शिवराज सिंह चैहान (म.प्र. के मुख्यमंत्री) - विकास और सुशासन के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनायें




विकास और सुशासन के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनायें -  शिवराज सिंह चैहान




म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि 16वीं लोकसभा के चुनाव देश में विकास और सुशासन लाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आजादी के बाद देश की जनता के सपने बिखरे है। कांग्रेस ने नारों और वादों से जनता को छला है। गरीबी हटाओं के नारों के साथ देश में गरीब को अपमान का घूंट पीना पड़ा है। नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह गुजरात में विकास और सुशासन का माॅडल पेश किया है देश की जनता विकास और सुशासन के लिए नरेन्द्र मोदी को विकल्प मान चुकी है और देश में मोदी के समर्थन में स्पष्ट लहर दिखाई दे रही है। टीकमगढ़ में आयोजित संसदीय क्षेत्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि आजादी के बाद पिछले 10 वर्षों में देश सर्व भ्रष्टतम् सरकार की निश्क्रियता का खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ा है। मंहगाई की तपस ने जनता को परेशान किया है। भ्रष्टाचार के रूप में जनता पर अतिरिक्त कर लाद दिया गया है। जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को देश से विसर्जित करने केे लिए संकल्प कर चुकी है। पार्टी कार्यकर्ता इस अनुकूलता और भारतीय जनता पार्टी के प्रति उत्साहित जनता के समर्थन को वोटों में बदलने के लिए एक माह तक जन-जन तक पहुंचे, उनसें संपर्क करें, सुख-दुख में भागीदार बनें। शिवराज सिंह चैहान ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे लोकसभा चुनाव में जनसंपर्क पर निकलने के पहले पैरों में चक्कर, मुँह में शक्कर और सीनें में आग की भावना को आत्मसात कर लें। हमें जन-जन से मिलने के लिए अनवरत् प्रवास करना होगा, वाणी में संयम और मिठास लाना होगी और जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्रतिबद्धता बनेगी। 

शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मध्यप्रदेश पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस की सियासी खुदगर्जी और पूर्वाग्रह का शिकार बना है, उसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश में कृषि विकास दर का देश और विदेश के समक्ष नया कीर्तिमान बनाया है। मध्यप्रदेश में विकास दर बढ़ी है, प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हुआ है। मध्यप्रदेश को संविधान के अंतर्गत मिलने वाली केन्द्र की संघीय सहायता मिलनें में भी कठिनाई हो रही है, क्योंकि केन्द्र में बैठी कांगे्रस के नेतृत्व वाली सरकार मध्यप्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रदेष की गरीब जनता को मिलने वाला राषन कटौती का शिकार है, इंदिरा आवास कुटीरों में मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव किया जा रहा है, यहां तक कि गत् वर्ष ओलावृष्टि के लिए केन्द्र द्वारा स्वीकृत सहायता भी आज तक नहीं दी गयी है।

मध्यप्रदेश के 49 जिलों में ओलावृष्टि से किसान तबाह हुआ है, लेकिन केन्द्र सरकार ने प्रदेश की आवष्यकताओं को ध्यान में नहीं रखा। प्रदेश के हितों को ओझल किया है। जबकि प्रदेष से केन्द्र में प्रभावशाली मंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद है उसके बाद भी किसानों को केन्द्रीय सहायता से वंचित रखा जा रहा है, जो मदद केन्द्र द्वारा मंजूर की गयी है वह ऊंट के मुँह में जीरा के समान है। फिर भी मध्यप्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों को ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों के लिए खोल दिया है और भरोसा दिलाते है कि मध्यप्रदेश के किसान को संकट की घड़ी में बेसहारा नहीं छोड़ा जायेगा, उसे अगली फसल के आने तक राहत और इमदाद दी जायेगी। ओला पीडि़त किसानों के लिए कन्या के विवाह के लिए भी 25 हजार रू. की सहायता दी जायेगी। उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार के इस दुराग्रह और असहयोग के बावजूद मध्यप्रदेश सरकार ने तरक्की की नई मंजिलें तय की है। यदि केन्द्र में अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए की जैसी सहयोगी सरकार होती तो आज मध्यप्रदेश की तकदीर व तस्वीर और बदल जाती। लोकसभा चुनाव मध्यप्रदेश की जनता के लिए एक अवसर और चुनौती है उसे तय करना है कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान मिलकर काम करें और मध्यप्रदेश को स्वर्णिम राज्य बनानें का सपना पूरा करें। इसके लिए प्रदेश की जनता को लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को विजयी बनाना है। लोकसभा चुनाव में एनडीए की सरकार का गठन देश के विकास और सुषासन की गारंटी होगी। 

शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस दस वर्षों की निश्क्रियता के कारण इतनी हतोत्साहित हो चुकी है, यदि उसमें दम होती तो वह भारतीय जनता पार्टी की तरह अपना भी प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करती। भाजपा ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करके देश में विकास और सुशासन की प्रतिबद्धता को सार्वजनिक कर दिया है। विकास और सुशासन के आव्हान के लिए जन-जन को इस विजय अनुष्ठान में भागीदार बनना होगा। मंच का संचालन जिला महामंत्री प्रचण्ड सिंघई और आभार छतरपुर जिला अध्यक्ष घासीराम पटेल ने किया।





HINDUSTAN VICHAR

www.hindustanvichar.blogspot.in






Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है