Political News - Shivraj Singh Chouhan & Suhaas Bhagat (BJP M.P)


संगठन और सरकार के संयुक्त प्रयासों से ग्रामोदय से भारत उदय अभियान मध्यप्रदेश में कीर्तिमान स्थापित करेगा - शिवराजसिंह चौहान

HINDUSTAN VICHAR  (National Magazine & Blog/Website)

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजन प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा प्रमुखों की संयुक्त बैठक के अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने नवागत संगठन महामंत्री सुहास भगत का सभी से परिचय कराया और कहा कि परिस्थितियों की आवश्यकता के अनुकूल हमें राष्ट्रीय स्तर पर बहुआयामों की पूर्ति के लिए जब अरविन्द मेनन जैसे कुशल संगठक की आवश्यकता हुई उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जवाबदारी सौंपी गयी है। राष्ट्रीय दायित्व होने के साथ उनके दायित्व के अंतर्गत मध्यप्रदेश भी रहेगा और आगामी दिनों में वे मध्यप्रदेश में कार्य में सहयोग देकर सिंहस्थ, उपचुनाव और संगठनात्मक कार्यो के लिए प्रदेश संगठन प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री के साथ प्रदेश के सभी 7 संभागों में प्रवास कर कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे।

रामलाल ने कहा कि इस दरम्यान राष्ट्रीय स्तर पर बैठकों के लिए उनका दिल्ली आना जाना बना रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चैहान और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रभारी डाॅ. विनय सहस्रबुद्धे का स्वागत किया। पूर्व में अतिथियों ने महापुरूषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। 

बैठक में वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, प्रभात झा, सत्यनारायण जटिया, माखनसिंह चैहान, भगवतशरण माथुर, कैलाश सारंग, मेघराज जैन, राकेश सिंह, रघुनंदन शर्मा, फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, कृष्णमुरारी मोघे, मनोरंजन मिश्रा, विजेश लुणावत, अजयप्रताप सिंह, श्रीमति अंजू माखीजा, सुश्री अनुसुईया उइके, विनोद गोटिया, मदनमोहन गुप्ता, गोविन्द आर्य, श्रीमति पदमा शुक्ला, श्रीमति संपतिया उइके, रामेश्वर शर्मा, विश्वास सारंग, बाबूसिंह रघुवंशी, रूप पमनानी, विजेन्द्रसिंह सिसौदिया तथा प्रदेश पदाधिकारियों, संगठन मंत्रियों ने बैठक में भाग लिया। अरविन्द भदौरिया ने निर्वतमान प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन और विनोद गोटिया ने नवागत संगठन महामंत्री सुहास भगत का पुष्पहार से स्वागत किया। 

रामलाल ने कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री पार्टी की एक व्यवस्था है और संघ तथा संगठन में परिवर्तन बहुआयामी विकास के लिए आवश्यकता और प्रक्रिया है। नए दायित्व से व्यक्ति का विकास होता है। अरविन्द मेनन केन्द्र की आवश्यकता बनें इसलिए सुहास भगत को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। संगठन में सामूहिक प्रयास का चलन है, इसलिए आशा की जाती है कि सुहास भगत को कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूर्व की तरह ही सहयोग देंगे और संगठन को आगे बढ़ायेंगे। 

सुहास भगत मनोविज्ञान के अच्छे जानकार और संवेदनशील व्यक्ति है प्रदेश संगठन प्रभारी डाॅ. विनय सहस्रबुद्धे ने नवागत प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की कार्यकुशलता के लिए उन्हें बधाई देते हुए प्रदेश पदाधिकारियों से कहा कि सुहास भगत व्यक्ति को पढ़ते है चेहरे के पीछे चेहरा भी देखते है लेकिन उनका एक हाथ व्यक्ति की पीठ पर रहता है जो उसे प्रोत्साहित करता है। सहभागिता का अहसास कराता है। उन्होंने कहा कि उनके निर्देशन में संगठन विस्तार के नए क्षितिज का स्पर्ष करेगा। हमारे सामने बहुत जिम्मेदारियां है। उन्हें पूरा करने में उनकी उर्जा सहायक होगी।


ग्रामोदय से भारत उदय के कार्यक्रम में सरकार के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं को जुटना है और अभियान को सफल बनाना है। सिंहस्थ में भी संगठन ने वैचारिक अभियान आरंभ किया है उसे सफल बनाना है। संगठन में प्रशिक्षण के कार्य में हम सतत बढ़ते रहे इसकी चिंता करना है। उन्होंने कहा कि हमें परिवर्तन को पार्टी हित में कल्याण के रूप में देखकर आत्मसात करना है। अरविन्द मेनन का यह कथन उनकी सादगी और समर्पण व्यक्त करता है कि वे तो एक पोस्टकार्ड है। इससे परिवर्तन की स्वस्थ परंपरा का परिचय मिलता है। जो सर्वश्रेष्ठ है उससे प्रदेश संगठन को गुणात्मक उंचाईयां दिलाना है

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन की कार्यकुशलता, सामाजिकता, सहजता और दूरदृष्टि की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि 25 वर्ष के प्रचारक के अनुभव के धनी नवागत संगठन महामंत्री सुहास भगत का आगमन भी पार्टी को सुखद होगा। सरकार के लक्ष्य को पूर्णता की ओर ले लाने में सहायक बनेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में संगठन की स्वस्थ परंपरा का बीजारोपण कुशाभाऊ ठाकरे ने किया था। उसके साथ ही मध्यप्रदेश में संगठन महामंत्रियों ने संगठन को गढ़ने, कार्यकर्ताओं को संवारने का जो काम किया है उसी का नतीजा है कि मध्यप्रदेश का संगठन देश में अनुकरणीय है। कृष्णमुरारी मोघे, कप्तानसिंह सोलंकी, माखनसिंह चैहान, अरविन्द मेनन ने सामूहिकता आगे बढ़ाते हुए संगठन का सशक्तिकरण किया। सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही बनाया। 2003 में प्रदेश में राजनैतिक परिवर्तन की नींव प्रो. कप्तानसिंह सोलंकी ने रखी। उसके बाद माखनसिंह चैहान ने और अरविन्द मेनन ने हमें उपलब्धियों और विजय का जो रास्ता आसान किया है 2018 में सुहास भगत संगठन के कुशल सारथी सिद्ध होंगे। संगठन देश में एक मिसाल कायम रहे इस बात पर हमें ध्यान देना है। सरकार और संगठन एक गाड़ी के दो पहिए है और उसका लक्ष्य जनता का कल्याण, जनता की सेवा है। भाजपा का विजय रथ निरंतर आगे बढ रहा है। पंचायत से लेकर संसद तक पार्टी का परचम फहरा रहा है। इसके साथ ही हमारी जिम्मेदारियां, चुनौतियां बढी है। हमें जनसेवा का जो अवसर मिला है उसे हमें सम्मान के साथ विश्वसनीयता पूर्वक पूरा करना है।  - मर्यादाओं का हर हाल में सम्मान हो - राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने बैठक का समापन करते हुए कहा कि सबके साथ मिलकर, सबको साथ लेकर चलने की संघ की हमारी पद्धति है। हमें इसको आगे बढ़ाना है। मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में सुहास भगत का आगमन हुआ है। हमें संगठन की मर्यादाओं का कठोरता से पालन करते हुए आडंबर, स्वागत समारोह की परंपरा के अतिरेक से हटकर राष्ट्रीयता के विचार को आगे बढाने, जनता के कल्याण के कार्य में जुटने में ही अपना ध्यान केन्द्रित करना है। हमारा स्वभाव स्वागत समारोह को प्रोत्साहन देने में नहीं बल्कि संगठन के विस्तार के कार्यो पर केन्द्रित होना चाहिए। परिवर्तन एक व्यवस्था है इसे स्वस्थ प्रक्रिया के रूप में आत्मसात करें। आपने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को रोको यह अभियान हमारे कानो में सुनाई देता है इससे पता चलता है कि देश में हमारी ताकत का सभी को अहसास है और हमारी शक्ति बढ़ रही है और हमें गैर भाजपा दलों की टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देना है। हमारा लक्ष्य संगठन का विस्तार जनसेवा है। 24 अप्रैल को जमशेदपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपने चयनित ग्राम में पहंुचकर ग्रामवासियों के साथ उस कार्यक्रम को देखना, सुनना और प्रधानमंत्री की भावना से अवगत होना है। इसमें ग्रामोदय से भारत उदय तक का परिचय मिलेगा। मध्यप्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चैहान ने बैठक में अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बताया कि दिल्ली में मंत्रिमंडल की बैठक के कारण नरेन्द्रसिंह तोमर और थावरचन्द्र गेहलोत ने बैठक में भाग लेने से असमर्थता व्यक्त की है। कैलाश विजयवर्गीय राज्यों के चुनाव प्रभार में व्यस्त होने के कारण बैठक में भाग नहीं ले सके है गणेश सिंह उपचाराधीन है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को अपनी असमर्थता के बारे में जानकारी दे दी है।







Comments

Popular posts from this blog

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)