होली सांस्कृतिक धर्मिता का महाउल्लास, लोक महोत्सव है - नरेन्द्रसिंह तोमर ( बीजेपी )





होली सांस्कृतिक धर्मिता का महाउल्लास, लोक महोत्सव है - नरेन्द्रसिंह तोमर


मध्यप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदे
अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर और प्रदे संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने कहा कि होली सांस्कृतिक धर्मिता के महाउल्लास का लोक महोत्सव है। मानव समाज के लिए स्नेहालिंगन का खुला निमंत्रण है। प्रकृति के इस प्रसाद में सभी को शामिल कर उल्लास में भागीदार बनायें। आपने होली पर्व के अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में सभी के मंगल की कामना की है। उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि 28, 29 एवं 30 मार्च को मंडलषः होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित कर सभी को पर्व के आनंद से आल्हादित करें।
 
नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि भारतीय उत्सव होलिकोत्सव, प्रकृति का प्रसाद है। आध्यात्मिक होते हुए परिपूर्ण भौतिक उत्सव है। होली में मर्यादित वर्जनाहीनता होते हुए भी परिपूर्ण उन्मुक्ता  है, क्योंकि सभी होली के उल्लास में एकाकार हो जाते है। हमारी उत्सवी धर्मिता में दुनिया के अन्य उत्सवों से यही भिन्नता है कि जहां हमारे उत्सवों का निर्धारण प्रकृति करती है, जबकि पश्चिमी दुनिया में उत्सवों का निर्धारण बाजारू शक्तियां करती है। होली के उत्सव को स्नेहासिक्त बनाकर मनमोहक और हृदयग्राही बनायें।
 

HINDUSTAN VICHAR

 

www.hindustanvichar.blogspot.in







 

Comments

Popular posts from this blog

युवाओं पर छाया टी.वी. पर आने का क्रेज

WESTERN INDIAN AUTOMOBILE ASSOCIATION