डॉ. विनय सहस्रबुद्धे - सरकार ने निश्कलंक शासन का उपहार दिया


देश में राजनैतिक सुखद परिवर्तन के साथ नई कार्य संस्कृति का उदयए एनडीए

डॉ विनय सहस्रबुद्धे  के साथ बैतूल जिला अध्य्क्ष जितेन्द्र कपूर


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने आज अल्प प्रवास के अवसर पर घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के संबंध में मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से चर्चा के दौरान अभियान की समीक्षा की।

डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने बैतूल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में देश में हताशा का वातावरण था। अनिर्णय की स्थिति पर देश का शासन लकवाग्रस्त हो चुका था। लोकसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने जनता को स्वर दिया भविष्य की संभावनाओं से आश्व्स्त किया और जनता ने प्रचंड बहुमत देकर भाजपा को जनादेश देकर सत्ता सौंपी। नरेन्द्र मोदी ने यूपीए के विकल्प के रूप में जनआकांक्षा के अनुरूप एनडीए की सरकार देकर दो वर्षो में जनता का विश्वास जीता है। विकास की पटरी पर देश को पहुंचाया है। भारत वैश्विक पटल पर उभरा सम्मानित किया है।

उन्होंने कहा कि संक्षेप में कहे तो नरेन्द्र मोदी ने संवेदनशील सरकार दी है जो जवाबदेही पर खरी उतरी है। संवेदनशीलता का इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि प्रधानमंत्री ने ग्रामीण गरीब महिलाओं को फेफड़े और आंखों के रोग से मुक्ति के लिए उज्जवला योजना में 5 करोड़ निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मय चूल्हा और सिलेंडर देने के निर्णय पर अमल आरंभ किया है। इससे गृहणियों को राहत मिल रही है। रेल में सफर करने वालों की अनगिनत समस्याएं होती है। रेल मंत्री ने ट्यूटर पर इनका समाधान करके मुसाफिरों का दिल जीता है। प्रधानमंत्री ने सियाचिन पहुंचकर फौजियों के साथ तीज त्यौहार मनाकर उनका मनोबल बढ़ाया है। तमिलनाडू में धर्मगुरू (ईसाई) के साथ किए गए बलात दुर्व्यवहार पर केन्द्र सक्रिय ही नहीं हुआ प्रधानमंत्री ने मौका वारदात से संपर्क कर सही धर्म निरपेक्षता का सबूत दिया। उन्हें राहत दिलायी और आश्व्स्त किया कि किसी को परेशान नहीं होने दिया जायेगा।

डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने बैतूल जिला अध्य्क्ष जितेन्द्र कपूर की मौजूदगी में कहा कि नरेन्द्र मोदी ने 2 वर्षो में निश्कलंक सरकार दी है जिससे देश की जनता ने सुकून पाया और विदेशो में कारोबारी भारत की ओर आकृष्ट हो रहे है। नरेन्द्र मोदी देश के लोकरंजक प्रधानमंत्री साबित हुए है उन्होंने मुद्रा योजनाए स्टार्टअप जैसी योजना देकर उद्यमशीलता को प्रोत्साहन दिया है इसका सर्वाधिक लाभ ऐसे लोगों को मिल रहा है जो समाज में सबसे अधिक उपेक्षित और निराश्रित रहे है। इसी तरह मनरेगा को सार्वजनिक परिसंपत्ति के निर्माणए खेतीए सिंचाई की ओर मोड़कर क्रांतिकारी कार्य किया है। जनभागीदारी से स्वच्छता और शौचालय का जो काम हुआ उससे स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की कल्पना साकार होगी। क्रियान्वयन पर बल दिया गया है। राज्यों के मुख्य सचिवों से सीधी बात करके टीम इंडिया की भावना को जीवंत बनाया गया है। संघवाद की भावना सार्थक की है।
सामंती परंपरा का अंत

आजादी के बाद देश में जनता के नाम संदेश देने की परंपरा आरंभ हुई जो एकांगी थी। राष्ट्र प्रमुख राष्ट्राध्यक्ष अपनी बात तो जनता के गले उतारते रहे लेकिन जनता का स्वर नहीं सुना गया। जनता की नब्ज पर हाथ नहीं गया। नरेन्द्र मोदी ने मन की बात की परंपरा आरंभ की और जनता की प्रतिक्रिया को जानने के लिए संवाद को दो पक्षीय बनाया। जनता की आकांक्षा समझने बूझने और गुनने का अवसर निकालकर लोकतंत्र को सार्थक किया। राष्ट्र के नाम संदेश के बजाए अब जनता से सीधी बात की पंरपरा आरंभ की जा चुकी है जिससे जनता भी अपने प्रधानमंत्री से संवाद कर गौरवान्वित अनुभव करती है।

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)