मनोज शुक्ला (कांग्रेस)- युवा मोर्चा पहले मुख्यमंत्री एवं सरकार के उन मंत्रियों की बारात निकाले जिन पर लोकायुक्त की कार्यवाही लंबित है






 

युवा मोर्चा पहले मुख्यमंत्री एवं सरकार के उन मंत्रियों की बारात निकाले जिन पर लोकायुक्त की कार्यवाही लंबित है - मनोज शुक्ला



भोपाल- 22 मई 13। भारतीय जनता पार्टी के अग्रिम संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा के हवाले से समाचार पत्रों में प्रकाशित कथित समाचार की भोपाल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कड़ी भत्र्सना की है। शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री डाँ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार (यूपीए) द्वारा प्रारंभ से ही दे की जनता को सुचिता और स्वच्छ प्रषासन दिया जा रहा है, जिसमें आम आदमी का पूरा भरोसा है। शुक्ला ने कहा, वहीं मध्यप्रदे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री एवं सरकार में बैठे मंत्री और अधिकारी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग एक दर्जन मंत्रियों पर लोकायुक्त द्वारा चालानी कार्यवाही की गई हैं साथ ही सी.बी.आई. द्वारा मारे गए छापों में सरकार में मलाईदार पदों पर जमे अफसरों के यहाॅ भ्रष्टाचार के माध्यम से कमाई गई अकूत संपत्ति मिल रही है।
 
भोपाल लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने भाजपा युवा मोर्चा के सम्मानित पदाधिकारियों को सलाह दी है कि युवा मोर्चा सबसे पहले सरकार मुख्यमंत्री के साथ ही उन मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बारात निकाले जिन पर लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार की कार्यवाही की गई है।
 
शुक्ला ने यह भी कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी युवाओं के आदर्श हैं। बढ़ती लोकप्रियता से हैरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी उनकी छवि को धूमिल करने का असफल प्रयास कर रही है। आपने कहा कि यदि युवा मोर्चा के पदाधिकारी राहुल गांधी की तस्वीर का अनैतिक तरीके से उपयोग करेगी, तो भोपाल युवा कांग्रेस सड़को पर उतर कर उसका मुँहतोड़ जबाब देगी।












 

Comments

Popular posts from this blog

युवाओं पर छाया टी.वी. पर आने का क्रेज

Tito's (GOA India)

BEFORE WE HAD 4 TIGERS & NOW WE HAVE 6 TIGERS: Mr Tabish Khan (President Bhopal Bodybuilding & Fitness Association)