विजेन्द्रसिंह सिसौदिया - म.प्र. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता



आसन्न विधानसभा चुनाव पर लोकसभा चुनाव परिणाम की प्रतिछाया से कांग्रेस मायूस - विजेन्द्रसिंह सिसौदिया




म.प्र. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजेन्द्रसिंह सिसौदिया ने कहा कि पिछले नवंबर 2013 में संपन्न विधानसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय झेलने के बाद लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस के हौसले फिर पस्त हो गए है और कांग्रेस को इतिहास की सबसे शर्मनाक पराजय झेलना पडी है, लेकिन इसी वर्ष होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव पर लोकसभा चुनाव परिणाम की प्रतिछाया देखकर मायूस हो गयी है। कांग्रेस के पदाधिकारी विफलता के कारणों का पता लगाने के बजाए कांग्रेस हाईकमान को पराजय की जवाबदेही से मुक्त करने के प्रयासों में जुटे है। महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखण्ड और जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर गैर भाजपा दल असमंजस में है, क्योंकि वे पराजय की मानसिकता से उबर नहीं पा रहे है।

विजेन्द्रसिंह सिसौदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और वर्चस्व ने गैर भाजपा दलों का मनोबल खंडित कर दिया है। महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी लोकसभा चुनाव में 48 में से 6 सीटों पर सिमट कर रह गयी है। भाजपा और शिवसेना ने 47 प्रतिषत वोटों पर कब्जा किया है। मराठा सरदार शरद पवार भी लोकसभा चुनाव परिणाम से हताश है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे है क्योंकि वे मान चुके है कि असल जिम्मेदारी तो राहुल की है। हरियाणा की 10 सीटों में से कांग्रेस 1 सीट पास की जबकि भाजपा की झोली में सात सीटें आयी है। झारखण्ड में झामुमो की सरकार कभी भी जा सकती है। जम्मू कश्मीर में तो डाॅ. शेख अब्दुल्ला और गुलाम नबी आजाद की अपनी सीट नहीं बचा पाए है। इन राज्यों में कांग्रेस और सत्तारूढ दलों की पराजय दीवाल पर लिखी इबारत की तरह स्पष्ट है।

















Comments

Popular posts from this blog

Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding and Fitness Asssociation)

भोपाल में खुला एक ऐसा जिम जिसके संचालक खुद बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में एक मिसाल है