उर्वरक की राष्ट्रीय नीति बनें - शिवराज सिंह चैहान (मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन)



उर्वरक की राष्ट्रीय नीति बनें -  शिवराज सिंह चैहान (मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन)
अटल किसान महापंचायत की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों को बाजार के रहमो-करम पर छोड़ दिया है। किसानों को मिलने वाली केन्द्र सरकार की सब्सीडी में लगातार कटौती की है। मल्टीनेशनल्स को मूल्य वृद्धि करने के लिए आजाद छोड़ दिया है। ताजा उदाहरण एक बोरी की खाद की कीमत 555 रू. से बढ़ाकर 1272 रू. कर देना है। 300 प्रतिशत की वृद्धि किसानों की रीढ़ को तोड़ देगी। खाद मूल्य वृद्धि के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ हमेें आक्रामक संगठित संघर्ष का शंखनाद करना है। 15 जुलाई को किसान महापंचायत में हम किसानों की रायषुमारी करके भविष्य की संघर्ष योजना तय करेंगें। भारतीय जनता पार्टी अपने स्तर पर खाद मूल्य वृद्धि का मुददा संसद में भी पूरे जोर- शोर  से उठायेगी और केन्द्र सरकार को मूल्य वृद्धि वापस लेने के लिए विवष करेगी। शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि खाद मूल्य वृद्धि को लेकर एक दिवसीय उपवास के बाद प्रदेशो के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर मूल्य वृद्धि का विरोध किया गया। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के सोच से सहमत थे। अब मध्यप्रदेश को इस आंदोलन की अगुवाई के लिए तैयार होना है। किसान महापंचायत किसानों के आका्रेश का प्रकटीकरण होगी। पंचायत में केन्द्र सरकार से मूल्य वृद्धि वापस लेने और किसानों को क्षतिपूर्ति किये जाने की मांग उठाई जायेगी।शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी की सरकार सभी वर्गो को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। महेष्वर चुनाव में मिली जीत इसी का परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और राज्य सरकार की उपलब्धियों को कांगे्रस पचा नहीं पा रही है। कांगे्रस वैचारिक स्तर पर विफल हो चुकी है। अब नये-नये अनैतिक, असंवैधानिक हथकंडे और चरित्रहनन का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को कांगे्रस की इन हरकतों से सावधान और सचेत रहना है। उन्होनें कहा कि चरित्रहनन की कांग्रेस की हरकतों का पूरी आक्रामकता के साथ विरोध किया जाना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश  अध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा ने कहा
कि देश में किसान विरोधी नीतियां आरंभ करके यूपीए सरकार ने किसानों की रीढ़ तोड़ दी है। इन नीतियों से किसानों में हताषा व्याप्त है। पेट्रोल पर मूल्य वृद्धि होती है तो देश में जनता हायतौबा करने लगती है लेकिन जब केन्द्र सरकार ने खाद के मूल्य 555 रू. से बढ़ाकर 1272 रू. कर दिये तो कहीं भी चू-चपड़ नहीं हुई। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पहल की है। मुख्यमंत्री ने मूल्य वृद्धि के विरोध में एक दिन उपवास करके केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों का मुखर विरोध किया। भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को देष में विरोध का मुददा बनाकर किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।
15 जुलाई को अटल किसान महापंचायत में प्रदेश के 2 लाख से अधिक किसान अपना दुख दर्द बयान करेंगे और केन्द्र सरकार के विरोध में संघर्ष की आगामी रूपरेखा तय की जायेगी। प्रभात झा ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, विधायको, सांसदो, कोर समिति के सदस्यों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में अटल किसान महापंचायत की जिला स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। प्रभात झा ने कि चलों भोपाल, बचाओं चैपाल के नारे के साथ गांव-गांव में पहुंचे और किसानों को महापंचायत में पहुंचने के लिए पीले चावलों के साथ दावत दें।
प्रभात झा ने कार्यकर्ताओं से मार्मिक अपील की कि वे जनता के उत्साह को समर्थन में बदलें। भारतीय जनता पार्टी आज जिन अनुकुल परिस्थितियों में है उसका लाभ संगठन को मिलना चाहिए। हम जनाधार के विस्तार में तत्पर रहें।
राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश संगठन प्रभारी अनंत कुमार और राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी अटल किसान महापंचायत की सफलता के लिए प्रदेश पदाधिकारियों से जुट जाने की अपील की और कहा कि इसके लिए हमें समय है कि गांव-गांव में पहुंचकर जन-जागरण करे और किसानों को उनकी उचित सुविधाओं के प्रति संवेदनशील बनायें। अटल किसान महापंचायत की सफलता किसान आंदोलन की धुरी बनेगी।
HINDUSTAN VICHAR
( NATIONAL HINDI MAGAZINE & BLOG )
News Section
Feel Free To Contact us at :   hindustanvichar@yahoo.in   



Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है