नितिन गडकरी - प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का एक सप्ताह में रूपांकन कर अटल जी ने गांवों की तस्वीर बदली




(भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी उज्जैन में)

 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का एक सप्ताह में रूपांकन कर अटल जी ने गांवों की तस्वीर बदली - नितिन गडकरी

    
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उज्जैन (म.प्र.) में लोकमान्य तिलक विद्यालय परिसर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 5 दशक बाद भी गांव, किसान, छात्र व मजदूर मजबूर थे, मंडी, अदालत और शाला पहुंचना दुश्कर कार्य था, गांव सड़क विहीन थे। अटल बिहारी वाजपेयी ने एनडीए सरकार की कमान संभालते ही गांव, गरीब, किसान की पीड़ा को समझा। उन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का प्रारूप जैसे ही सौंपा उन्होंने केन्द्र सरकार से एक हफ्ते में क्रियान्वयन की कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने देश के साढ़े 6 लाख गांवों की तस्वीर बदली है। सड़क क्रांति, आर्थिक क्रांति की सहचरी है। गडकरी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द की भविष्यवाणी सही साबित होने जा रही है। 21 वीं शताब्दी भारत की होगी और इस विकास क्रांति की ध्वजवाहक भारतीय जनता पार्टी होगी। उन्होंने मिषन-2013 और लोकसभा चुनाव-2014 के लिये कार्यकर्ताओं से कमर कसने को कहा। उन्होंने कहा कि जहाँ  डाॅ. मुखर्जी ने राष्ट्र के लिये समर्पण की प्रेरणा दी, पं. दीनदयाल उपाध्याय ने आर्थिक दर्शन दिया है।

मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में गांव-गरीब, किसान की बेहतरी के काम हुए जो देश में अन्य प्रदेशो के लिये मॉडल हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवदर्शन का मध्यप्रदेश में आविर्भाव हुआ है। शिवराज सिंह चैहान बधायी के पात्र हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राजेन्द्र शुक्ला भी उपस्थित थे।

नितिन गडकरी ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र दल है जिसने सत्ता को आम आदमी के जीवन को संवारने का औजार बनाया है। शेष दल तो वंश परम्परा, कुनबा परस्ती में उलझकर आत्म केन्द्रित बनकर रह गये हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जीवन पर्यन्त समर्पित भाव से जुटा रहता है। उसका लक्ष्य भारतमाता को वैभव के चरम शिखर पर पहुंचाना है। भाजपा ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है, जनोन्मुखी बनाया है। विकास को राजनीति का आधार बनाकर भाजपा शासित राज्यों में विकास का कीर्तिमान गढ़ा है। मध्यप्रदेश में विकास दर 12 प्रतिषत और कृषि विकास दर 18.91 प्रतिषत इसका सबूत है।

उन्होंने कहा देश में भ्रष्टाचार, महंगायी ने आम आदमी की जिन्दगी को दूभर बनाया है। जनता राजनैतिक परिवर्तन के लिये उतावली है। कार्यकर्ता आने वाली चुनौती के लिये तैयार रहें। भारतीय जनता पार्टी को विकल्प साबित होना है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। कांग्रेस अस्ताचल की ओर बढ़ रही है। केन्द्र की यूपीए सरकार सघन चिकित्सा केन्द्र में है। लोकसभा के चुनाव समय पूर्व कभी भी हो सकते है। उसकी चुनौती से निपटने के लिए कार्यकर्ता कटिबद्ध रहें।









 

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने किया मुंबई के श्री माधवाचार्य महाराज का स्वागत सम्मान