हिन्दुस्तान विचार - असम में कमल खिला - भाजपा


(प्रदेश कार्यालय में ऐतिहासिक जीत पर जश्न)

पूर्वोत्तर भारत में (असम) कमल खिलाए भाजपा सर्वव्यापीए सर्वस्पर्शी की भावना मूर्तरूप हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से विधानसभा चुनाव में पार्टी का जनाधार बढ़ा -  नंदकुमारसिंह चौहान



हाल के पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को असम में जनादेश प्राप्त होने केरल में पार्टी का खाता खोलने और पश्चिम बंगाल में पार्टी की सफलता तथा शेष स्थानों पर पार्टी का जनाधार विस्तृत होने पर प्रदेश कार्यालय पं दीनदयाल परिसर में कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश के साथ जश्न मनाया। आतिशबाजी के साथ मिष्ठान्न वितरण किया गया। मध्यप्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने मध्यप्रदेसक के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा और कैलाश जोशी का स्वागत करते हुए खुशी में उन्हें मिष्ठान्न खिलाया और आशीर्वाद लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि पार्टी ने सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी होने की जो भावना व्यक्त की थी वह सही में साकार हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से देश सराबोर हो रहा है।

पार्टी की लोकप्रियता का विस्तार विजय रथ के अग्रसर होने के साथ हमारी जिम्मेदारियां बढ़ी है उन पर खरे उतरने का दायित्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का है

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पूर्वोत्तर में भारतीय जनता पार्टी को आजादी के बाद पहली बार यह ऐतिहासिक सफलता मिली है और केरलए पश्चिम बंगाल में पार्टी का विस्तार हुआ है, जनाधार बढ़ा है। शेष राज्यों में वोट का आधार बढ़ा है। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना लगातार मूर्तरूप ले रही है। कांग्रेस के हाथ से असम और केरल फिसल चुके है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के स्थापना के बाद कदाचित यह उसकी दुर्गति का दुर्भाग्यपूर्ण क्षण है कि कांग्रेस स्वयं तो डूबी है उसने अपने साथ गठबंधन साथियों को भी डूबोकर हम तो डूबे है सनम तुम्हे भी ले डूबेंगे को चरितार्थ कर दिया है।  नंदकुमारसिंह चौहान ने पार्टी की इस ऐतिहासिक विजय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत, परिश्रम, लगन, समर्पण की भूरि भूरि प्रशांसा करते हुए बधाई दी और मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की अनवरत विजय हमारे लिए अधिक परिश्रमए अधिक सेवोन्मुख होने के लिए एक चुनौती है। हमें इसे स्वीकार करना है और जनता के सुख दुख में भागीदार बनकर उनका विश्वास अर्जित करना है।

नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा का यह एक ठोस विस्तार है और राष्ट्रवादी विचारधारा का विरोध करने तथा ध्येय समझने वालों के लिए यह सबक है। जनता ने उन्हें दंडित किया है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली है और सभी मोर्चो पर भारतीय जनता पार्टी एनडीए की सरकार ने उल्लेखनीय सफलताएं अर्जित की। जनता का विष्वास जीता है। हमें इसे कायम रखते हुए मिशन 2018 को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ जुडकर 2018 में  शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार का गठन करना है। हमें 2019 के मिशन को भी सफल बनाने के लिए प्राणपण से जुटना है तथा 2019 में होने वाले 17 वे लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में एनडीए की सरकार को प्रतिष्ठित करना है। हर सफलता के साथ जिम्मेदारी बढ़ती है। हमें सफलता के कारण अपने कर्त्तव्य के प्रति उदासीन नहीं होना है। अतिविश्वास और अहंकार ने कांग्रेस को पतनोन्मुखी किया है। हमें आत्मविश्वास के और दंभ के अतिरेक से हमेशा बचना होगा। इससे हम कर्तव्य के प्रति समर्पित बने रहेंगे। भोपाल जिला नगर अध्यक्ष व महापौर आलोक शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यकर्ता साथियों को मिष्ठान्न खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, सांसद श्री आलोक संजर, प्रदेश कार्यालय प्रभारी गोविन्द आर्य, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री राजेन्द्रसिंह राजपूत, बैतूल जिला अध्यक्ष जितेन्द कपूर, भरत चतुर्वेदी, गिरिराज किषोर, श्रीमति उषा चतुर्वेदी, भगवानदास सबनानी, सत्यार्थ अग्रवाल, सुश्री सरिता देशपाण्डे, श्रीमति वंदना जाचक, अंशुल तिवारी, विकास विरानी, प्रकाश मीरचंदानी, बंसत गुप्ता, राशिद खान, राकेश शर्मा, शैलेन्द्र प्रधान, अवधेश नायक, रतन यादव, ओम यादव, सुधीर जाचक, महेश शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे









Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है