भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों की पदस्थापना

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना





राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों की नवीन स्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आज आदेश जारी किये हैं।

क्र अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना

1 डी. सिंघई संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान से अब अध्यक्ष, राजस्व मंडल, ग्वालियर।

2 प्रसन्न कुमार दाश प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश ट्रेड एण्ड इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन कार्पोरेशन लिमिटेड (ट्रायफेक) तथा पदेन प्रमुख सचिव, वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार विभाग से अब प्रमुख सचिव, वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार विभाग।

3 जयदीप गोविन्द प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से अब  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा पदेन प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग।

4 पी.सी. मीना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा पदेन प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग से अब  आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ तथा प्रबंध संचालक, राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ का अतिरिक्त प्रभार।

5 पी.के. दास विशेषर् कत्तव्यस्थ अधिकारी-सह-श्रम आयुक्त, इंदौर से अब  प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश ट्रेड एण्ड इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन कार्पोरेशन लिमिटेड (ट्रायफेक) तथा पदेन प्रमुख सचिव, वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार विभाग।

6 आशीष उपाध्याय आयुक्त-सह-संचालक नगर तथा ग्राम निवेश एवं विशेषर् कत्तव्यस्थ अधिकारी लोक सेवा गारंटी का अतिरिक्त प्रभार से अब  संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान, मध्यप्रदेश तथा आयुक्त-सह-संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएँ।

7 विनोद कुमार सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर से अब  श्रम आयुक्त, इंदौर।

8 टी. धर्माराव कमिश्नर, उज्जेन संभाग, उज्जैन से अब  कमिश्नर, रीवा संभाग, रीवा।

9 अरूण कुमार पाण्डेय आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ तथा प्रबंध संचालक, राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ (अतिरिक्त प्रभार) तथा पदेन सचिव, सहकारिता विभाग से अब  कमिश्नर, उज्जैन संभाग, उज्जैन।

10 संजीव कुमार झा संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएँ तथा अपर आयुक्त, आदिवासी विकास का अतिरिक्त प्रभार से अब  परियोजना संचालक, प्रोजेक्ट उदय।

शासन के उक्त आदेशानुसार अनिल श्रीवास्तव आयुक्त तथा पदेन प्रमुख सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ पदेन प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण विभाग, एस.सी. मिश्रा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

एस.सी. मिश्रा द्वारा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ. जे.टी. एक्का प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शासन ने के.सी. गुप्ता प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की कमिश्नर, रीवा संभाग, रीवा की पूर्व में की गई पदस्थापना निरस्त करते हुए अब उन्हें आयुक्त-सह-संचालक नगर एवं ग्राम निवेश पदस्थ किया है।
























Comments

Popular posts from this blog

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)