किसान कांग्रेस 25 जुलाई 2012 को विधान सभा का घेराव करेगी कांग्रेस अब आक्रामक तरीके से भाजपा के कारनामों को बेनकाब करेगी: कांतिलाल भूरिया (कांग्रेस)




किसान कांग्रेस 25 जुलाई 2012 को विधान सभा का घेराव करेगी
कांग्रेस अब आक्रामक तरीके से भाजपा के कारनामों
को बेनकाब करेगी: कांतिलाल भूरिया (कांग्रेस)

भोपाल (म.प्र.) । म.प्र.
कांग्रेस के मोर्चा संगठन किसान खेत मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्षों एवं ब्लाक अध्यक्षों की एक विशेष बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में मोर्चा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह राणा ने घोषणा की कि प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर म.प्र. किसान कांग्रेस द्वारा     25 जुलाई 2012 को विधान सभा का घेराव किया जाएगा। घेराव के कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के किसान हजारों की संख्या में भाग लेंगे। इसके लिए जिलों में आवश्यक तैयारियां जारी हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पैसों का प्रदेश में बहुत भ्रष्टाचार हो रहा है। इस पर भी किसान कांग्रेस को नजर रखकर आम लोगांे को वस्तुस्थिति बताना होगी। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का असली चेहरा गांव-गांव तक पहुंचाने का समय अब आ गया है। मुख्यमंत्री एक तरफ तो किसान को भगवान कहते हैं और दूसरी तरफ उसी को परेशान भी कर रहे हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर 15 मुद्दों पर किसान कांग्रेस ने भाजपा सरकार से जवाब मांगने और हाट बाजार में उन मुद्दों को प्रचारित करने की जो पहल की है, वह प्रशंसनीय है। आपने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अलग-थलग रहकर काम करने की बजाय एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। तब ही पार्टी मजबूत होगी। भूरिया ने कांग्रेस को जिला और ब्लाक स्तर तक मजबूत बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि अब प्रदेश के किसानों को अधिक सावधान और जागरूक बनाने की आवश्यकता है, जिससे कि वे भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों का डटकर विरोध कर सकें। आपने कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रदेश कांग्रेस के 13 जुलाई के धरना-प्रदर्शन, 20 जुलाई के युवा कांग्रेस के विधान सभा के घेराव तथा 25 जुलाई को किसान कांग्रेस के विधान सभा के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। आपने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा का आक्रामक तरीके से मुकाबला करेगी।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह भी कुछ समय के लिए उपस्थित थे। आपने किसान संघ को आश्वस्त किया कि उसके आंदोलन में
कांग्रेस विधायक दल की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। वे स्वयं भी मोर्चा संगठन के आंदोलन में साथ खड़े रहेंगे। आपने 25 जुलाई के घेराव कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकानाएं भी दीं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष  मानक अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने किसानों की दो पंचायतें अपने निवास पर की हैं। दोनों में उन्होंने 174 घोषणाएं की थीं, किंतु आज तक एक भी घोषणा पर अमल नहीं हुआ। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में हुए भ्रष्टाचार ने तो सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। पीडीएस का सस्ता गेहंू 1385 रूपये के भाव पर खरीदा गया है। अब खाद और बीज के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के प्रशासनिक कार्य प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के किसानों को परेशान करने का कोई अवसर नहीं छोड़ रही है। किसानों ने बड़ी मेहनत से जो गेहूं पैदा कर सरकार को बेचा है, उसको खुले में पटक कर बर्बाद किया जा रहा है। बर्बादी तो हजारों टन गेहूं की होगी ही  और लाखों टन गेहूं के पैसों की बंदरबांट हो जाएगी।


HINDUSTAN VICHAR
 (National Magazine & Blog)
Political News Section
Contact us :   hindustanvichar@yahoo.in





Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है