नई दिल्ली - सितम्बर 2012

नई दिल्ली - सितम्बर 2012 

 



पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर देश भर से आये असंगठित क्षेत्र के लाखों मजदूरों की मजदूर महासंग्राम रैली को  संबोधित करते हुये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी जी ने यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुये कहा कि सोनिया जब आई तो कहा कि सोनिया जी आई है नई रोषनी लाई है। लेकिन जो रोशनी थी वह भी नहीं बची। यूपीये सरकार की नीतियों ने इस देष के गरीब को बर्वाद कर दिया है। गडकरी ने यूपीए सरकार के घटक दलों पर वार करते हुये कहा कि सहयोगी दलों को स्पष्ट करना होगा कि वह गरीब जनता के साथ है या फिर गरीब विरोधी यूपीए सरकार के साथ। राजनैतिक दलों का दोहरा चरित्र अब नहीं चलेगा। भाजपाध्यक्ष नितिन गडकरी ने घोषणा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो सामाजिक सुरक्षा की गारंटी हमारी सरकार देगी, गरीब मजदूरेां के बेटों को भी उच्च शिक्षा पाने का अधिकार दिया जायेगा। रोटी कपड़ा मकान मुहैया कराने का काम हमारी सरकार करेगी। 5 लाख तक का मकान बनाने वाले गरीब को शून्य प्रतिशत की दर पर ऋण उपलब्ध करायेगी। कोल आवंटन घोटाले पर गडकरी ने कहा कि कांग्रेस लुटेरों की पार्टी है, यह अखिल भारतीय कोल इंडिया काग्रेंस है। भृष्टाचार के मुद्दे पर गडकरी ने कहा कि यह सरकार भृष्टाचार के खिलाफ लडने वालों के अंादोलन को लाठियों से दमन करना चाहती है। भृष्टाचार के खिलाफ लड़ने की मंसा इस सरकार की नहीं है। गडकरी ने कहा कि भाजपा गरीवों की पार्टी है, निर्धन कामगार मजदूरों की पार्टी है। आखिरी दम तक हमारी पार्टी गरीब मजदरों के साथ खड़ी है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री व लोक लेखा समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि रामलीला मैदान में यह मजदूरों का समागम नही, मजदूरों का महाकुंभ हैं। एफडीआई देश के मजूदर, किसान, निर्धन वर्ग के साथ छलावा मात्र है। जोशी ने आगे कहा कि एफडीआई देश के लघु व्यापारी वर्ग को खत्म करने साधन है। उन्होने आगे कहा कि सरकार को देश की आम मजदूर व गरीब जनता को रोजगार व शिक्षा का मौलिक अधिकार देना चाहिए।

भारतीय जनता मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल ने लाखों मजदूरों के महाकुंभ को संबोधित करते कहा कि एफ.डी.आई. असंगठित क्षेत्र

के मजदूरों के लिए बहुत खतरनाक है । इससे रोजगार के अवसर तो कम होंगे ही खुदरा दुकानदारी भी प्रभावित होगी। पटेल ने आगे कहा कि देश का बडा तबका जो गरीब है, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम दिये संदेश में जिक्र न करना असंवेदनशीलता का प्रकट करता है। पटैल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी से आग्रह किया कि महासंघ की 11 सूत्री मांगो को भाजपा के  घोषणा पत्र में शामिल किया जावे । 

इस अवसर पर अनंत कुमार राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा, राम लाल राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, भाजपा, जे.पी. नड्डा जी राष्ट्रीय महामंत्री , म0प्र0 भाजपा के अध्यक्ष प्रभात झा, विजय कुमार मलहोत्रा नेता प्रतिपक्ष, पूर्व महामंत्री संजय भाई जोशी , मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सचिव,  भारतीय जनता मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री के के  शुक्ला, प्रेम प्रकाश पाण्डेय,  रुद्रनारायण पाणी, गोपाल शेट्टी, , देवेन्द्र शर्मा , उपाध्यक्ष संसद श्री राम सिंह कासवान, किशोर देशपाण्डेय, शंकरलाल तिवारी सहित मजदूर महासंघ के सभी राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेशों के अध्यक्षों ने भी रैली को संबोधित किया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद पटैल सहित देश भर से पधारे मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्षों ने पंडित दीन दयाल जी के चित्र अर्पित कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किये ।
दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुये असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को एक आवश्यक राजनैतिक शक्ति बताया।
भारतीय जनता मजदूर महासंघ द्वारा आयोजित इस विशाल समागम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी जी विशेष रुप से उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पटैल ने की ।  दिल्ली विधानसभा के विधायक एवं महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व रैली प्रभारी मनोज शौकीन ने सभी का आभार व्यक्त किया । मंच संचालन महामंत्री देवेन्द्र शर्मा ने किया।


Article By
Geet (Chief Editor)
HINDUSTAN VICHAR
(National Magazine & Blog)
hindustanvichar@yahoo.in




 

Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है