दरिद्र नारायण की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है - शिवराजसिंह चैहान

दरिद्र नारायण की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है
- शिवराजसिंह चैहान


म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने प्रवेश प्रषिक्षण वर्ग के प्रथम दिन अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि दरिद्र नारायण की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, इसलिए हमें अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता कर उसे सुदृढ़ बनाना है। भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को लेकर समाज में कार्य कर रही है। उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए हमें दीन दुखियों की पीड़ा को मरहम लगाना है।
उन्होने कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यक्ति की बुनियादी जरूरतंे है, जिन्हे ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने अनेकांे जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर जनता को राहत देने का कार्य किया है। जीवन में केवल पैसा प्राप्त करने के लिए कार्य नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने जीवन से आदर्ष प्रस्तुत करना चाहिए। अच्छा कार्य करने से सुख प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि संस्कारवान संतान और कार्यकर्ता बनें, बुजुर्गो की सेवा करें। मन के सुख की प्राप्ति के लिए जनसेवा करने की महती आवष्यकता है, जिसमें राजनीति हमारे लिए माध्यम मात्र है।
शिवराजसिंह चैहान ने कहा कि पीडि़त जनों को खुशी देने का लक्ष्य लेकर हमें राजनीति में कार्य करना चाहिए। किसी भी राजनैतिक दल के कार्यकर्ता को जनता के सेवक के रूप में कार्य करते हुए अहम से दूर रहना चाहिए। हमें सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता होने के नाते लोगों से विनम्रतापूर्वक व्यवहार कर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में यथासंभव मदद करना होगा। ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग दीन दुखियों से प्रेम करने एवं उनकी सेवा करने से ही प्रषस्त होगा।
वर्ग में जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला संगठन मंत्री अमरदीप मौर्य, वर्ग प्रभारी बसंत गुप्ता, जिला महामंत्री सत्यार्थ अग्रवाल, सुनील पाण्डे, अनिल अग्रवाल, ओम यादव, अषोक सैनी सहित जिले के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकेाष्ठ संयोजक तथा मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।


हिन्दुस्तान  विचार 

राष्ट्रीय पत्रिका एवं ब्लॉग 

hindustanvichar@yahoo.in

 

 

 

 






Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है