BJP (म.प्र. के राजगढ़ जिले का प्रवेश प्रशिक्षण वर्ग) राजनीति मानवीय सेवा का माध्यम है



(म.प्र. के राजगढ़ जिले का प्रवेश प्रशिक्षण वर्ग)
राजनीति मानवीय सेवा का माध्यम है


- प्रभात झा



म.प्र. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रभात झा ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है। सेवा से समाज में अलग पहचान बनती है। कार्यकर्ता को सामाजिक जीवन में रहते हुए उसी के अनुरूप अपने आचरण को बनाए रखना चाहिए। देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें के भाव से कार्यकर्ता कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाज में पार्टी की विचारधारा की स्वीकार्यता बढी है। हर वर्ग तक और हर घर तक हम पहंुचे है। आज हमम पूर्ण आत्मविष्वास के साथ कह सकते है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने में सफल होंगे।  
प्रभात झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग की सरकार है। हर वर्ग के लिए पृथक योजनाएं भाजपा सरकार ने क्रियान्वित की है। हम सब मिलजुलकर पार्टी की सेवा कर कार्य करें। तीर्थदर्षन यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान ने बुजुर्गो व साधु संतों का आषीर्वाद प्राप्त किया है। उनके आषीर्वाद से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में हम मिशन 2013  में विजयी होगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस गर्त में जाने वाली है। कार्यकर्ता मतदान केन्द्र तक प्रवास करेंगे ंतो कांग्रेस वनवास में रहेगी। सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा ने की। वर्ग में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष अजय मेहता ने समस्त समाज एवं ग्रामोदय विषय, प्रषिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अरविन्द कवठेकर ने कार्यकर्ता विषय पर सत्र को संबोधित किया।





हिन्दुस्तान  विचार 

राष्ट्रीय पत्रिका एवं ब्लॉग 

hindustanvichar@yahoo.in

Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है