कप्तानसिंह सोलंकी (बीजेपी) - नीतीश के साथ कांग्रेस का हाथ, लोहियावाद और जनता के साथ विश्वासघात







नीतीश के साथ कांग्रेस का हाथ, लोहियावाद और जनता के साथ विश्वासघात - प्रो.कप्तानसिंह सोलंकी


म.प्र. में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद एवं राजस्थान के प्रदेश संगठन प्रभारी प्रो. कप्तानसिंह सोलंकी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यू के नेता नीतीष कुमार ने कांग्रेस के हाथ का साथ लेकर न केवल अवसरवादिता की इन्तहा कर दी है अपितु उनका यह आचरण जिन डॉ. लोहिया की विरासत का दावा जनता दल यू कर रही है उसके साथ विश्वासघात है। बिहार की जनता के साथ राजनैतिक छल है। डॉ. राममनोहर लोहिया ने समाजवाद का झंडा लेकर कांगे्रस के विरोध में एकजुटता का संदे दिया था और कांग्रेस विरोधी मोर्चा संगठित किया था। भारतीय जनता पार्टी ने जनता दल यू को साथ लेकर बिहार में विकास की किरणें फैलाने और कांग्रेस को हटाने का संकल्प लिया था। जनता ने जनता दल यू और भाजपा गठबंधन को जनादे देकर अप्रत्याशित विजय दिलायी थी। इसी का नतीजा था कि 243 में से जनता दल यू को 118 और भाजपा को 92 सीटें मिली थी। इस दौरान बिहार में विकास की उम्मीदें भी पूरी हुई। नीती और उनके सहयोग से सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री के रूप में सहयोगी बने थे।
प्रो. कप्तानसिंह सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र में जनादे का पालन करना राजनैतिक दलों का राजनैतिक धर्म होता है और दोनों को मिलकर जनता को दिये गये विकास के वायदे को पूरा करना था। लेकिन नीती ने अवसरवादी मानसिकता का परिचय देते हुए कुछ और पा लेने के लालच में नीति और न्याय को तिलांजलि देने में संकोच नहीं किया। जनता को किये गये वायदों को कचरे की टोकरी में फेंककर जिस कांग्रेस के विरोध में चुनाव लड़ा था। जनता के पास गये थे उसी भ्रष्ट, नकारा कांग्रेस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जनता अपने साथ किये गये विश्वासघात के लिए नीती कुमार और जनता दल यू को माफ नहीं करेगी।
 उन्होनें कहा कि जनता दल यू और उसके नेता नीती कुमार के सिद्धान्त, नीति और नैतिकता का खोखलापन दे की जनता ने देख लिया है। रेल मंत्रालय का सत्ता सुख भोगते समय उनके लिए भाजपा पूज्य और आदर्श थी। लेकिन जब उन्हें राजनैतिक पैकेज और सत्ता के अवसरों का सपना परोसा गया, भाजपा नीती के साम्प्रदायिक दिखाई देने लगी। नीती कुमार का दोहरा मापदंड जनता के बीच उजागर हो चुका है।










 

Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है