भाजपा भावनात्मक मुद्दों को उछालकर सत्ता में आना चाहती है केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री सी.पी. जोशी भोपाल में



भाजपा भावनात्मक मुद्दों को उछालकर सत्ता में आना चाहती है

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री सी.पी. जोशी भोपाल में



म.प्र. भोपाल। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री सी.पी. जोशी ने कहा है कि राजनीति के क्षेत्र में दो धाराएं काम कर रही हैं। एक धारा भारतीय जनता पार्टी की है, जो भावनात्मक मुद्दों को उछालकर सत्ता में आने के लिए बेताब है और दूसरी धारा कांगे्रस की है जो नीतियों के आधार पर सबको साथ लेकर देश और देशवासियों के विकास के लिए काम करने हेतु कटिबद्ध है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो धर्म, गंगाजल और गऊ माता के नाम पर वोट मांगती है और जनता को अपनी असलियत से अनजान रखती है। वह तो गुप्त एजेण्डे और अफवाहों की बुनियाद पर अपनी गतिविधियां चलाने वाली पार्टी है। जोशी ने  मध्यप्रदेश कांगे्रस कार्यालय में अ.भा. कांगे्रस कमेटी के महासचिव बी.के हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह की उपस्थिति में भोपाल जिला शहर कांगे्रस कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक 20 सितम्बर को मुख्य मंत्री के घेराव कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित की गई थी। जोशी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांगे्रसनीत यूपीए सरकार ने गरीबों और आम आदमी की भलाई के लिए केवल योजनाएं ही नहीं बनाई, उसने रोजगार गारंटी अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के द्वारा लोगों के अधिकार भी सुनिश्चित किये हैं। कांगे्रस विकास की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास करती है, जबकि भाजपा का आधार अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करना है। आपने कहा कि एनडीए की सरकार ने 1-जी और 2-जी की नीलामी नहीं की, लेकिन यूपीए सरकार ने 3-जी की नीलामी कर देश के खजाने को 30 हजार करोड़ के राजस्व से भरा है। भाजपा तो जनता की भलाई के काम में बाधा खड़ी करती है। आपने कांगे्रसजनों का आव्हान किया कि वे अपने छोटे-छोटे मतभेदों और मनमुटाव को भुलाकर कांगे्रस को मजबूत बनाने तथा मिशन-2013 को सफल बनाने के लिए काम करंे। बैठक में अ.भा. कांगे्रस कमेटी के महासचिव हरिप्रसाद ने प्रदेश में कांगे्रस कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर आक्रोश प्रगट करते हुए कहा कि भविष्य में प्रदेश में एक भी कांगे्रस कार्यकर्ता की हत्या हुई तो अगली बार कांगे्रसी मुख्य मंत्री निवास के भीतर घुसने में भी पीछे नहीं रहंेगे। हत्याओं पर विराम लगना ही चाहिए, नही ंतो प्रदेश में हालात बहुत बिगड़ जाएंगे। आपने कहा कि जब सोनिया गांधी सबके हक के लिए लड़ती हैं तो सबका भी यह कर्तव्य हो जाता है कि वे उनका साथ दें। आपने महिला कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे महिलाओं में राजनीतिक चेतना पैदा करें। आज महिलाओं का उत्पीड़न इस कारण हो रहा है कि उनमें जागरूकता की कमी है। श्री हरिप्रसाद ने आगे कहा कि म.प्र. के मुख्य मंत्री अपनी सरकार की सफलताओं का खूब ढि़ंढ़ोरा पीटते हैं, लेकिन दूसरी तरफ जमीनी सच यह है कि म.प्र. हर क्षेत्र में पीछे है, हां, वह बदहाली और पिछड़ापन, कानून-व्यवस्था, कुपोषण, उत्पीड़न आदि क्षेत्रों में वह नं. 1 पर अवश्य है। आपने कहा कि प्रदेशवासियों को अब अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए आगे आना होगा, अन्यथा भाजपा सरकार ने प्रदेश को इतना बर्बाद कर दिया है कि उनके बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं नहीं बचेंगी। आपने 20 सितम्बर के घेराव कार्यक्रम को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाने का आग्रह किया। प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि कांगे्रस कार्यकर्ता अपने भीतर छिपी हनुमान-शक्ति को पहचानें और पार्टी की बेहतरी के लिए एकजुट हो जाएं। आपने कहा कि यदि भविष्य में भाजपा के लोगों द्वारा किसी कांगे्रसी पर हमला हो तो वे एक होकर हमले का प्रतिकार करें। कांगे्रस अपने हर कार्यकर्ता की मदद में खड़ी रहेगी।





हिन्दुस्तान  विचार 

राष्ट्रीय पत्रिका एवं ब्लॉग 

hindustanvichar@yahoo.in






Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है