भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने जनता का भावनात्मक शोषण किया

केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां पुनः सरकार बनाने में ब्रम्हास्त्र सिद्ध होंगीः राकेश सिंह




                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने जनता का भावनात्मक शोषण किया। इंदिरा जी ने गरीबी हटाओं का नारा दिया लेकिन गरीब के कल्याण की कभी चिंता नहीं की। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीब के कल्याण को ही अपने एजेंडा में सर्वोच्च स्थान दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक देश में कोई भी आवासहीन न रहे इसका संकल्प लिया और ठोस नतीजे सामने आ रहे हैं। हमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में जाना है। यही उपलब्धियां कार्यकर्ताओं के हाथ में ब्रम्हास्त्र सिद्ध होंगी। आप भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश जोशी ने प्रकोष्ठ की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए अतिथियों का स्वागत किया। बैठक को पार्टी के प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से उनकी स्वीकारिता जनता में बढ़ती है और वे पार्टी की पहचान बनती हैं।

                श्री राकेश सिंह ने कहा कि समाज में झुग्गी-झोपड़ी की उपयोगिता और प्रासंगिकता सर्वाधिक हैइसलिए भूमिका भी अहम है। यह बात प्रधानमंत्री ने आवास योजना और मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना समयबद्ध कार्यक्रम में पूर्ण करने का संकल्प लेकर सिद्ध कर दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने शहरी क्षेत्र में आवासहीन परिवारों के आवास के लिए ढाई लाख रू. और ग्रामीण क्षेत्रों में डेढ़ लाख रू. का प्रावधान किया है। आजादी के बाद देश में कोई आवासहीन न रहे यह संकल्प लेकर आज पार्टी ने गरीबों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित कर दी है। कांग्रेस के दौर में इंदिरा कुटीरें बनाई जाती थीं और इसके लिए 30 से 35 हजार रू. का प्रावधान थालेकिन भ्रष्टाचार का घुन लगा हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी का कथन था कि केंद्र से भेजा जाने वाला एक रू. हितग्राही के पास 15 पैसे के रूप में पहुंचता था। इससे पता चलता है कि गरीबी कल्याण के नाम पर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार कियानारे लगाये और सिर्फ वोट बैंक बनाया। गरीबी उन्मूलन के नाम पर सिफर रहाक्योंकि कांग्रेस की नियत में खोट थी।

                उन्होंने कहा कि समय बदल चुका हैनरेंद्र मोदी सरकार ने संकल्प किया है कि किसान की आय 2022 तक दोगुनी होगी। देश में कोई भी आवासहीन नहीं रहेगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानवदर्शन मूल मंत्र बन चुका है। सबका साथ-सबका विकास’’ मिशन लेकर सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वह केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं एवं उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जायें और जनता की सद्भावना को भारतीय जनता पार्टी के समर्थन के रूप में बदलें। देश में चल रहे पट्टा वितरण और आवास गृह वितरण के कार्यक्रमों में प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। कार्यकर्ता लाभार्थियों की चैपालें आयोजित करें और उन्हें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं विशेष रूप से संबल योजना के बारे में परिचित कराएं। संबल योजना में संतान के गर्भ में आने से लेकर 16 हजार रू. और उच्च शिक्षा पी.एच.डी. तक की सरकार के खर्च पर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

                उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में जनआशीर्वाद यात्रा पर निकलेंगे। झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में लाभार्थियों की चैपाले आयोजित करें और प्रदेश के जननेता मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की जनआशीर्वाद यात्रा में दल-बल के साथ शामिल होने की योजना बनाएं। जनआशीर्वाद यात्रा पर सुरूचि पूर्वक पुष्प वर्षा जैसे मंगल कार्यक्रम की रूपरेखा तय करें। उन्होंने बड़े मार्मिक शब्दों में कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रदेश में 206 विधानसभा क्षेत्रों में कभी न कभी भाजपा ने जीत हासिल की है। हमें इन क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता हैजिससे आने वाले विधानसभा चुनावों में हम आसानी से 200 विधानसभा क्षेत्रों में शानदार विजय हासिल कर सकें और अबकी बार 200 पार के नारे को सार्थक करें। झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाया की शानदार बहुमत के साथ श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में सरकार के गठन की प्रतिबद्धता पूर्ण मनोयोग से पूरी करके ही दम लेंगे। आने वाला समय पार्टी के लिए समर्पित होगा। श्री महेश जोशी ने अतिथियों का आभार माना।


हिन्दुस्तान विचार
www.hindustanvichar.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने किया मुंबई के श्री माधवाचार्य महाराज का स्वागत सम्मान