Posts

Showing posts with the label Shivraj Singh Chouhan VD Sharma BJP

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भा.ज.पा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा-संगठन विस्तार में जुटें (हिन्दुस्तान विचार Hindustan Vichar)

Image
  सभी मोर्चा प्रकोष्ठ मिलकर ताकत के साथ मैदान में उतरें प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा-प्रकोष्ठ की बैठक में मुख्यमंत्री एवं  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-संगठन विस्तार में जुटें कार्यकर्ता भोपाल। मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के नाते भले ही हमारी जिम्मेदारी अलग है, लेकिन हमारा लक्ष्य एक है, संगठन का विस्तार। हम सब मिलकर टीम भावना के साथ संगठन के काम को विस्तार दें, पंचायतों तक गठन करें और पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरें, इसी ताकत के आधार पर हम आने वाले उपचुनाव में विजय हासिल करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों की संयुक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कही। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने संगठन पर्व एवं आगामी कार्यक्रमों में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री सरतेन्दु तिवारी एवं आभार प्रदेश प...