शिवराजसिंह चैहान (मुख्यमंत्री म.प्र.) - कांग्रेस को आदिवासी भाईयों पर भरोसा नहीं इसलिए भूरिया को प्रदेश अध्यक्ष तो बनाया पर चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नहीं







कांग्रेस को आदिवासी भाईयों पर भरोसा नहीं इसलिए भूरिया को प्रदेश अध्यक्ष तो बनाया पर चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नहीं - शिवराजसिंह चैहान



म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने आज झाबुआ जिले के राणापुर में जनआशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आदिवासी भाईयों पर आज भी विश्वास नहीं करती इसलिए कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया को प्रदेष अध्यक्ष तो बना दिया, लेकिन चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासी-आदिवासी और गरीब-गरीब करती रही, लेकिन उनकी भलाई के लिए एक भी काम नहीं किया। कांग्रेस ने आदिवासियों को छला है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासियों के सम्मान की चिंता की है।


आज मालवांचल में जन आशीर्वाद के तीसरे चरण के दूसरे दिन राणापुर से प्रारंभ हुई प्रथम सभा में कहा कि मध्यप्रदेश की जमीन पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति किसी भी हालत में नहीं दी जायेगी। छोटे व्यापारियों के व्यापार की पूरी रक्षा की जायेगी और हर समाज के युवाओं को उद्यमी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि एफ.डी.आई. के विरोध के संबंध में केंद्र सरकार को साफ-साफ अवगत करा दिया गया है। आज यहां आदिवासी बहुल झाबुआ जिले के राणापुर में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुये षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासी जनजाति समुदाय के आन और शान की रक्षा कर रही है। मध्यप्रदेश में भाजपा का नौ वर्षीय कार्यकाल कांग्रेस के 55 वर्ष पर भारी है।


इस सभा में पिछले दिनों की तरह ही भारी जनसमूह शिवराजसिंह चैहान को देखने और सुनने उमड़ पड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद प्रभात झा तथा प्रदेश की मंत्री रंजना बघेल भी साथ चल रही है। शिवराजसिंह चैहान की इस यात्रा के पहले ही दिन से उनकी पत्नी साधना सिंह सह यात्री हैं। शिवराज सिंह चैहान ने कहा कांग्रेस आदिवासियों को हमेशा कर्ज पर लादे रखना चाहती है। उन्होंने उस काल की याद दिलायी जब कांतिलाल भूरिया मंत्री हुआ करते थे। उन्होंने कहा उस दौरान किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज दर पर खाद-बीज के लिये कर्जा मिला करता था। पूरे जीवन किसान कर्ज में डूबा रहता था। भारतीय जनता पार्टी ने  किसानों की इस समस्या को गहरायी से समझकर ब्याज दर शून्य कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाला भारत का मध्यप्रदेश एक मात्र राज्य है। षिवराजसिंह चैहान ने पुनः घोषणा की कि गेहूं की तरह मक्का पर भी 150 रूपये क्विंटल बोनस दिया जायेगा।


मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पिछले 9 वर्षों के दौरान बनी 90 हजार किलोमीटर सड़कों का जिक्र करते हुए कहा कि अंग्रेजों के काल से लेकर पूरे कांग्रेसी जमाने तक कुल मिलाकर इतनी सड़के नहीं बनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर गांव को सड़कों से जोड़ा जायेगा। किसान के हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचायेंगे। बिजली तो पहले थी ही नहीं तब के मुख्यमंत्री कहा करते थे कि बिजली पेड़ पर नहीं उगती। भाजपा ने चैबीस घंटे बिजली वाला प्रदेश बना कर दिखा दिया। ऐसा पहले भी किया जा सकता था। पर उनमें प्रदेश के विकास की ललक ही नहीं थी। षिवराजसिंह चैहान ने किसानों के बिजली का बिल प्रति वर्ष 1200 रूपये प्रति हार्स पावर करने के निर्णय की जानकारी दी।


मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती पर किसी को भूखा सोने नहीं देंगे। गरीबों को एक रूपये किलो गेहूं और आयोडीन युक्त नमक और दो रूपये किलो चावल दिया जाना ऐसा निर्णय है जिससे एक-एक दिन की मजदूरी पर गरीब पूरे माह का राशन अपने घर ला सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जंगल में कब्जेदार आदिवासियों को अपनी जमीन छोड़ने की जरूरत नहीं है। वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जिनको अब तक पट्टे नहीं मिले उन्हें आगे दिये जायेंगे। उन्होंने प्रदेश में लागू शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, खेती आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की कांग्रेसी काल से तुलना करते हुए कहा कि जो कांग्रेस पहले कुछ नहीं कर पायी उसे रखने का फायदा क्या है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने बाद में आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के पारा में जनआशीर्वाद यात्रा में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुये कहा कि कांतिलाल भूरिया ने झाबुआ में रेल लाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक पटरी भी दिखायी नहीं दे रही। उन्होंने जनसमुदाय से पूछा कि पटरी बिछाने की मनमोहिनी घोषणा का क्या हुआ ? कहां है पटरी, हम सब देखने आये हैं। शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी भाईयों के लिये कोरी घोषणाएं करती हैं और भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुये पारा में भी जनता से आशीर्वाद मांगा। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा उनके साथ चल रहे है।


इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं यात्रा प्रभारी नंदकुमार सिंह चैहान, साधना सिंह, संभागीय प्रभारी बाबूसिंह रघुवंशी, यात्रा सहप्रभारी अंतर सिंह आर्य, वरिष्ठ मंत्री रंजना बघेल, दिलीप भूरिया, गोविन्द मालू, जिला अध्यक्ष निर्मला भूरिया, रमेश दाड़ीवाल, गौर सिंह बसूनिया, बेल सिंह भूरिया सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।













 

Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है