भूपेन्द्र सिंह (बीजेपी) - परिवर्तन यात्रा में मिली असफलता और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की लोकप्रियता से बौखलाई कांग्रेस





परिवर्तन यात्रा में मिली असफलता और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की लोकप्रियता से बौखलाई कांग्रेस - भूपेन्द्र सिंह 


भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रदे में निकाली जा रही परिवर्तन यात्राओं में मिली असफलता और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की लोकप्रियता से कांग्रेस बौखला गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के बाद मध्यप्रदे में चहंुमुखी विकास हुआ है। ग्यारहवीं योजना की उपलब्धियों की समीक्षा में केन्द्रीय योजना आयोग ने मध्यप्रदेष की उपलब्धियों की मुक्तकंठ से सराहना की है।
उन्होनें कहा कि मध्यप्रदे की विकास दर लगभग 19 प्रतित रही है। कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदे की श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए भारत के राष्ट्रपति महोदय ने कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा था। मध्यप्रदे में जीडीपी और कृषि विकास दर को दे में कीर्तिमान बताया है। प्रदे कांग्रेस के नेता मध्यप्रदे की उपलब्धियों से आंखे बंद करके और केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदे को दिए गए अवार्ड पर अविश्वास करके स्वयं कांग्रेसनीत यूपीए सरकार की विश्वसनीयता पर अंगुली उठा रही है। उन्होंने कहा कि गत् 9 वर्षों में जहां भाजपा सरकार प्रगति की पर्याय बनी है वहीं केन्द्र में कांग्रेसनीत यूपीए सरकार 9 वर्षो में भ्रष्टाचार, घोटाला और मंहगाई का पर्याय सिद्ध हुई है।
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि क्या कांग्रेस प्रदे के गांवो में 24 घंटे बिजली की बजाय अंधेरा व कटौती, चमचमाती सड़कों की जगह गड्ढ़े और प्रदे में आर्थिक कुप्रबंधन लौटाकर हर माह ओव्हर ड्राफ्ट की सूरत लौटाना चाहती है। उन्होनें कहा कि मध्यप्रदे में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में हुए विकासोन्मुखी कार्यो के कारण जनता को राहत मिली है, जिससे कांग्रेसी नेतागण जनता के हित के विषयों से ध्यान भटकाकर अप्रासंगिक, बेतुके व अगंभीर विषयों को केवल बयानों के माध्यम से प्रचारित कर सुर्खियां बटोरने का कार्य कर रहे है।












  

Comments

Popular posts from this blog

युवाओं पर छाया टी.वी. पर आने का क्रेज

Tito's (GOA India)

BEFORE WE HAD 4 TIGERS & NOW WE HAVE 6 TIGERS: Mr Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding & Fitness Association)