्तुत किया और कहा कि जिलों में कलश यात्रा को लेकर बेहद उत्साह है नर्मदा-शिप्रा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से मालवा का वैभव लौटेगा और बहुलता और समृद्धि का युग आयेगा। बैठक में प्रांरभिक तैयारियों को लेकर तेजसिंह सेंधव को यात्रा संयोजक एंव प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता विजेन्द्रसिंह सिसौदिया एवं मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष मोहन यादव को यात्रा समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गयी। नरेन्द्रसिंह तोमर ने विशेष रूप से कलश यात्रा के अभियान को कार्यकर्ता केन्द्रित बनाने की आवश्यकता रेखांकित की और कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की कलश यात्रा के कार्यक्रम में भाग लेंगे। वरिष्ठ पदाधिकारी भी कलश यात्रा में शामिल होंगे, लेकिन इस यात्रा में प्रधानता आंचलिक कार्यकर्ताओं की ही दी जायेगी, क्योंकि आंचलिक समृद्धि का द्योतक है।






















Comments

Popular posts from this blog

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने किया मुंबई के श्री माधवाचार्य महाराज का स्वागत सम्मान