नंदकुमार सिंह चौहान - घोडाडोंगरी क्षेत्र में विकास की गंगा निरंतर प्रवाहित करने के लिए कमल को विजयी बनाए

घोडाडोंगरी क्षेत्र में विकास की गंगा निरंतर प्रवाहित करने के लिए कमल को विजयी बनाए, मंगल सिंह की जीत क्षेत्र के विकास हर कार्यकर्ता के  सम्मान की जीत होगी - नंदकुमारसिंह चौहान

बीजेपी के घोड़ाडोंगरी विधयक प्रत्याशी मंगल सिंह, बैतूल जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कपूर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान 



मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन और  बैतूल जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कपूर



बीजेपी के संगठन मंत्री सुहास भगत, बैतूल जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कपूर और बीजेपी के बैतूल विधयक हेमंत खण्डेलवाल


मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान और बैतूल जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कपूर ने कहा कि एक वर्ष में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में 100 करोड़ रू. राहत और मुआवजा के रूप में वितरित किए गए है। विकास का ताना बाना बुना गया है और आदिवासी अंचल में हर इंसान के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गयी है। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के राज में दिवाली भी मिट्टी के दियों के उजालों में मनाई जाती थी। नगर और गांव अंधकार में डूबे रहते थे, लेकिन 2003 के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर गांव में हर दिन दीवाली जैसा आलोक दिखायी देता है। शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसान की खुशहाली के लिए काम हुआ है। उनके चेहरे पर मुस्कान आयी है। कांग्रेस के समय सोसायटी 18 प्रतिषत ब्याज लेती थी। किसान का शोषण होता था। आज प्रदेश में जीरो प्रतिषत ब्याज पर किसानों को मुंह मांगा फसल कर्ज मिल रहा है। फसल कर्ज पर 10 प्रतिषत छूट दी जा रही है। 1 रू. किलो गेहूं, चावल, आयोडीन नमक, आदिवासियों, अनुसूचित जातियों और बीपीएल परिवारों को दिया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास भाजपा का मिशन है। उन्होंने कहा कि 30 मई को होने जा रहे उपचुनाव के मतदान में कमल का बटन दबाकर मंगल सिंह को विजयी बनाए। मंगल सिंह की जीत क्षेत्रीय विकास की गारंटी होगी और यह विकास की हर कार्यकर्ता की जीत होगी। प्रदेश मंत्री तपन भौमिक ने भी चुनाव सभा को संबोधित किया और कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि शिवराजसिंह चौहान जैसा सहज, सुलभ और सरल मुख्यमंत्री का नेतृत्व मिला है। उन्होंने जनता की हर शिकायत का सकारात्मक ढंग से समाधान करने का बीड़ा उठाया है। 
मंगल सिंह की जीत शिवराजसिंह चौहान के हाथ मजबूत करेगी और क्षेत्रीय विकास की गंगा इस क्षेत्र में जन जन तक प्रवाहित होगी। 


नंदकुमारसिंह चौहान और बैतूल जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कपूर ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने अपने बूथ पर शिद्दत के साथ जुट जाए और बूथ पर कमल के समर्थन में अधिकतम मतदान जुटाकर अपने बूथ को विजयी बनाए। बूथ पर मिली विजय से ही विधानसभा क्षेत्र की विजय सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि 30 मई तक पार्टी कार्यकर्ता समयदानी बनें और मंगलसिंह के समर्थन में वोट बढ़ाने की दिशा में सक्रिय हो जाए। उन्होंने आंचलिक विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी अंचल का घोड़ाडोंगरी क्षेत्र विकास का मॉडल बनेगा। चोपना क्षेत्र में बंगाली परिवारों की प्रचूरता को देखते हुए यहां बंगाली शिक्षक तैनात कर बंगला भाषा की शिक्षा ही देने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि माहौल भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में है। कार्यकर्ता सीना तानकर उपलब्धियों का बयान करें। कमल का निशान सभी का प्रिय निशान है लेकिन हमें इस मौके पर चुनाव प्रचार की नजाकत को देखते हुए सर्तक रहना है और आत्मविश्वास के अतिरेक से बचना है। 
मंगल सिंह को प्रत्याशी बनाने का निर्णय पार्टी का सामूहिक निर्णय है और हम सभी उसे शिरोधार्य कर चुके है। पार्टी विचारधारा के लिए कार्य कर रही है। प्रत्याशी मात्र प्रतीक होता है। कांग्रेस मुक्त मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाए। कांग्रेस ढलान पर है। चुनाव में विजय विचारधारा की और पार्टी की होती है। कार्यकर्ता हर विजय से गौरवान्वित होता है। हमें इस दृष्टि से अपने सामूहिक प्रयास और समर्थन से घोडाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की विरासत (विजय) को अपने पक्ष में रखना है। 

कार्यकर्ताओं में उपचुनाव के प्रति भारी उत्साह
 नंदकुमारसिंह चौहान ने बैतूल जिले के चोपना, टोडर और पाढर में मतदान केन्द्र प्रभारी और ग्राम केन्द्र प्रभारियों की बैठक ली
     

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने आज घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के चोपना, टोडर और पाढर में मतदान केन्द्र प्रभारियों, ग्राम केन्द्र प्रभारियों, पालकों, संयोजकों की संयुक्त बैठकों में भाग लिया और मतदान केन्द्र वार चुनाव तैयारियों का जायजा लेते हुए चुनाव प्रचार कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। घोडाडोंगरी उपचुनाव के प्रभारी तपन भौमिक ने बताया कि चुनाव क्षेत्र को 21 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और सेक्टरवार चुनाव प्रचार कार्यालय गतिशील हो गए है। 
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की टीमों को मतदान केन्द्रों की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। जल्दी ही पदाधिकारियों की चुनाव प्रचार सभाएं आरंभ होगी। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कपूर ने बताया कि उपचुनाव प्रचार की दृष्टि से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और घर घर जनसंपर्क के लिए टोलियों के प्रवास भी आरंभ हो चुके है।







Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है