मध्यप्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बनने पर बीजेपी नेताओ की प्रतिक्रिया


मध्यप्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर के बनने पर बीजेपी नेताओ की प्रतिक्रिया

नरेन्द्रसिंह तोमर के नेतृत्व में पार्टी संगठन को नया विस्तार मिलेगा - सुमित्रा महाजन

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सुमित्रा महाजन ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नरेन्द्रसिंह तोमर के आगमन को उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि इससे पार्टी संगठन के जनाधार में वृद्धि होगी और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह का संचार होगा। सुमित्रा महाजन ने कहा कि नरेन्द्रसिंह तोमर ने युवा मोर्चा से लेकर पार्टी के प्रदेश संगठन में जो भी भूमिका उन्हें सौंपी गयी उसमें सफलता प्राप्त करके पार्टी को गौरवान्वित किया है। इसी तरह राष्ट्रीय परिदृश्य में भी वे उत्तरप्रदेश के संगठन प्रभारी के रूप में यशस्वी भूमिका के हकदार बने है। सुमित्रा महाजन ने नरेन्द्रसिंह तोमर के उज्जवल भविष्य और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।
 
 


नरेन्द्रसिंह तोमर के नेतृत्व में पार्टी संगठन आगे भी गतिशील होगा - शिवराजसिंह चैहान
                           
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के अवसर पर नरेन्द्रसिंह तोमर को बधाई देते हुए कहा कि नरेन्द्रसिंह तोमर ने पार्टी संगठन में संवाद समन्वय की जो परंपराएं आरंभ की उनसे युवा मोर्चा के माध्यम से एक नई पीढी का विकास करने में हम सफल हुए है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका मार्गदर्शक और मित्र की रही है। आगे भी आशा है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी पार्टी संगठन को नए क्षितिज पर पहंुचाऐंगे तथा मिशन 2013 को सफल बनाने में पार्टी संगठन हम सभी का मार्गदर्शन करेंगे। शिवराजसिंह चैहान ने कहा कि नरेन्द्रसिंह तोमर ने संगठन के समक्ष सत्ता को गौड समझा और पहली बार ही मंत्री पद को ठुकरा कर प्रदेश अध्यक्ष का दाायित्व संभाला था। प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने में उनकी भूमिका प्रभावी सिद्ध हुई थी। कार्यकर्ताओं में विश्वास का संचार करना उनका मूलमंत्र रहा है। आने वाली 2013 के चुनाव के पार्टी संगठन को उनका दक्षतापूर्ण सक्षम नेतृत्व प्राप्त होगा। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हंू।



नरेन्द्रसिंह तोमर के कुशल नेतृत्व पर गर्वित हंू  - प्रभात झा
                    
भारतीय जनता पार्टी के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्रसिंह तोमर को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें नरेन्द्रसिंह तोमर के नेतृत्व और कार्यक्षमता पर गर्व है। उनसे हमने बहुत कुछ सीखा है और उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में पार्टी संगठन नई बुलंदियों पर पहंुचेगा। नरेन्द्रसिंह तोमर के सफल नेतृत्व की कामना करते हुए प्रभात झा ने कहा कि उन्हें पहले भी नरेन्द्रसिंह तोमर के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिला है और आगे भी जो अवसर मिलेगा दायित्व सौंपा जायेगा उसे पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोडी जायेगी। प्रभात झा ने नरेन्द्रसिंह तोमर के सुखद जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की है।













हिन्दुस्तान विचार 

न्यूज़ सेक्शन 

contact us: hindustanvichar@yahoo.in

 



Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है