नरेन्द्रसिंह तोमर (बीजेपी) - मंडल भाजपा की प्रदेश इकाई की बुनियाद, कार्यकर्ता संगठन की पूंजी





 



 

 

(शहडोल संभाग का संभागीय सम्मेलन)

मंडल भाजपा की प्रदेश इकाई की बुनियाद, कार्यकर्ता संगठन की पूंजी - नरेन्द्रसिंह तोमर   

म.प्र. के भारतीय जनता पार्टी के प्रदे अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने शहडोल संभाग के नगर और मतदान केन्द्र के पालक और संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजनैतिक दल के रूप में हमारा भाजपा के रूप में तीसरा अवतार है। 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में राष्ट्रवाद और मूल्य आधारित राजनीति की प्रतिबद्धता के साथ अवतरण हुआ था। बाद में आपातकाल के अंधकार के काल में भारतीय जनसंघ ने कांग्रेस की अधिनायकवादी प्रवृत्ति का डटकर मुकाबला किया और लोकतंत्र बहाल किया। 1977 से 80 के बीच में जनता पार्टी के रूप में कार्य किया और बाद में 1980 से भारतीय जनता पार्टी के रूप में संगठन दे में विकास और जनकल्याण को फोकस में लेकर राजनीति कर रहा है। इसी का नतीजा है कि आज दे में भारतीय जनता पार्टी ही राजनीति का एजेंडा तय करने में सक्षम है।
 
नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि मंडल इकाई की तरह ही पार्टी ने नगर और ग्राम केन्द्र इकाई को संवैधानिक मान्यता दी है और नगर ग्राम केन्द्र इकाई को सक्त बनाकर हम पार्टी की शक्ति को दोगुना बढ़ा सकेंगे। मंडल की इकाई का आज का सक्त रूप हमारे पुरूखों के अथक परिश्रम का परिणाम है। नगर और ग्राम केन्द्रों को इसी तरह सक्त बनाना हमारे लिए चुनौती है, जिसे हमें स्वीकार करना है। उन्होंने नगर ग्राम केन्द्र इकाईयो के पालकों और संयोजकों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र में मतदान केन्द्र इकाईयों की बैठकें लें और उनकी सक्रियता में निरंतरता लाएं। मतदान केन्द्र संचालन समिति के सदस्य 20-20 परिवारों से संवाद और संपर्क बनाए रखें। नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की पूंजी है और दूसरे दलों में जहां नेताओं की बहुलता है वहां न तो संगठन है न अनुशासन है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी अपने देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के कारण दे की राजनीति में एकमात्र सक्त और अनुशासित प्रतिबद्ध दल के रूप में पहचाना जाता है और मध्यप्रदे इकाई की दे दुनिया में चर्चा होती है। आपने कहा कि मिन 2013 के चुनौती नगर और ग्राम केन्द्र इकाईयां मतदान केन्द्र पर चैकस रहकर सफलता में बदलेंगे।
 
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदे संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने पार्टी कार्यकर्ताओं, ग्राम नगर केन्द्र संयोजकों पालकों और मतदान केन्द्र समिति के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सीमा पर चैकस जवान की तरह मतदान केन्द्र पर मोर्चा संभाले। अरविन्द मेनन ने ग्राम नगर केन्द्र के संयोजकों और पालकों की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में इनका महत्वपूर्ण योगदान होगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान को बुधनी क्षेत्र और नरेन्द्रसिंह तोमर को मुरैना संसदीय क्षेत्र में ग्राम केन्द्र के पालक की भूमिका सौंपी गयी है इससे इन केन्द्रों के पालक और संयोजकों की भूमिका के महत्व का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों को ऐसे मतदान केन्द्र नगर ग्राम केन्द्र का दायित्व सौंपा गया है जहां सामान्य कार्यकर्ता के लिए कार्य कठिन प्रतीत होता है। उन्होंने मिन 2013 और लोकसभा चुनाव 2014 की चुनौती को स्वीकार करने और क्षेत्र में सक्रिय हो जाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदे में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की जनोन्मुखी नीतियों के सफल क्रियान्वयन, उपलब्धियों की ताकत हमारे पक्ष में है। भाजपा की गांव, गरीब, किसान परस्त नीतियां हमारी लोकप्रियता को नए शिखर पर पहंुचा रही है। जनता के उत्साह को समर्थन में बदलने के लिए कार्यकर्ता कार्य में जुट जाएं। सम्मेलन में शहडोल संभाग के शहडोल, उमरिया और अनुपपुर जिलों के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी, नगर ग्राम केन्द्र पालक और संयोजक उपस्थित थे।




















Comments

Popular posts from this blog

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने किया मुंबई के श्री माधवाचार्य महाराज का स्वागत सम्मान