शिवराज सिंह चैहान ने कहा अटलजी का व्यक्तित्व हिमालय से ऊंचा

अटलजी का व्यक्तित्व हिमालय से ऊंचा - शिवराज सिंह चैहान


    मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, सांसद प्रभात झा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संुदरकांड के परायण में भाग लेने के पूर्व पूजन-अर्चन किया।
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि अटलजी आज हमारे लिए दीपस्तंभ है। अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के कारण अटलजी को देखकर एक आर्दश राजनेता कैसे बनें ? यह विचार उत्पन्न होता है। उनका व्यक्तित्व हिमालय से ज्यादा ऊंचा है और उनके हृदय में समुद्र से भी ज्यादा गंभीरता है, वे सदैव राष्ट्र हित का चिंतन करते है और आज उनकों देखकर लगता है कि वर्तमान में देश के सामने जो समस्याएं खड़ी है उनका समाधान उनके द्वारा किये गये कार्य थे। उन्होनें कहा कि अटलजी ने पूरे देश को एकसूत्र में जोड़ने एवं बांधने का काम किया है, अलग भाषा-अलग वेष पर एक देश, एक साथ लेकर चलो यह भाव उनको देखकर ही उत्पन्न होता है और इसीलिए अटलजी आज भी हमें प्रेरणा दे रहे और मार्गदर्शन कर रहे है। अटलजी आज भी प्रासंगिक है और कल भी प्रासंगिक रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि उनके चरणों में प्रणाम करके हम आर्शीवाद मांगेगे कि यह सद्बुद्धि बने रहे, सम-मार्ग पर चलें और इसी प्रकार प्रदेश की जनता की सेवा करते रहें।
    इस अवसर पर रामपाल सिंह, वरिष्ठ मंत्री उमाशंकर गुप्ता, रंजना बघेल, सलीम कुरैशी, उषा चतुर्वेदी, विधायक धु्रवनारायण सिंह, विश्वास सारंग, अरविन्द भदौरिया, रामेश्वर शर्मा, तपन भौमिक, हितेष वाजपेयी, आलोक संजर, जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा,  चेतन सिंह, भरत चतुर्वेदी, शिवशंकर पटैरिया, राहुल कोठारी, अंतरसिंह आर्य, जिला संगठन मंत्री अमरदीप मौर्य, सरिता देशपांडे, शांतिलाल लोढ़ा, राम बंसल, सत्यार्थ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विकास विरानी, ओम यादव, सुनील पांडे, वंदना जाचक, राहुल राजपूत एवं अशोक सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संध्या समय में युवा मोर्चा द्वारा 10 नंबर स्टाॅप पर अटलजी के राजनैतिक व्यक्तित्व से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी एवं न्यू मार्केट टाॅप एंड टाउन चैराहे, सोमवारा पर अटलजी के ओजस्वनी भोषणों को प्रोजेक्टर द्वारा दिखाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला संगठन मंत्री अमरदीप मौर्य, खनिज विकास निगम अध्यक्ष, रामेश्वर शर्मा, बीडीए अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह, राहुल कोठारी, राहुल राजपूत सहित बड़ी संख्या में मोर्चा व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    भारतीय जनता पार्टी भोपाल नगर एवं ग्रामीण द्वारा सभी मंडलों में अटलजी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। कोलार मंडल का सर्वधर्म भाजपा कार्यालय में अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सभा का आयोजन किया गया। उमाकांत दीक्षित, अमित शुक्ला, हरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अटलजी के दीर्घ जीवन की कामना की। महिला मोर्चा द्वारा 5 नंबर स्टाॅप आंनदधाम में बुजुर्गो को गर्म कपड़े एवं फल वितरण किये गये। इस अवसर वंदना जाचक सहित मोर्चा की बहनें उपस्थित थे। किसान मोर्चा द्वारा बाल निकेतन आश्रम में बच्चों को गर्म कपड़े भेंट किये गये एवं अल्पसंख्यक मोर्चा ने जेपी अस्पताल एवं हमीदिया अस्पताल में दूध, बे्रड एवं फलों का वितरण किया। इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। नगर के सभी 16 मंडलों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। नगर की गरीब बस्तियों में गरम-कपड़े और कंबल आदि वस्त्र भेंट किये गये।
    सीहोर जिलें में अटलजी के जन्मदिन के अवसर पर नसरूलागंज के खेड़ापति हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा द्वारा वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। आष्टा के सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये गये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रघुनाथ भाटी, ललित नागौरी, नगर एवं ग्रामीण मंडलों के अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। रायसेन में अटलजी के 89वें जन्मदिन पर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा द्वारा ’’युग पुरूष अटलबिहारी वाजपेयी’’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महामाया चैक पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन एवं शासकीय अस्पताल में फल वितरित किये गये। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ.गौरीशंकर शेजवार, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, भवंरलाल पटेल, राकेश शर्मा, ओमकार मीणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    होशंगाबाद जिले के सभी शासकीय अस्पतालों एवं वृद्धाश्रमों में फलों का वितरण किया गया। सभी मंडलों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, दिनेश तिवारी, प्रमोद सोनी, देवेन्द्र रूसिया एवं हंसराज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। हरदा में सरकारी अस्पताल मरीजों को फल एवं 89 कंबल वितरित किये गये। जिले के ग्राम रोलगांव में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 89 आवासीय अटलनगर का भूमिपूजन किया गया। सारंगपुर में 33/11 के.व्ही.विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सांसद ज्योति धु्रवे, विधायक कमल पटेल, जिला अध्यक्ष संतोष पाटिल, ग्रामीण अध्यक्ष गोकुल करोड़े सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। विदिशा में जन्मदिन केे अवसर पर ’’मानव सेवा न्यास’’ में निशक्तजनों एवं निर्धनों को भोजन कराया गया। रंगई वाले हनुमान मंदिर पर संुदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तोरणसिंह दांगी, संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, वरिष्ठ नेता रज्जन अग्रवाल, मनोज कटारे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। राजगढ़ जिले के सभी 16 मंडलों मंे सुंदरकांड पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। सरकारी अस्पतालों में फल वितरित किये गये। युवा मोर्चा द्वारा अटल जी के व्यक्तित्व पर संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संध्या के समय शहर के प्रमुख चैराहों पर दीप प्रज्जवलित गये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, दीपेन्द्र सिंह चैहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    उज्जैन नगर के जिला चिकित्सालय एवं माधव नगर चिकित्सालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया, वरिष्ठ मंत्री पारस जैन, विधायक शिवनारायण जागीरदार, सोनू गेहलोत, जयप्रकाश जूनवाल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों को दूध एवं फल वितरित किये। युवा मोर्चा द्वारा अटलजी के व्यक्तित्व पर संभागीय पार्टी कार्यालय में चित्र प्रदर्शनी लगाई गयी। उज्जैन ग्रामीण के विभिन्न मंडलों में शासकीय चिकित्सालयों में फल वितरण किया गया। इस अवसर पर मदन सांखला, करणसिंह पटेल, यशोदा बैरागी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। रतलाम कें वृद्धाश्रम में मुखर्जी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठजन कार्ड वितरित किये गये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, महापौर शैलेन्द्र डागा, अशोक पोरवाल, सविता कटारिया आदि उपस्थित थे। युवा मोर्चा द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न मंडलों मंे अटलजी की दीर्घायु की कामना को लेकर संुदरकांड पाठ के आयोजन हुए। देवास के मल्हार स्मृति मंदिर में युवा मोर्चा द्वारा अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई है। अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किये गये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, शरद पाचुनकर, नंदकिशोर पाटीदार सहित पार्टी के वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। नीमच के सभी 11 मंडलों में सुंदरकांड पाठ एवं अटलजी के व्यक्तित्व पर संगोष्ठियों का आयोजन हुआ। जिला भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा द्वारा चित्र प्रदर्शनी लगाई गयी। इस अवसर पर दिलीप सिंह परिहार, हेमंत बिहारी, मनीष सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    इंदौर पूर्व श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय राजबाड़ा चैक पर महामृत्युंजय जाप किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा महेष दृष्टिहीन कल्याण संघ में निशक्तजनांे को भोजन करवाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के शंकर लालवानी, मालनी गौर, गोपीकृष्ण नेमा, गोविंद मालू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। खरगौन में श्रीकृष्ण टाॅकिज तिराहे पर अटलजी के कृतित्व पर चित्र प्रदर्षनी लगाई गई। झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने गरीब बस्तियों मंे पहुंचकर फल वितरण किये। इस अवसर पर पार्टी व मोर्चा के कार्यकर्ता सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे। खंडवा में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलजी के जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु की कामना को लेकर स्थानीय लोहारी नाका स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र वर्मा, सुभाष कोठारी, जिला संगठन मंत्री धीरज सिंह चैहान, बालगंगाधर शर्मा सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बड़वानी के सभी मंडलों में संगोष्ठियां आयोजित की गयी एवं जिला चिकित्सालय में मरीजों को दूध एवं फल वितरित किये गये।
    जबलपुर सभी 10 मंडलों में अटलजी के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ एवं गरीब बस्तियों में वस्त्र एवं फल का वितरण कियाा गया। युवा मोर्चा द्वारा मालवीय चैक पर अटलजी की चित्र प्रदर्शनी लगाई गयी एवं मिष्ठान वितरण किया गया। जिनमें में विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी, जिला अध्यक्ष विनोद मिश्रा, विधायक शरद जैन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। नरसिंहपुर जिले में 5 स्थानों पर विभिन्न आयोजन संपन्न हुए। नरसिंहपुर में अटलजी की दीर्घायु की कामना को लेकर हवन एवं कोरी, गोटेगांव, गाडरवाड़ा एवं तेंदुखेड़ा में विचार गोष्ठियों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कैलाश सोनी, विनायक परिहार, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, भैयाराजा पटेल, वीरेन्द्र फौजदार आदि उपस्थित थे।       
    सागर में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु की कामना के लिए भूतेश्वर महादेव मंदिर मंे सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर पूजन-अर्चन किया गया। इस पर सांसद भूपेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष जहारसिंह, महापौर अनीता अहिरवार, विनोद तिवारी सहित जिले के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। छतरपुर जिला चिकित्सालय एवं वृद्धाश्रम में फल वितरित किये गये। चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, महिला मोर्चा द्वारा काली मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान किये गये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डाॅ.घासीराम पटेल सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। दमोह के घंटाघर चैक पर मिष्ठान वितरण किया गया। जिला कार्यालय मंे कार्यकर्ताओं द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विजय सिंह राजपूत, देवनारायण श्रीवास्तव, रमन खत्री, सतीश तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। पन्ना मंे जिला मुख्यालय पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन संपन्न हुआ। कचहरी चैराहे पर युवा मोर्चा द्वारा अटलजी की चित्र प्रदर्शनी लगाई गयी। जिले के सभी मंडलों में अस्पतालों में फल वितरण किया गया। इस अवसर पर मंत्री विजेन्द्रप्रताप सिंह, बाबूलाल यादव, जिला अध्यक्ष सदानंद गौतम एवं विनोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    ग्वालियर के कमलसिंह बाग स्थित अटलजी के पैतृक निवास पर आर्कषक विद्युत साज-सज्जा की गई। युवा मोर्चा द्वारा अटलजी के व्यक्ति एवं कृतित्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता रमाशंकर पचैरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा ने की। इस अवसर पर अमित जादौन, राजू सेंगर, राजू तलैया सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे। भाषण प्रतियोगिता में जगजीत सिंह कुशवाह ने प्रथम, मोनू पटैरिया ने द्वितीय एवं सुमित मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्वालियर के समस्त मंडलों में अटलजी की दीर्घायु की कामना को लेकर अस्पतालों में दूध एवं फल का वितरण, मंदिरों में अभिषेक के आयोजन संपन्न हुए। हेमु कालानी मंडल में विशाल बैनर पर दीर्घायु संदेश पर आमजन के हस्ताक्षर करवाये।
    दतिया जिले के शासकीय अस्तालों में मरीजों को फल वितरित किये गये एवं हरिजन बस्तियों में कंबल वितरण किये गये। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.नरोत्तम मिश्रा, जिला अध्यक्ष जगदीश यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। भिंड अटलजी के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये गये। इस अवसर पर विधायक राकेश शुक्ला, रविसेन जैन, संगठन मंत्री अंबाराम किराड़ा, .राजेन्द्रप्रसाद सिंह चैहान,  रामलखन यादव, केशव सिंह भदौरिया आदि उपस्थित थे। शिवपुरी जिले के सभी 15 मंडलों में संुदरकांड पाठ, सभाएं एवं गोष्ठियांें का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये गये। इस अवसर पर रणवीर सिंह रावत, विधायक रमेश खटीक, प्रहलाद भारती एवं देवेन्द्र जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। गुना में युवा मोर्चा द्वारा अटलजी के जन्मदिन पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
    सतना में पार्टी कार्यालय पर अटल आरोग्य यज्ञ की किया गया। जिसमें सांसद गणेश सिंह, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह बघेल, आशुतोष तिवारी, विधायक रामखिलावन पटेल, जुगलकिशोर बागली, सुरेन्द्रसिंह गहरवार, कमलाकर चतुर्वेदी, पुष्कर सिंह तोमर सहित 19 मंडलों के 500 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। सीधी जिला अस्पताल में महिला मोर्चा द्वारा मरीजों को फल वितरित किये गये। सांध्य समय में गांधी चैराहे पर 88 दीपों प्रज्जवलन कर अटलजी के ओजस्वी भाषणों की वीडियों प्रदर्शित की गयी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के.के.तिवारी, केदारनाथ शुक्ल, अंजु केसरी सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। शहडोल में सुंदरकांड पाठ के आयोजन के साथ जिला इकाई द्वारा शासकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किये गये। अनुपपुर के कोतमा मंडल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया एवं शासकीय अस्पतालों में फल वितरित किये गये। इस अवसर पर विजेश गौतम, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सिंगरौली जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये गये। हनुमान मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। विधायक रामलल्लू वैश्य, जिला अध्यक्ष रामनिवास शाह, संतोष वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


HINDUSTAN VICHAR ( हिन्दुस्तान  विचार )

News Section ( न्यूज़ सेक्शन )






Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है