यशवी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बैतूल के प्रभावशाली जिला अध्य्क्ष जितेन्द्र कपूर



(मुख्यमंत्री का घोड़ाडोंगरी में रोड शो)

घोड़ाडांगरी प्रदेश में विकास का मॉडल बनेगा - शिवराज सिंह चौहान



   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि घोड़ाडांगरी क्षेत्र में 30 मई को होने जा रहा उपचुनाव मतदान सिर्फ वोटों की गणना के लिए नहीं उपचुनाव क्षेत्रीय विकास और जनता के कल्याण के अवसर जुटाने का एक अवसर है। बीजेपी से विधयक प्रतिनिधि मंगलसिंह की विजय इस क्षेत्र की जनता के कल्याण की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि हाल के चुनाव में कांग्रेस अपनी निष्क्रियता के कारण अस्ताचल की ओर बढ़ी है और प्रदेशो की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की स्वीकार्यता पर अपनी मोहर लगाई है। पूर्वोत्तर और दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी का विस्तार हुआ है। घोड़ाडोंगरी की जनता क्षेत्रीय विकास के लिए 30 मई को कमल का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनायेगी। शिवराज सिंह चौहान घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान के सिलसिले में रोड शो को संबोधित कर रहे थे बैतूल के प्रभावशाली जिला अध्य्क्ष जितेन्द्र कपूर इस रोड शो में हर वक़्त मुख्यमंत्री से साथ ही दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गांवए गरीब और किसान के दिन फिरे हैं और भाजपा की सरकार ने उनके चहुमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। 2003 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश की तस्वीर और जनता की तकदीर बदली है। किसानों के लिए सिंचाई बिजलीए ग्रामीण सड़कोंए शिक्षा स्वास्थ्य का बंदोबस्त हुआ है। लंबे समय तक कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन उसने किसानों के फसल पर कर्ज में 18 प्रतिशत ब्याज लेकर शोषण किया जिससे किसान कर्ज के भार में दब गया। भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने के बाद फसल कर्ज को घटाया और अब 0 प्रतिषत पर किसानों को कर्ज देकर खुशहाली का मार्ग प्रषस्त किया है। खादए बीज के लिए किसान यदि 1 लाख रूण्कर्ज लेता है तो उसे कर्ज चुकाने के समय 10 प्रतिषत की छूट दी जायेगीए उसे 90 हजार रूण् मूलधन के रूप में लौटाना पड़ेंगे। जनता को फैसला करना है कि कांग्रेस यह उदार सुविधा पहले क्यों नहीं दे पाई। कांग्रेस ने गांवए गरीब और किसान को महज वोट बैंक समझा और पिछड़ेपन में बनाये रखाए क्योंकि जनता का पिछड़ापन कांग्रेस के लिए वोट बैंक की गांरटी थी। भारतीय जनता पार्टी ने सुविधाएं देकर प्रदेश के अन्नदाता का कर्ज चुकाया है और आगे भी गांवए गरीब और किसान की समुन्नति के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

   रोड शो को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति को रोटी कपड़ा और मकान की गारंटी दी गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश में कोई भी व्यक्ति आवासहीन नहीं रहेगा। प्रदेश की धरती पर भूख का नामोनिसान मिटाने के लिए प्रदेश सरकार ने बीपीएल और अनुसूचित जातिए जनजाति के परिवारों के लिए गेहूं-चावलए आयोडीन नमक 1 रूपये किलों देने की व्यवस्था की है। मजदूर एक दिन की मजूदरी में पूरे महीने का राशन प्राप्त करके खुशहाली के मार्ग पर बढ़ रहा है।

  उन्होंने कहा कि गांव में कोई भी बच्चा अनपढ़ न रहें इसके लिए निःशुल्क शिक्षा और निःशुल्क पाठ्यपुस्तके गांव से दूर जाने वाले छात्र.छात्राओं के लिए मुफ्त सायकिलों की व्यवस्था देकर उन्हें प्रोत्साहन दिया गया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रतिभावान छात्र - छात्राओं के लिए विदेशों ने उच्च शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। फीस वहन करने का दायित्व राज्य सरकार ने वहन किया है।

   शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में महिला सशक्तिकरण के लिए निकायों में आरक्षण देने की पहल करने का श्रेय मध्यप्रदेश को है। यहां महिलाओं को निकायों के चुनावों में 50 प्रतिशत का आरक्षण देकर उनमे आत्मविश्वास जगाया गया। अब बहने 54.56 प्रतिशत भागीदारी निकायों में कर रही हैं और पुरूष वर्ग सिमटकर 44 प्रतिशत पर आ गया है। उन्होंने महिला बहनों को इंगित करते हुए कहा कि वे आगे आयेंए भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करें घोड़ाडोंगरी से मंगल सिंह धुर्वे को विजयी बनायें। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को निकायों में जहां 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई। दूसरी नौकरियों में यहां तक की पुलिस में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को देकर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बागडोर और जिम्मेदारी महिलाओं के कंधे पर डालकर आत्मविश्वास जगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौजवानों को रोजगार के लिए कौशल विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में कर्ज की भरपूर व्यवस्था की गई है। कोई भी नौजवान बेरोजगार न रहे यह राज्य सरकार का मिशन है। शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण जन से आग्रह किया कि वे क्षेत्रीय विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मंगलसिंह धुर्वे को विजयी बनायें। विधायक चुने जाने के बाद मंगलसिंह धुर्वे अकेले नहीं रहेंगे उनके साथ शिवराज सिंह चौहान, बैतूल के प्रभावशाली जिला अध्य्क्ष जितेन्द्र कपूर  और उनकी टीम भी क्षेत्रीय विकास में जुटेगी और घोड़ाडोंगरी क्षेत्र को प्रदेश का विकास मॉडल बनायेंगी। आपने जन - जन से आग्रह किया कि वे मतदान के दिन धूप - छांव की परवाह किये बगैर अपने लोकतांत्रिक धर्म का निर्वाह करते हुए निर्भय होकर मतदान करें और कमल का बटन दबाकर भाजपा को क्षेत्रीय विकास के लिए विजयी बनायें।

   इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री रामपाल सिंह, विजय शाह, सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे, लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक जसवंत सिंह हाडा, हेमंत खण्डेलवाल, चेतराम मानेकर, श्रीमती ललिता यादव, संजय शाह, चन्द्रशेखर देशमुख, बैतूल जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कपूर, अलकेश आर्य सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।











Comments

Popular posts from this blog

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)