शिवराजसिंह चैहान - केन्द्र सरकार ने किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया


 
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने आज अनुपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के करपा में जनआर्षीवाद यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि आजादी के 55 वर्षोे तक देश में राज करने वाली कांग्रेेस ने दे को तबाह और बर्बाद किया है। प्रदे में दिग्विजय सिंह शासनकाल के 10 वर्ष में प्रदेष को बीमारू राज्य बनाया। केन्द्र सरकार ने बार बार डीजल के दाम बढ़ाकर लागत बढ़ा दी है। जो खाद की बोरी सवा पांच सौ रू. में आती थी उसका मूल्य बढ़ाकर केन्द्र सरकार ने पौने तेरह सौ रू. कर दिए है ऐसे में किसान खेती का व्यवसाय छोडने के लिए विवष हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जहां खेती की लागत बढ़ाकर किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसानों को मिलने वाले कर्ज को 0 प्रतिषत ब्याज पर दिए जाने की व्यवस्था की है। गेहंू के समर्थन मूल्य पर डेढ़ सौ रू. विशेष बोनस दिया जा रहा है।
उन्होनें कहा कि 2003 में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता संभालने के बाद प्रदे में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए जिससे प्रदे विकसित राज्यों के श्रेणी आ गया है। प्रदे सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर अनेको जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया है जिससे प्रदे के जनता के जीवन स्तर को उठाने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि प्रदेष में कोई भूखा नहीं सोए जिसके लिए मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अन्तर्गत गरीबों को एक रुपये किलो गेहूं, दो रुपये किलो चावल और एक रुपये किलो आयोडाइज्ड नमक दिलाने का अभिनव कार्य किया है। प्रदेष में कोई गरीब बिना इलाज के न रहे इसके लिए निशुल्क उपचार योजना और दवा वितरण की जा रही है।
उन्होने कहा कि मध्यप्रदे निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जब प्रदे में सत्ता संभाली थी तब प्रदे की विकास दर माइनस 4 प्रतिषत और प्रदेष बीमारू राज्य के नाम से जाना जाता था। साढे नौ वर्षो में प्रदे विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में है। जो विकास कार्य प्रदे में किये उससे 10 गुना ज्यादा विकास कार्य भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पिछले साढे नौ वर्षो में किये है। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने 95 हजार किलोमीटर सड़को का निर्माण किया है। प्रदेष में बिजली के क्षेत्र में जहां विद्युत उत्पादन क्षमता 2900 मेगावाट थी भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इसे बढ़ाकर 10600 मेगावाट कर दिया है। गांव में 24 घंटे बिजली पूर्ति होने से अब गांव में छोटे छोटे कुटीर उद्योग लगाए जायेंगे, जिससे ग्रामीण विकास और गांव की दषा और दिशा सुधरेगी। भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब, किसान, मजदूर की हितैशी पार्टी है। मध्यप्रदे में भाजपा सरकार ने कृषि विकास का नया कीर्तिमान बनाया है। प्रदेष में 18 प्रतिषत कृषि विकास दर दर्ज होने से दे का कृषि कर्मठ अवार्ड मध्यप्रदे को मिला है। इस वर्ष कृषि के विकास में 13 प्रतिषत की अतिरिक्त वृद्धि करके मध्यप्रदे ने पंजाब और हरियाणा को उत्पादन के मामले पीछे छोड़ दिया है।
शिवराजसिंह चैहान ने कहा कि खेती लाभ का धंधा बने इसके लिए किसानों 0 प्रतिषत ब्याज दर पर ऋण, बिजली बिल साल में दो बार प्रति 1200 हार्स पावर और गरीबों के 30 जून तक के बिजली बिल माफ कर दिये जायेंगे। प्रदे में महिलाओं के सक्तिकरण के लिए जो कार्य हुए है उतने कार्य किसी भी राज्य में नही हुए।
स्कूली शिक्षा को लेकर प्रदेष सरकार ने बच्चों को कक्षा पहली से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक मिल रही है और बेटियों को स्कूल के लिये साईकिलें मिल रही हैं।
उन्होने कहा कि उच्च स्तर की पढ़ाई करने के लिये शिक्षा ऋण गारंटी अब सरकार दे रही है। लोकतंत्र में जनता का पहला सेवक मुख्यमंत्री होता है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस कथन को चरितार्थ किया है। कांग्रेस ने आजादी के बाद साढ़े पांच दकों में जनहित में कोई ठोस कार्य नहीं किया।
राज्य सरकार ने 1 रू. किलो गेहंू और 2 रू. किलो चांवल बीपीएल परिवारों को देने की व्यवस्था की है। बीपीएल की श्रेणी में प्रदे के तमाम मेहनतकष वर्गो को शामिल किया जा रहा है और एक माह में पात्रता के अनुसार यह व्यवस्था लागू हो जायेगी। उन्होंने कहा कि हमने किसानों को 150 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया और आने वाले सालों में देते रहेंगे। गरीबों को सस्ता अनाज दिया जा रहा है। उन्हें घर बनाने के लिये जमीन दी जा रही है। गरीबों के 20 जून तक के बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने देंगे। प्रायवेट इंजीनियरिंग और मेडिकल काॅलेज में पढ़ाई के लिये सरकार फीस भरेगी। निर्धन वर्ग के गरीब बच्चों को भी छात्रवृत्ति दी जा रही है।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा, साधना सिंह, विधायक सुदामा ंिसह, इंद्राणी सिंह सहित स्थानीय नेता उपस्थित थे। जनआषीर्वाद यात्रा 14 सितंबर को शहडोल से यात्रा प्रारंभ होकर पाली, उमरिया, खितोली, बरही, विजयराघवगढ़, कनवारा, कटनी पहुंचेंगी एवं कटनी में रात्रि विश्राम होगा।

जनआशीर्वाद यात्रा की झलकियां

1. यात्रा के दौरान गांव के हर घर, हर द्वार, हर गली और छत से पुष्प वर्षा कर जनआशीर्वाद यात्रा भव्य स्वागत किया।
2. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान का स्वागत छात्राओं ने हाथ में कल लेकर और पुष्प वर्षा कर किया।
3    यात्रा में जगह-जगह रथ रोककर बुजुर्गों ने तीसरी बार सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया।
4    सभा के दौरान लगातार शिवराजसिंह चैहान जिंदाबाद, आंधी नहीं तूफान है, शिवराजसिंह चैहान है के नारे लगते रहे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है