कार्यकर्ता महाकुम्भ के अवसर पर आडवाणी ने नरेन्द्र मोदी और षिवराजसिंह चैहान को विजय के आषीर्वाद के साथ समारोह का उदघाटन किया







कांग्रेस पस्त चुनाव सीबीआई लड़ेगी, गांधीजी की अंतिम इच्छा की पूर्ति पार्टी कार्यकर्ता करेंगे - नरेन्द्र मोदी




भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता महाकुम्भ का उदघाटन करते हुए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि किसी भी समारोह में भाषणों का उतना महत्व नहीं होता है जितना समारोह में भाग लेने वाले व्यक्तियों का होता है। पता लगता है कि जनता ने विकास और लोकतंत्र के प्रति कितनी जागरूकता आयी है। इस दृष्टि से कार्यकर्ता महाकंुभ का भोपाल में चल रहा आयोजन अनुठा और विलक्षण है। वास्तव में यह महाकंुभ है। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र से आए हुए कार्यकर्ता ही जीत सुनिष्चित करेंगे। गत कार्यकर्ता कंुभ में यहां करीब 2 लाख कार्यकर्ता जुटे थे लेकिन इस बार एक विष्व रिकार्ड बना है, जो राजनैतिक दलों के लिए लोकतंत्र की दृष्टि से एक आदर्ष है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद के पार्टी प्रत्याषी नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान की कल्पनाषीलता, दृढ़इच्छाषक्ति और रचनात्मक पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के रूप में हमने अच्छा काम किया है, लेकिन हम राज्यों में सत्ता में पहंुचे और केन्द्र में एनडीए की सरकार का गठन कर भारतीय जनता पार्टी ने विकास और सुषासन की जो राजनीति आरंभ की वह इतिहास में दर्ज है। उन्होंने आषा व्यक्त की कि आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और उसके एनडीए के घटक दल कांग्रेस को षिकस्त देंगे। आज की स्थिति में भाजपा और एनडीए का मुकाबला करने की किसी भी राजनैतिक दल में शक्ति नहीं है। हम चुनाव विकास के आधार पर जीतते है। मध्यप्रदेष, गुजरात, छत्तीसगढ़, गोवा इसके उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राज्यों में 24 घंटे बिजली की पूर्ति एक विचित्र अवधारणा रही है लेकिन गुजरात से यह पहल आरंभ हुई है और मध्यप्रदेष, छत्तीसगढ़ ने इसे सफल करके दिखा दिया है। आपने आषा व्यक्त की कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बनेगी और राजस्थान तथा दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में लौटेगी।
पूर्व में लालकृष्ण आडवाणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री पद के प्रत्याषी नरेन्द्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, प्रदेष प्रभारी अनंत कुमार, वरिष्ठ नेता वैंकेया नायडू, डाॅ. मुरलीमनोहर जोषी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती, प्रभात झा, मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान, प्रदेष अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, विक्रम वर्मा तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, कुषाभाऊ ठाकरे और राजमाता सिंधिया के चित्रों पर पुष्पाजंलि अर्पित की और दीप प्रज्जवलित किया। अतिथियों का मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान और प्रदेष अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने पुष्पहारों से स्वागत किया।
वरिष्ठ नेता डाॅ. मुरली मनोहर जोषी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयाग में कंुभ होता है, लेकिन भोपाल में आयोजित कुंभ में साबित कर दिया है कि यहां कंुभ में उत्साह लबरेज है। उत्साह में पीछे नहीं है, यहां संगम हो रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व है, संगठन है और पार्टी के कैडर बेस कार्यकर्ता है और भविष्य में देष की बागडोर संभालने वाले नेता मौजूद है। विकास का अर्थ आम आदमी को उसका हक दिलाना है। मध्यप्रदेष, छत्तीसगढ़, गोवा और गुजरात में विकास मूत्र्त रूप ले चुका है। हमें राजस्थान और दिल्ली में भी विकास और स्वराज लाने के लिए वहां जीत हासिल करना है।   
नरेन्द्र मोदी के हाथ में सत्ता सूत्र आने के साथ भारत में विकास की नई यात्रा शुरू होगी और तरक्की के नए क्षितिज खुलेंगे। आज देष कुषासन के दौर से गुजर रहा है इसे समाप्त करने का संकल्प लेना है। आपने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे संकल्पित होकर मध्यप्रदेष में सरकार बनाए और दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार के गठन के लिए रास्ता आसान करें। 
वरिष्ठ नेता वैंकेया नायडू ने कार्यकर्ता महाकंुभ को लोकतंत्र में एक अदभूत घटना बताया और कहा कि उनकी स्मृति में यह पहला कार्यक्रम है जो उनके मानस पर अमिट छाप छोड़ता है। उन्होंने कार्यकर्ता महाकंुभ के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान और नरेन्द्रसिंह तोमर को बधाई दी और कहा कि मध्यप्रदेष विकास, कृषि विकास के मामले में अद्वितीय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सकारात्मक पहल के लिए भाजपा की उपलब्धियों के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यो को लेकर जन जन के पास पहंुचे और गर्व के साथ उनका समर्थन हासिल करने के लिए संवाद करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल है इसके जीतकर हमें फाइनल में जगह बनाना है। उन्होंने बताया कि विदेषों में भी भाजपा की बढ़त पर हर्ष व्यक्त किया जा रहा है। मध्यप्रदेष से लोकसभा चुनाव में 1977 की तरह अधिकतम सीटें जीतकर पार्टी कार्यकर्ता नया रिकार्ड बनायेंगे और मोदी को केन्द्र की गद्दी पर बैठाने में भागीदार बनेंगे।
मध्यप्रदेष में मुख्यमंत्री नहीं जनसेवक के रूप में षिवराज ने छवि बनायी है - राजनाथ सिंह
    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केन्द्र कार्यकर्ता पसीना बहाकर पार्टी के लिए विजय श्री हासिल करता है वहीं मतदान केन्द्र को जीतकर पार्टी को सत्ता तक पहंुचाता है। उसका परिश्रम अभिनन्दनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यदि कांग्रेस और अन्य राजनैतिक दलों को पीछे छोड़कर अग्रणी पार्टी बनी है और उसका जनाधार बढ़ा है ंतो उसका कारण पार्टी की विकास और सुषासन की राजनीति में कुषलता हासिल करना और जनता को इससे राहत प्रदान करना है। मध्यप्रदेष में षिवराजसिंह चैहान ने मुख्यमंत्री के रूप में एक जनसेवक की छवि बनायी है, जिसका पार्टी को लाभ मिला है और जनता से रागात्मक संबंध बने है। भारतीय जनता पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानवदर्षन को क्रियान्वित किया है और उसे षिवराजसिंह चैहान ने धरातल पर उतारकर जन जन की नब्ज को स्पर्ष किया है। गांव, गरीब, किसान और बुजुर्ग की भी चिंता की है। उन्होंने कहा कि यह देष में संघीय व्यवस्था का अभिषाप है कि केन्द्र सरकार भारतीय जनता पार्टी की गुड गर्वेनेंस और विकास को पचा नहीं पा रही है और भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव करती है इसका दंष मध्यप्रदेष को भी भुगतना पड़ा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि संघीय व्यवस्था में राज्यों के साथ कोई भेदभाव पक्षपात किए जाने की आवष्यकता नहीं है। देष में एनडीए की सरकार 6 वर्षों तक रही तब अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में किसी भी गैर भाजपा शासित राज्य को भेदभाव की षिकायत नहीं रही, क्योंकि राजनैतिक पूर्वाग्रह से हटकर सभी को समान रूप से मदद देकर प्रदेषों के विकास में केन्द्र सरकार ने सहयोग दिया। उन्होंनें कहा कि यूपीए सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महंगाई, भ्रष्टाचार, असुरक्षा की भावना का विस्तार किया है। एनडीए शासन में विपरीत परिस्थितियों में भी अटलजी की सरकार ने महंगाई पर काबू रखा और विकास को दहाई में पहंुचाया। कांग्रेस ने देष और विदेष में भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बनाया है। एनडीए के शासन में भ्रष्टाचार की षिकायत देखने और सुनने में नहीं आयी और रोजगार के अवसर बढ़े थे, जो कि यूपीए की सरकार ने रोजगार के अवसर पर घटे है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देष में एनडीए के शासन में सबसे अधिक नेषनल हाइवे बनाए गए और ऐसी कार्ययोजना बनायी गयी कि पूरा देष परिवहन क्रांति से जुड़ रहा था। यूपीए सरकार ने सारी योजनाओें को ठप्प कर दिया है जिससे नेषनल हाइवे का विस्तार, विकास ठप्प हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जांच एजेंसियों को विरोधियों को परेषान करने का मोहरा बना रही है। अजमेर में पकड़े गए अभियुक्त ने स्वीकार किया है कि उसे कांग्रेस के नेताओं के गृहमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव ने इस बात के लिए दबाव डाला गया कि वह श्री मोहन भागवत और श्री इन्द्रेष को इंप्लीकेट करने के लिए उनका नाम ले। उन्होंने याद दिलाया कि झूठ का सहारा लेकर सत्ता को स्थायी नहीं बनाया जा सकता है। महाभारत इसका सबूत है। जब कौरवों ने झूठ का सहारा लिया था वे सर्वनाष को प्राप्त हुए और पाण्डवों की सत्य के आधार पर विजय हुई।    
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में षिवराजसिंह चैहान को हैट्रिक बनाने से कोई रोक नहीं सकता है और भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री प्रत्याषी नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में आसीन होने से कोई शक्ति रोक नहीं सकती है।
पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाश्री भारती ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के साथ लालकृष्ण आडवाणी को कार्य करने का अवसर मिला है और आडवाणी जी ने कार्यकर्ताओं को स्नेह भावना से प्रभावित करने की कला भी उनसे भी ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि 2003 में दिग्विजय सिंह अपने को बुद्धिमान समझते थे। भाजपा ने उन्हें बंटाढार मुख्यमंत्री के रूप में जनता के बीच में पेष किया था और जनता ने उसे माना। दिग्विजय सिंह ने छिंदवाडा के जामसामली हनुमान को चढ़ाए गए प्रसाद में कलाकंद में अंडा होने की बात कहकर दुष्प्रचार किया था। भगवान ने उन्हें सजा दी। कलाकंद भाजपा के हाथ में आया और अंडा दिग्विजय सिंह को मिला। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी भाजपा के कर्मषील, कर्मठ नेता नरेन्द्र मोदी और षिवराजसिंह चैहान के आगे प्रासंग है। गरीब का सम्मान उसकी झोपड़ी में जाकर खाना खाने से नहीं होता है बल्कि भाजपा ने गरीबों के लिए मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे खोल कर किया है। विकास की मध्यप्रदेष में नई इबारत लिखा गयी है। उन्होंने आषा व्यक्त की कि मध्यप्रदेष में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और देष में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुपर पाॅवर बनेगा। भाजपा में एकजुटता आचार व्यवहार में होती है, जबकि कांग्रेस में एकता का सिर्फ मंचों पर प्रदर्षन होता है लिहाजा कांग्रेस के सारे दावे ध्वस्त हो जायेंगे। उमा भारती ने एकात्म मानवदर्षन को धरातल पर उतारने के लिए षिवराजसिंह चैहान की भूरि भूरि प्रषंसा की।
राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह कहने में कोई संकोच नहीं है इतना जनसैलाब किसी राज्य में नहीं देखा गया। यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम की कामयाबी का फल है। भाजपा शासन ने मध्यप्रदेष का जो नक्षा बदला है और जनता में उत्साह भरा है यह उसी उत्साह की मानसिकता का प्रतिबिंब है। भाजपा सरकार ने शासन का चरित्र और चित्र बदल दिया है। मध्यप्रदेष में भाजपा की सरकार बनेगी और दिल्ली मेें नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा। उन्होंने कहा कि आज देष में भ्रष्टाचार का बोल बाला है। सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। देष में नेतृत्वहीनता के कारण सुरक्षा और विकास खतरे में है। समय का तकाजा है कि केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार बेदखल हो और भाजपा के नेतृत्व में ऐसी सरकार का गठन हो जो देष को विकास सुरक्षा सुनिष्तिच कर सकें। यह नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव होगा।
प्रदेष प्रभारी अनंत कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेष में पार्टी की शानदार विजय के साथ ही दिल्ली में एनडीए सरकार की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्थापना का मार्ग मध्यप्रदेष से आरंभ होगा। उन्होंने आषा व्यक्त की कि प्रदेष में विधानसभा चुनाव में 172-173 सीटों पर विजय हासिल कर पार्टी कार्यकर्ता कीर्तिमान बनायेंगे।
कार्यकर्ता महाकंुभ एकात्म मानवदर्षन के प्रणेता को सच्ची श्रद्धांजलि - नरेन्द्र मोदी
वरिष्ठ नेता एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ता महाकंुभ का भव्य आयोजन एक दृष्टि से उस महामानव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यषीलता और कर्म संस्कृति की नई दिषा मिलेगी। पं. दीनदयाल दीन हीन व्यक्ति के विकास को सच्ची श्रद्धा मानते थे। मध्यप्रदेष में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने और संगठन ने जनता जनार्दन गांव, गरीब, किसान की सेवा का जो वृत्त लिया है वह इस जनसैलाब में परिलक्षित हो रहा है। पं. दीनदयाल ने संगठन की ताकत का अहसास कराया था। डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि यदि दो दीनदयाल उनके पास उपलब्ध हो ंतो वे भारत का नक्षा बदल सकते है। 2015-2016 पं. दीनदयाल उपाध्याय का शताब्दी वर्ष होगा। शताब्दी वर्ष कैसे मनाया जाए यह संकल्प पार्टी के कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में विकास हमारा नारा होगा और भारत तथा राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के हाथ में सत्ता सूत्र होंगे जिससे हम समाज में बेहतर परिवर्तन करने में सफल होंगे। अंत्योदय की कामना लेकर शताब्दी वर्ष में भारत को प्रगति के नए युग में प्रवेष कराने के लिए संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेष में असंदिग्ध रूप से भाजपा की सरकार बनेगी। षिवराजसिंह चैहान तीसरी बार मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे।                                                                      षिवराजसिंह चैहान ने एकात्म मानवदर्षन को धरातल पर उतारा है। उनके साथ कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और उनसे एकात्म मानवदर्षन का जो उल्लेख सुना था उसे मैने मध्यप्रदेष में धरातल पर उतरते देखकर प्रभावित हुआ हंू।
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी समावेषी इन्क्लूसिव ग्रोथ की बात नहीं की लेकिन जब कांग्रेस ने भाजपा शासित राज्यों में समावेषी विकास के बढ़ते चरण देखें तो दंग होकर रह गयी। उन्हें लगा कि भाजपा सरकारों में जन कल्याण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलती है। उन्होंने गरीबों के प्रति कांग्रेस की मजाक का जिक्र करते हुए कहा कि इदिंरा जी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम आरंभ किया था जिसे जारी रखा गया लेकिन जब इसकी समीक्षा की गयी तो देखने में यह आया कि गरीबों के लिए समर्पित इस कार्यक्रम में यदि कहीं काम हुआ तो वे भाजपा शासित राज्य है। कांग्रेस को यह रास नहीं आया इसलिए उसने आगे चलकर 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा का सार्वजनिक प्रदर्षन और प्रचार ही बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की पटवा सरकार ने मध्यप्रदेष में गरीबों के लिए योजनाएं आरंभ की थी, लेकिन बाद में दिग्विजय सिंह सरकार ने उन्हें बंद कर दिया। कार्यकर्ताओं को उन्होंने आगाह किया कि जरा सी चूक में समाज कितना पिछड़ जाता है इसलिए हमें चुनाव को हल्के से नहीं लेना चाहिए और पूरी सावधानी और ऐहतियात के साथ चुनाव में जुटना है। भाजपा ने बीमारू राज्य को विकासषील राज्य में बदला है अब ऐसी नौबत नहीं आना चाहिए कि जिसमें प्रदेष में घड़ी के कांटे उल्टे घूमे। उन्होंने कहा कि हर नागरिक भारत माता की संतान है उसे सुख समृद्धि का हक है। कांग्रेस कभी उनके लिए काम नहीं करती। कांग्रेस ने हमेषा कोरी राजनीति की है। हमें सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेष, छत्तीसगढ, गुजरात, गोवा राज्यों में कांग्रेस हर कोषिष कर रही है कि विकास के कदम अवरूद्ध हो जाए। भारतीय जनता पार्टी को सचेत रहना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पस्त हो चुकी है और ऐसा लगता है कि वह चुनाव मैदान में उतरने के बजाए सीबीआई को गैर कांग्रेसी दलों से मुकाबले के लिए उतार रही है। कांग्रेस के इस दमन चक्र का हमें डंटकर मुकाबला करना है। उन्होंने कांग्रेस को आगाह किया कि उसके दमन चक्र का बदला जनता लेगी। हिन्दुस्तान कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कितना भ्रष्टाचार किया है इसका हिसाब लगाना टेढ़ी खीर है यदि आंकड़े जमीन पर उतारे जाए ंतो भोपाल से लेकर दिल्ली तक आंकड़ो की इबारत खत्म नहीं होगी। चुनाव पहले भी होते रहे है। हार और जीत लगी रहती है, लेकिन यह चुनाव कुछ विषेष महत्व रखते है इसमें यह तय होगा कि हमें अपनी संतान को उसके हकों से वंचित नहीं करना क्योंकि कांग्रेस ने अब तक जनता का हक मारा है और उसने पिछड़ेपन में वोट बैंक देखा है इसलिए उसे विकास कबूल नहीं है। इंसानी तकलीफों से मुक्ति के लिए हमें कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष में कांग्रेस एकमात्र आंदोलन था और आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस का लक्ष्य समाप्त हो चुका है अब उसे विसर्जित कर दिया जाना चाहिए। कांग्रेस को स्वनाम धन कांग्रेसी विसर्जित नहीं करना चाहते है बल्कि उसे अपने कारोबार लाभ, लूट का धंधा बनाए रखना चाहते है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस को विसर्जित करने का अनुष्ठान पूर्ण करेंगे। गांधी जी की इच्छाएं कार्यकर्ताओं को ही पूरी करना है।
पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेष का सौभाग्य है कि केन्द्रीय नेतृत्व मार्गदर्षन के लिए मौजूद है। हमारे पास राष्ट्रीय नेतृत्व की पंूजी है और कार्यकर्ताओं का कैडर है। इस मामले में कोई भी राजनैतिक दल भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेष की 53 हजार मतदान केन्द्रों से मतदान कार्यकर्ता महाकंुभ में भाग ले रहे है और उन्होंने अपनी उपस्थिति का अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड बनाया है। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं और संगठन के परिश्रम का विषेष उल्लेख करते हुए बधाई दी और कहा कि कार्यकर्ता विजय के ध्वजवाहक है और महाकंुभ से लौटकर अब वे विधानसभा चुनाव और बाद में लोकसभा चुनाव में निरंतर जुटे रहेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय महासचिव थावरचन्द गेहलेात, डाॅ. सत्यनारायण जटिया, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फग्गनसिंह कुलस्ते, आरिफ बेग, ने समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल माधव दवे ने किया। जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए।


















 

Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है