शिवराजसिंह चैहान (मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश) - मुरैना, शिवपुरी, गुना औद्योगिक गलियारा के निर्माण से उत्तरी मध्यप्रदेश के अंचल में खुशहाली आयेगी मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भूखा, आवासहीन नही रहेगा







मुरैना, शिवपुरी, गुना औद्योगिक गलियारा के निर्माण से उत्तरी मध्यप्रदेश के अंचल में खुशहाली आयेगी मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भूखा, आवासहीन नही रहेगा - शिवराजसिंह चैहान




मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने ग्वालियर, चंबल अंचल के जनआशीर्वाद यात्रा आज खनियाधाना में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आरंभ किया। उन्होंने कहा कि 2013 विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार के गठन में पिछोर विधानसभा क्षेत्र का विषेष योगदान होगा। अब तक कांग्रेस के नेतृत्व में इस अंचल में विकास की उपेक्षा हुई है, विकास की जो कमिया रह गयी हैं, उन्हें भारतीय जनता पार्टी सरकार आगामी 5 वर्षों में पूर्ण कर देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विकास से कोई सरोकार नहीं रहा और उसने दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 10 वर्षो में मध्यप्रदे को तबाह किया है। 2004 में केन्द्र में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने दे का भी बंटाधार कर दिया है। दे की जनता कांग्रेस से मुक्ति चाहती है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले साढ़े 9 वर्षों में मध्यप्रदे में विकास का कीर्तिमान बनाया है। मध्यप्रदे को कांग्रेस ने बीमारू राज्य बनाया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने के बाद उसे दे के विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। आने वाले 5 वर्षों में हमारा लक्ष्य मध्यप्रदे को स्वर्णिम राज्य बनाने का है। विधानसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता सौंपकर प्रदे को दे में स्वर्णिम राज्य बनाने के अनुष्ठान में भागीदार होगी।


उन्होंने कहा कि मध्यप्रदे में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में 1 रू किलो गेहूं, 2 रू. किलों चावल गरीबों को दिया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रदे में कोई भी परिवार भूखा और आवासहीन नहीं रहेगा। बच्चों को पाठ्य पुस्तकें, सायकिलें देकर प्रोत्साहन दिया जायेगा। पढ़-लिखकर स्वरोजगार में स्थापित होने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार गांरटी योजना में कर्जा दिया जायेगा। जो किषोर युवक उच्च शिक्षा पढ़ने के इच्छुक होंगे उन्हें शिक्षा लोन दिलाने की भी गारंटी सरकार लेगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदे में सभी वर्गों को समान रूप से विकास का लाभ पहुंचे इस बात को निशित किया गया है। आपने खनियाधाना में खड़गसिंह जूदेव के नाम से महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की और खड़गसिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उनका पुण्य स्मरण किया।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य खेती को लाभ का धंधा बनाना है। प्रदेष में किसानों को 0 प्रतिषत पर फसल कर्ज दिया जा रहा है। गेहूं, धान और मक्का के समर्थन मूल्य पर विषेष बोनस देकर किसानों को संरक्षण दिया जा रहा है लेकिन इतना पर्याप्त नहीं है, आने वाले 5 वर्षो में खेती-किसानी को लाभ का धन्धा बनाकर ही सरकार दम लेगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाकर आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार के गठन की आधारभूमि तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 9-10 वर्षो में महंगाई, भ्रष्टाचार और घोटालों का इतिहास बनाकर जनता का चैन छीना है, जनता कांग्रेस को बेदखल करने के लिए आतुर है। जनता के सामने भारतीय जनता पार्टी एक मात्र सशक्त विकल्प है। कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव और बाद में लोकसभा चुनाव की चुनौती स्वीकार करने के लिए एकजुटता के साथ तैयार हों। इस अवसर पर आंचलिक जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपलब्धियों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को विजय का आशीर्वाद दिया और गगनभेदी नारों के साथ विजय का संकल्प लेकर सभी को आत्मविभोर कर दिया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद प्रभात झा, विजयाराजे सिंधिया, साधना सिंह, वरिष्ठ मंत्री के.एल. अग्रवाल, वेदप्रका शर्मा, गोविंद मालू, जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, जिला महामंत्री ओमप्रका शर्मा, जगराम सिह यादव, सुशील रघुवंशी एवं विशाल पाठक सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।













 

Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है