नितिन गडकरी (बीजेपी) - कांग्रेस विकास नहीं विनाश की राजनीति करती है








कांग्रेस विकास नहीं विनाश की राजनीति करती है - नितिन गडकरी




भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज वीआईपी गेस्ट हाउस भोपाल में पत्रकार बंधुओं से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्तमान समय में निश्चित तौर पर देश के सबसे लोकप्रिय नेता है, इसलिए कांग्रेसी नेता उनसे भयग्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बयानों को देश में कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी भी उनके बयानों पर ध्यान नहीं देती है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बयान से उनकी पार्टी भी पल्ला झाड़ लेती है। ऐसे नेता को देश की जनता बखूबी जानती है। उन्हें खबरों की सूर्खियां बने रहने के लिए राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करके हास्य का पात्र बन जाते है। भारतीय जनता पार्टी विकास और सुशासन की राजनीति करती है वहीं कांग्रेस विकास नही विनाश की राजनीति करती है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेसनीत यूपीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस कार्यकाल में देश में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गए है। केन्द्रीय मंत्री जेल में है, इससे बडी शर्म की बात क्या हो सकती है। बटला हाउस एनकाउंटर मामले में उच्च न्यायालय के हाल के फैसले के परिप्रेक्ष्य में कहा कि एक बार फिर साबित हो गया कि कांग्रेस के नेता ऐसे बयान देते है जिनसे आतंकवादी तत्वों को बल मिलता है, जिससे राष्ट्रभक्त सैनिक, पुलिस और अर्धसैनिक बलों का मनोबल प्रभावित होता है।


नितिन गडकरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सरकार की प्रषंसा करते हुए कहा कि 2003 से पूर्व कांग्रेसी शासनकाल में बीमारू और बदहाल की श्रेणी में आने वाले मध्यप्रदेश को शिवराजसिंह चैहान ने विकास की मुख्यधारा से जोड़कर देश के अग्रणी विकसित राज्यों में शुमार किया है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर की सरकार के रूप में भाजपा की सरकारों ने जो उपलब्धियों पिछले 9-10 वर्षो में हासिल की है वे कांग्रेस के 50 वर्षो के शासन में नहीं हो पायी। क्योंकि कांग्रेस का एजेंडा विकास और सुशासन कभी नहीं रहा।














 

Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है