क्या मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री देगे तीन प्रशनो का उत्तर ?

 
मध्यप्रदेश  के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अभी हाल ही में विगत कुछ समय पूर्व शिवपुरी जिले की एक आम सभा में यह कहकर मध्यप्रदेश  की राजनीति में एक प्रशन चिन्ह लगा दिया कि मध्यप्रदेश  का भूमाफिया चंदा इकटठा कर उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाना चाहता हैं। मध्यप्रदेश  का  शिवपुरी  व  गुना जिला राजनैतिक दृष्ट्री से महत्वपूर्ण जिला एंव कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा हैं,  यहाँ से कांग्रेस के सांसद ज्योतिदित्य सिंधिया जो केन्द्र सरकार मे राज्य मंत्री भी हैं संसद का प्रतिनिधित्व करते हैं एंव गुना जिले के राघोगढ़ से ही मध्यप्रदेश  के पूर्व मुख्यमंत्री दिगविजय सिंह ने अपना राजनैतिक कैरियर शरू  किया था जो उनका गृह नगर भी हैं। वैसे देखा जाये तो वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चैहान भी एक बार राघोगढ़ से चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें वे हार गये थे और उसके बाद ही वे मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में भी शामिल हो गये थे और बाद में उन्हें बुधनी विधानसभा क्षेत्र से विजयश्री प्राप्त हुई थी।
इसी राजनैतिक क्षेत्र का लाभ उठानें के लिए  शिवपुरी  जिले की आम सभा में मध्यप्रदेश  के मुख्यमंत्री द्वारा यह कहा गया की भूमाफिया मुझे चंदा करके मेरे पद से हटाना चाहते हैं, मुख्यमंत्री के इस कथन को लगभग सभी प्रमुख समाचार पत्रो द्वारा मुख्यपृष्ठ पर प्रकाशित भी किया गया।
जब कोई मुख्यमंत्री आम सभा के दौरान ऐसा कहता हैं तो वह मुख्यमंत्री का गरिमामय वैधानिक पद धारण किये रहता हैं, जब वह यह शब्द बोलता हैं तो इन शब्दों की सच्चाई में कोई शंका नही रह जाती हैं और प्रदेश  के मुख्यमंत्री के प्रत्येक शब्द  कानूनी महत्व रखते हैं इसलिए सभी समाचार पत्रों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया और समाचार पत्रों के पाठकों ने मुख्यमंत्री की वेदना को समझा,  वैसे भी मध्यप्रदेश  के मुख्यमंत्री संवेदनशील मुख्यमंत्री माने जाते हैं और वे मध्यप्रदेश  को स्वर्णिम मध्यप्रदेश  बनाने की बाते भी करते हैं,  अब अगर शिवपुरी  की आम सभा मे कहा गया मुख्यमंत्री का यह कथन सत्य हैं तो हमारी राष्ट्रीय पत्रिका हिन्दुस्तान विचार को मुख्यमंत्री से तीन प्रशनो का उत्तर  चाहिए हैं जो अग्रलिखित हैं।
1. मुख्यमंत्री को पद से हटानें के लिए कौन चंदा इकटठा कर रहा हैं?
2. क्या यह चंदा ऐसे व्यक्ति या व्यक्तियो को दिया जायेगा जो मध्यप्रदेश  का मुख्यमंत्री बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं, ये व्यक्ति कौन हैं?, क्या मध्यप्रदेश  में चंदा इकटठा कर ही मुख्यमंत्री बनाये और हटाये जाते हैं?
3. जब प्रदेश  के मुख्यमंत्री को ही चंदा देकर हटाया जा सकता हैं, तो प्रदेश  के आम नागरिक की सुरक्षा की क्या गांरटी हैं?
हमारी राष्ट्रीय पत्रिका हिन्दुस्तान विचार मध्यप्रदेश  के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चैहान से यह अपेक्षा रखती हैं कि वे हमारे इन प्रशनो का  उत्तर   अवश्य  ही देगें,   जिससे सत्यता को प्रकाशित   कर वास्तविकता मध्यप्रदेश  कर जनता के समक्ष लाई जा सकें। अजय धीर स्वतंत्र पत्रकार



Comments

Popular posts from this blog

युवाओं पर छाया टी.वी. पर आने का क्रेज

BEFORE WE HAD 4 TIGERS & NOW WE HAVE 6 TIGERS: Mr Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding & Fitness Association)