शिवराज सिंह चैहान (मुख्यमंत्री म.प्र.) - कांग्रेसनीत यूपीए सरकार भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव करना बंद करे








कांग्रेसनीत यूपीए सरकार भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव करना बंद करे - शिवराज सिंह चैहान


 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक गोवा में राजनैतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेसनीत यूपीए सरकार सभी मोर्चों में विफल हो चुकी है। महंगायी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा बिल पारित करने में देरी कर देष के गरीबों के साथ मजाक किया है।

प्रदेश सरकार ने विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जो दे के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया है उसमें मानवीय जीवन के विभिन्न पक्षों के प्रति गहन संवेदनशीलता प्रदर्षित होती है तथा सरकार के क्रियाकलापों में आमजन की भागीदारी परिलक्षित होती है। इसी का परिणाम है कि दे की विभिन्न राज्य सरकार मध्यप्रदे सरकार की अनेक योजनाओं का अनुसरण कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसनीत यूपीए सरकार भाजपा शासित प्रदेशो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कांग्रेस संविधान की संघीय भावना की उपेक्षा कर इस ढांचे को ध्वस्त करने में लगी है, जो हमारी संस्कृति और परंपराओं से एकदम विपरीत है। देश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार है जो एक ही देश के भीतर अलग-अलग राज्यों के साथ अलग-अलग व्यवहार करती है। जहां-जहां भाजपा शासित राज्य हैं, वहां केन्द्र का भेदभाव चरम पर है। राजनैतिक भेदभाव तो कांग्रेस की परंपरा है। लेकिन देश के ही नागरिकों के साथ भेदभाव सिर्फ इस आधार पर कि वहां सरकार कांग्रेस की नहीं है। यह तानाशाही है और यूपीए सरकार तानाशाही पूर्ण व्यवहार लगातार कर रही है।










 

Comments

Popular posts from this blog

युवाओं पर छाया टी.वी. पर आने का क्रेज

BEFORE WE HAD 4 TIGERS & NOW WE HAVE 6 TIGERS: Mr Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding & Fitness Association)