शिवराजसिंह चैहान - कांग्रेस मुक्त मध्यप्रदेश और कांग्रेसमुक्त भारत के निर्माण के लिए कमल खिलावें भाजपा को विजयी बनायें








कांग्रेस मुक्त मध्यप्रदेश और कांग्रेसमुक्त भारत के निर्माण के लिए कमल खिलावें भाजपा को विजयी बनायें - शिवराजसिंह चैहान





मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान ने आज महाकौशल के धान के कटोरा बालाघाट अंचल में मानेरी, परसवाड़ा, तिरोड़ी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को दिग्विजय सिंह सरकार ने 10 वर्षों में बीमारू राज्य बनाकर मध्यप्रदे की हालत बदहाल कर दी थी। प्रदे की जनता-जनार्दन ने 2003 में भारतीय जनता पार्टी को जनादे देकर सेवा का मौका दिया और गत् 9 वर्ष 11 माह में मध्यप्रदे बीमारू राज्य के अभिशाप से मुक्त होकर दे का तीव्र गति से विकसित होने वाला राज्य में बदल गया है। स्वर्णिम राज्य बनानें के लिए आने वाले चुनाव में भाजपा का कमल खिलायें और विजयी बनायें। कांग्रेसमुक्त मध्यप्रदे और कांग्रेसमुक्त भारत दे की जनता की आवाज है इस लक्ष्य को पूरा करने में बालाघाट की जनता आगे आये। उन्होनें कहा कि कांग्रेस बदहाली और पिछड़ेपन का पर्याय है, उसनें 10 वर्षो में मध्यप्रदे की हालत बदहाल की और 2004 में जबसे केन्द्र में कांग्रेसनीत यूपीए सरकार का गठन हुआ है, 9 वर्षों में दे 10 वर्ष पीछे धकेल दिया है। मंहगाई, भ्रष्टाचार और असुरक्षा के माहौल में आदमी अपना सुकून, अमन-चैन गंवा चुका है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए विधानसभा चुनाव एक अवसर है तीसरी बार कांग्रेस की पराजय के बाद मध्यप्रदे कांग्रेसमुक्त राज्य बनने की दिशा में अग्रसर होगा। 


शिवराज सिंह चैहान ने तिरोड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने परिवार की तरह सरकार को चलाया है जनता से पूछकर पंचायतें करके नीतियां बनाई है और उन पर अमल कर जनता को उसकी आकांक्षा पूरी करने का अवसर दिया है। किसान पंचायत ने दे में ब्याज दर 18 प्रतिषत होने पर असंतोष जाहिर किया था। मध्यप्रदे सरकार ने ब्याज दर 9, 7, 5, 3, 1 प्रतिषत करने के बाद अब जीरों प्रतिषत पर फसल कर्ज देने की व्यवस्था की है जिससे किसान सरसब्ज हुआ है। ऋणग्रस्तता से उसे आजादी हासिल हुई है, लेकिन गांव, गरीब और किसान को समृद्ध बनानें के लिए बहुत कुछ करना बाकी है। आने वाले 5 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्यप्रदे को दे का स्वर्णिम राज्य बनाकर ही चैन लेगी। उन्होनें कहा कि एक ओर भाजपा सरकार किसान को राहत देने के लिए 150 रू. प्रति क्विंटल धान, गेहंू और मक्का पर विशेष बोनस देकर उसकी जेब में अतिरिक्त पैसा पहुंचा रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की केन्द्र सरकार 527 रू. की खाद की बोरी का मूल्य ब़ढ़ाकर 1272 रू. कर नया बोझ लाद रही है। किसान को बाजार के रहमोकरम पर छोड़कर केन्द्र सरकार उसके शोषण का रास्ता खोल रही है। उन्होनें कहा कि मध्यप्रदे के गांव और अन्नदाता की तस्वीर बदलने के लिए भाजपा सरकार ने प्रदे में सिंचाई का रकबा तीन गुना बढ़ाया है, बिजली उत्पादन में चैगुनी वृद्धि की है। 


सड़कों की जो लंबाई पांच दकों में 45 हजार किलोमीटर थी उसे बढ़ाकर 90 हजार किलोमीटर करके प्रदे में परिवहन क्रांति का मार्ग प्रस्त किया है। उन्होनें  कहा कि आने वाले 5 वर्षो में प्रदे का हर गांव मजरा-टोला सड़कों से जुड़ जायेगा। उन्होनें कहा कि एक ओर भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवक सभी के लिए समग्र विकास का साजो-सामान जुटा रही है दूसरी ओर कांगे्रस देष में मंहगाई बढ़ाकर गरीब के मुंह से निवाला छीन रही है, भ्रष्टाचार को संरक्षण देकर सुशासन का सकून छीन रही है। मध्यप्रदे में सुखद भविष्य के लिए तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानें में भागीदार बनें। शिवराज सिंह चैहान ने प्रदे की तरक्की के लिए अपने आप को समर्पित किया है, प्रदे की जनता भाजपा को विजयी बनानें के लिए 15 दिन का समय दें और स्वर्णिम मध्यप्रदे के निर्माण में भागीदार बनें। 


उन्होनें कहा कि प्रदे में रोटी, कपड़ा और मकान की प्रचुर उपलब्धता के लिए ठोस प्रयास किये गये है गरीबों को 1 रू. किलों गेंहू, 2 रू. किलो चावल एवं 1 रू. किलो आयोडाईज्ड नमक देने की व्यवस्था करके एक दिन की मजदूरी में माह भर के रान का इंतजाम किया गया है। उन्होनें कहा कि आने वाले पांच वर्षों में 15 लाख मकान बनायें जायेंगे और प्रदे में कोई भी परिवार छतविहीन नहीं रहेगा। शुद्ध पेयजल जन-जन का अधिकार है, 30 हजार गांवों में समूह नल-जल योजनाएं पांच वर्षों में पूर्ण की जायेगी, जिससे अब ग्रामवासियों की निर्भरता हैंडपंपों पर नहीं रहेगी। उन्होनें कहा कि कोई भी बालक प्रदे में शिक्षा के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए उसे उच्च शिक्षा ऋण गांरटी योजना में कर्ज दिलाया जायेगा जिससे वह मेडिकल, इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी की शिक्षा प्राप्त कर सकेगा। इस कर्ज की गारंटी मध्यप्रदे की भारतीय जनता पार्टी सरकार देगी। 


उन्होनें कहा कि गांवों में 24 घंटे बिजली देकर मध्यप्रदे की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अंधकार को प्रदे से विदा कर दिया है, बिजली कटौती इतिहास में दर्ज हो चुकी है। लेकिन निशियाम बिजली की उपलब्धता का असल प्रयोजन हमें सार्थक करना है, गांवो में घर-घर में कुटीर उद्योग लगाकर औद्योगिक देशो की स्पर्धा में मध्यप्रदे के गांवों को आगे आना है इससे जहां जमीन पर आबादी के दबाव को कम किया जा सकेगा वहीं आम आदमी ग्रामवासियों की समृद्धि का नया युग आरंभ होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने जन-जन से आग्रह किया कि वे 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव मतदान में कमल को विजयी बनाकर स्वर्णिम मध्यप्रदे की आधारशिला रखनें में सहभागी बने। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।





















Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है